Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ममता को बायो में Ex-CM मंजूर नहीं, शुभेंदु अधिकारी के सीएम बनते ही दिया नया परिचय
    • रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
    • सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
    • सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
    • आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
    • बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
    • शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
    • भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»Tesla ने दिल्ली में शुरू किया दूसरा शोरूम, चार सुपरचार्जर भी मौजूद
    BREKING NEWS

    Tesla ने दिल्ली में शुरू किया दूसरा शोरूम, चार सुपरचार्जर भी मौजूद

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनियों में शामिल Tesla ने भारत में अपना दूसरा शोरूम राजधानी दिल्ली में सोमवार को शुरू किया है। बिलिनेयर Elon Musk की इस कंपनी ने पिछले महीने मुंबई के BKC में अपना पहला शोरूम खोला था। टेस्ला का दिल्ली में शोरूम एयरोसिटी में है। 

    इस शोरूम की पार्किंग में चार V4 सुपरचार्जर लगाए गए हैं। टेस्ला की योजना दिल्ली एनसीआर में कुछ लोकेशंस पर सुपरचार्जर लगाने की है। देश में कंपनी के मॉडल Y को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। मॉडल Y इलेक्ट्रिक SUV की सुपरचार्जर से केवल 15 मिनटों की चार्जिंग में 267 किलोमीटर की रेंज मिल सकती है। हाल ही में कंपनी ने पहला सुपरचार्जर मुंबई में शुरू किया था। कंपनी जल्द ही हैदराबाद, पुणे, चेन्नई, बेंगलुरु, जयपुर और अहमदाबाद जैसे शहरों में भी चार्जिंग की सुविधा शुरू कर सकती है।  

    V4 सुपरचार्जर में DC चार्जर के साथ AC चार्जर वाले चार डेस्टिनेशन चार्जिंग स्टॉल होते हैं। इन चार्जिंग यूनिट्स के साथ सुपरचार्जिंग स्टॉल 250 kW की  पीक चार्जिंग स्पीड तक पहुंच सकते हैं। इन चार्जर्स की उपलब्धता का पता लगाने के लिए कस्टमर्स को टेस्ला ऐप का इस्तेमाल करना होगा। हाल ही में टेस्ला ने बताया था कि मॉडल Y की दिल्ली के अलावा मुंबई, गुरूग्राम और पुणे में प्रायरिटी डिलीवरी की जाएगी। कंपनी की वेबसाइट पर मॉडल Y के लिए बुकिंग कराई जा सकती है। इस इलेक्ट्रिक SUV का शुरुआती प्राइस 59.89 लाख रुपये का है। इसे दो वेरिएंट्स – रियर व्हील ड्राइव और लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव में उपलब्ध कराया गया है। इसके लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट का प्राइस 67.89 लाख रुपये का है। Tesla Design Studio के जरिए कस्टमर्स मॉडल Y के एक्सटीरियर, इंटीरियर और फीचर्स को भी कस्टमाइज भी करा सकते हैं। 

    Model Y के रियर-व्हील ड्राइव वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 500 किलोमीटर की है। यह 5.9 सेकेंड्स में 0 से 100 km/h की स्पीड पर पहुंच सकती है। इसके लॉन्ग रेंज रियर-व्हील ड्राइव की रेंज 620 किलोमीटर से कुछ अधिक है। यह 5.6 सेकेंड्स में 0 से 100 km/h की स्पीड तक पहुंच सकती है। टेस्ला ने मॉडल Y का चीन में शंघाई की अपनी फैक्टरी से इम्पोर्ट किया है। देश में टेस्ला के EV का मुकाबला चाइनीज EV मेकर BYD और Audi और Mercedes जैसी लग्जरी व्हीकल्स बनाने वाली कंपनियों के इलेक्ट्रिक मॉडल्स से होगा। 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति

    May 9, 2026

    अवैध हथियार सप्लायर मेरठ से गिरफ्तार, दिल्ली क्राइम ब्रांच के चढ़ा हत्थे; केस दर्ज

    May 9, 2026

    निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले, इन शेयरों ने एक साल में किया मालामाल

    May 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.