Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बस्तर की महिला कमांडो के आत्मविश्वास और शानदार मार्च पास्ट ने पूरे देश को कराया बस्तर की नारी शक्ति का एहसास – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
    • उप मुख्यमंत्री ने ‘निर्माण मंथन’ में प्रदेशभर के अभियंताओं को किया संबोधित
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण
    • विकास की नई किरण- दंतेवाड़ा के सुदूर ‘लावा’ गाँव में पहली बार गूंजी टीवी की आवाज, CREDA और जिला प्रशासन की अनूठी पहल
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर पुलिस लाइन में किया हेलमेट बैंक का शुभारंभ
    • नक्सल प्रभावित सुकमा के 50 ग्रामीण पहली बार ट्रेन से पहुंचे गुजरात, प्रधानमंत्री की मौजूदगी में राष्ट्रीय एकता परेड के बने साक्षी
    • अमेठी सैनिक स्कूल में मारपीट, क्वार्टर मास्टर ने वाइस प्रिंसिपल पर किया हमला
    • सिद्धू मूसेवाला के साथ जो हुआ, आज वह पंजाब में फैशन बन गया है: राहुल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, November 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»ट्रंप और पुतिन की अलास्का में आज हो रही मुलाकात पर दुनिया की नजर, क्या थम जाएगी रूस और यूक्रेन की जंग
    BREKING NEWS

    ट्रंप और पुतिन की अलास्का में आज हो रही मुलाकात पर दुनिया की नजर, क्या थम जाएगी रूस और यूक्रेन की जंग

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    15 अगस्त 2025 यानि आज का दिन अलास्का के जॉइंट बेस एल्मेंडॉर्फ-रिचर्डसन में, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक-दूजे के सामने होंगे, तो यह सिर्फ दो नेताओं की मुलाकात नहीं होगी, बल्कि एक ऐसा कूटनीतिक लम्हा होगा, जो यूक्रेन-रूस युद्ध की आग की लपटों को ठंडा करने की उम्मीद जगाएगा. बर्फीले आर्कटिक के इस कोने में, जहां रूस और अमेरिका भौगोलिक लिहाज से एक-दूसरे के सबसे करीब हैं, दुनिया की निगाहें यहां पुतिन और ट्रंप की मुलाकात पर टिकी हैं. क्या यह मुलाकात रूस और यूक्रेन में हो रहे खूनखराबे को रोककर अमन को पैगाम देगी या फिर यह एक और कूटनीतिक दांव होगा जो अनसुलझे सवालों के बीच बस एक ऐसी मुलाकात रह जाएगी जो कि युद्ध रुकवाने की कोशिश भर होगी?

    पुतिन से मुलाकात से पहले क्या बोले ट्रंप

    ट्रंप और पुतिन की यह मुलाकात न केवल जंग के मैदान में गूंज रहे धमाकों को खामोश करने की है, बल्कि वैश्विक शक्ति संतुलन को फिर से परिभाषित करने का एक प्रयास भी है. मुलाकात पहले ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत में विश्वास जताया कि पुतिन अब शांति की राह में आगे बढ़ने को तैयार हैं. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि पुतिन शांति कायम करेंगे और राष्ट्रपति जेलेंस्की भी शांति चाहेंगे. हम देखेंगे कि क्या वे एक-दूसरे के साथ तालमेल बिठा सकते हैं.” जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या अमेरिका पुतिन को युद्ध समाप्त करने के लिए दुर्लभ खनिजों तक पहुंच देने पर विचार कर रहा है, तो उन्होंने इसके जवाब में कहा, “हम देखेंगे कि हमारी बैठक में क्या होता है और रूस के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगी, और हमारे लिए भी. खासकर तब जब हम हजारों सैनिकों की जान बचा सकते हैं.” उन्होंने यह भी जोड़ा कि उनका मकसद केवल एक है कि हर हफ्ते हजारों सैनिकों की जान बचाना.

    क्या महज दो मिनट में तय होगा सौदा

    अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पहले ही कह चुके हैं कि उन्हें पुतिन से होने वाली मुलाकात के शुरुआती पहले दो मिनट में यह अंदाज़ा हो जाएगा कि बात बनेगी कि नहीं, क्योंकि वो डील करते हैं, इसलिए उन्होंने पुतिन से मिलते ही दो मिनट में मालूम हो जाएगा कि वो क्या चाहते हैं. उन्होंने कहा कि अगर रूसी राष्ट्रपति पुतिन ट्रेड की तरफ बढ़ते हैं तो दोनों देशों के बीच सामान्य व्यापार संबंध फिर से बहाल हो सकते हैं. आज की बैठक में यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की शामिल नहीं होंगे, ट्रंप ने संकेत दिया कि एक दूसरी, अधिक महत्वपूर्ण बैठक जल्द ही आयोजित की जा सकती है, जिसमें जेलेंस्की के साथ दूसरे यूरोपीय नेता भी शामिल हो सकते हैं. 

    यूरोप की चिंता और जेलेंस्की की चेतावनी

    यूरोपीय नेताओं और जेलेंस्की पुतिन और ट्रंप की मुलाकात से पहले चिंता जाहिर कि है कि बिना यूक्रेन की भागीदारी के कोई भी समझौता किसी मरे हुए फैसले जैसा ही होगा. जेलेंस्की ने साफ किया है वह डोनबास इलाके से पीछे नहीं हटेंगे और किसी भी क्षेत्रीय समझौते को भविष्य के रूसी आक्रमण का रास्ता खोलने वाला मानते हैं. यूरोपीय नेताओं ने ट्रंप से गुजारिश की है कि किसी भी शांति समझौते में यूक्रेन की “क्षेत्रीय अखंडता” की रक्षा की जाए. फ्रांस और ब्रिटेन जैसे देश अमेरिका से सुरक्षा गारंटी की मांग कर रहे हैं, जबकि ट्रंप ने कहा है कि नाटो इसमें शामिल नहीं होगा. ट्रंप ने स्वीकार किया कि इस बैठक के विफल होने की 25% संभावना है, लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई कि यह एक “महत्वपूर्ण” बैठक होगी. जेलेंस्की ने कहा है कि वह जल्द ही ट्रंप से अपडेट की उम्मीद कर रहे हैं और तीन-तरफा बैठक की तैयारी कर रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘इस बार स्पेस लेजर काम नहीं आए’, मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की जीत पर मस्क का तंज

    November 4, 2026

    अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को बड़ा झटका, सीनेट पर डेमोक्रेट्स का कब्जा, चार राज्यों में पलटी बाजी

    November 4, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का रायपुर विमानतल पर किया आत्मीय स्वागत

    November 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.