Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लॉन्च से पहले छाया Xiaomi 17
    • देश की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत, भारत सरकार समुद्री गैस पाइपलाइन पर कर रहा विचार
    • महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…
    • उत्तर प्रदेश में,तूफान से अब तक 101 लोगों की मौत,50 से अधिक घायल सीएम ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश…
    • देर रात पेट्रोल पंपों में लगी लंबी कतारें रायपुर में पेट्रोल की किल्लत, कई इलाकों में बंद हुए पंप…
    • बंगाल में बकरीद से पहले सरकार ने जारी किया सख्त आदेश, अब बिना परमिट नहीं होगा पशु वध
    • घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
    • 10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, May 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राशिफल»आज का राशिफल : तुला, मकर और मीन राशि वालों को मिल सकती है खुशखबरी
    राशिफल

    आज का राशिफल : तुला, मकर और मीन राशि वालों को मिल सकती है खुशखबरी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष 

    आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको काम को लेकर कुछ समस्याएं बनी हुई थी, तो वह भी दूर होगी। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। संतान भी आपके काम में आपका पूरा साथ देगी। आपके अंदर एक नई ऊर्जा विराजमान रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है। आपको वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है।

    वृषभ 

    आज का दिन आपके लिए आय को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा, जो जातक नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। आपका कोई प्रॉपर्टी से संबंधित मामला फाइनल होगा।

    मिथुन 

    आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप बहुत कुछ करने की कोशिश करेंगे, लेकिन कामों में उलझनें रहने से आपका मन परेशान रहेगा। टेंशन भी आपको भरपूर हो सकती है। आपको भागदौड़ अधिक रहेगी, क्योंकि आप एक साथ काम करने की सोचेंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्गं प्रशस्थ होंगे। आप किसी नए बिजनेस में भी हाथ आजमाने की कोशिश कर सकते हैं। पार्टनर पर आपको पूरी निगरानी बनाकर रखनी होगी।

    कर्क 

    आज आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा, जिससे आपका काम करने का भी मन नहीं करेगा। आपको काम को लेकर थकान भी अधिक रहेगी। जीवनसाथी आपके लिए कोई सरप्राइस प्लान कर सकते हैं। यदि आपने बिजनेस में कोई बड़ा जोखिम उठाया, तो उससे आपको नुकसान होने की संभावना है। आपको अपनी शारीरिक समस्या को छोटा नहीं समझना है। आप कहीं घूमने-फिरने जाने की तैयारी में लगे हैं, तो फिर सामानों पर पूरा ध्यान दें।

    सिंह 

    आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है, उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिलेगी। जीवनसाथी से बेवजह के लड़ाई झगड़ा बढ़ सकते हैं। आपको अपनी आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर खर्च करना होगा, क्योंकि खर्च बढ़ने से आपकी टेंशन भी बढ़ेगी। इनकम को बढ़ाने के साधनों पर ध्यान दें।

    कन्या 

    आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको बाहर के खाने-पीने में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। ऑफिस में आपको काम को लेकर टेंशन अधिक रहेगी। आप अपने परिवार में किसी सदस्य से वाद-विवाद में ना पड़े। आपका कोई लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। आपको अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है।

    तुला 

    आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आपकी योजनाएं आपके लिए समस्या खड़ी कर सकती है। आपको रुका हुआ धन मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आप अपने घर में पूजा पाठ का आयोजन कर सकते हैं, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है।

    वृश्चिक 

    आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपका काम को लेकर आत्मविश्वास और गहरा रहेगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। माताजी से आपकी किसी बात को लेकर वाद-विवाद खड़ा हो सकता है। आप पार्टनरशिप में कोई काम करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधे मिलाकर चलेंगे, जिससे आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे।

    धनु 

    आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। आप कोई इंवेस्टमेंट थोड़ा सोच समझकर करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो आप कुछ समय रुक जाएं।

    मकर 

    आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं और काम के साथ-साथ आप आराम के लिए भी समय निकाले। आपके किसी नए घर की खरीदारी की आप योजना बना रहे थे, तो उसके लिए कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं। आपको राजनीति में किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा। नौकरी में आप अपने कामों पर पूरा ध्यान दें और आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों से सतर्क रहें। आप अपने कामों को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे।

    कुंभ 

    आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आने वाला है। आपको नौकरी में मनपसंद काम ना मिलने से आप परेशान रहेंगे। आपके आसपास में भी कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। किसी कानूनी मामले को लेकर आपको थोड़ा एतिहात बरतनी होगी। संतान के मन में पढ़ाई-लिखाई को लेकर यदि कोई समस्या चल रही है, तो उसे भी आप दूर करने के पूरी कोशिश करें। आप अपने घर परिवार में सदस्यों  के साथ समय व्यतीत करेंगे, जिससे पारिवारिक एकता बढ़ेंगी। 

    मीन 

    आज का दिन आपके लिए आवश्यकताओं की पूर्ति केलिए रहेगा। आप खुला खर्च करेंगे, जिससे आपको बाद में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण भी आपका धन खर्च बढ़ सकता है। बिजनेस के कुछ योजनाएं आपको अच्छा लाभ देगी। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को अपने कामों पर थोड़ा ध्यान देना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आज का राशिफल : इन पांच राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ स्थिति रहेगी बेहतर…

    May 5, 2026

    आज का राशिफल :मंगल-शनि की महा-युति और नीच का चंद्रमा, 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

    May 3, 2026

    मई में बन रहा त्रिग्रही योग, इन राशियों के लिए खुलने वाला है कुबेर का खज़ाना

    April 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.