Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एक चींटी 21 हजार की,कैप्सूल में यूरोप बेचने ले जा रहा था हजारों जिंदा चींटियां… 
    • दुर्लभ और प्रतिबंधित प्रजाति के कछुओं की तस्करी मामले में आरोपी दीपक पारखे की जमानत याचिका खारिज…
    • दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली
    • कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी
    • समाज कल्याण की मजबूत ढाल: जशपुर में 82 हजार से अधिक हितग्राहियों तक पहुंच रही योजनाएं
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी को फोन कर दी बधाई
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में मंत्रिपरिषद के निर्णय…
    • कॉलेजों में शुरू होगी ‘रक्षक’ पाठ्यक्रम की पढ़ाई, बाल सुरक्षा को मिलेगा मजबूत आधार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, April 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»नागालैंड के राज्यपाल एल गणेशन का 80 साल की उम्र में निधन, PM मोदी ने जताया दुख
    BREKING NEWS

    नागालैंड के राज्यपाल एल गणेशन का 80 साल की उम्र में निधन, PM मोदी ने जताया दुख

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नागालैंड के राज्यपाल एल गणेशन का निधन हो गया है. वो बीते कुछ दिनों से हॉस्पिटल में इलाजरत थे. शुक्रवार को उनके निधन की पुष्टि राजभवन के अधिकारी ने की है. राजभवन के अधिकारी ने बताया कि नागालैंड के राज्यपाल एल गणेशन का चेन्नई के अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. एल गणेशन का आज 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. मिली जानकारी के अनुसार 8 अगस्त को चेन्नई स्थित अपने आवास में गिरने के बाद उन्हें सिर में गंभीर चोट लगी थी. चेन्नई के अपोलो अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था.

    पीएम मोदी ने जताया शोक

    नागालैंड के राज्यपाल एल गणेशन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा- नागालैंड के राज्यपाल एल गणेशन के निधन से दुःख हुआ. उन्हें एक समर्पित राष्ट्रवादी के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने अपना जीवन सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित कर दिया. उन्होंने तमिलनाडु में भाजपा का विस्तार करने के लिए कड़ी मेहनत की. तमिल संस्कृति के प्रति भी उनका गहरा लगाव था. मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं. ॐ शांति.

    नागालैंड के पहले मणिपुर और बंगाल में भी राज्यपाल

    एल गणेशन का पूरा नाम ला गणेशन अय्यर हैं. उनका जन्म 16 फरवरी 1945 को हुआ था. गणेशन ने 20 फरवरी 2023 को नागालैंड के 19वें राज्यपाल के रूप में पदभार संभाला था. नागालैंड से पहले वो 27 अगस्त 2021 से 19 फरवरी 2023 तक मणिपुर के 17वें राज्यपाल और 28 जुलाई 2022 से 17 नवंबर 2022 तक पश्चिम बंगाल के राज्यपाल (अतिरिक्त प्रभार) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे.

    भाजपा के वरिष्ठ नेता, एमपी से राज्यसभा सांसद भी रहे

    एल गणेशन भाजपा के एक वरिष्ठ नेता थे. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में भी उनका गिनती अनुभवी नेताओं के रूप में होती थी. वो मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं. बचपन में पिता की मृत्यु के बाद गणेशन के भाई के यहां रहते हुए पढ़ाई की. इसी दौरान वो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में शामिल हुए. वो अविवाहित थे, पूर्णकालिक संघ कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने सार्वजनिक जीवन जिया.

    बीते दिनों अपने घर में गिरने से सिर पर आई थी चोट

    बताया गया कि चेन्नई के टी नगर स्थित अपने आवास पर शुक्रवार को गिरने से एल गणेशन के सिर में चोट लगी थी. रिपोर्ट के मुताबिक, एल गणेशन घर पर अचानक गिर पड़े थे और उन्हें बेहोशी की हालत में इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने आंतरिक चोट की संभावना जताई. जिसके बाद उनका इलाज चल रहा था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दुर्लभ और प्रतिबंधित प्रजाति के कछुओं की तस्करी मामले में आरोपी दीपक पारखे की जमानत याचिका खारिज…

    April 16, 2026

    मजदूरों के हिंसक होने पर नोएडा DM ने आउटसोर्सिंग एजेंसियों को दी चेतावनी, उलंघ्घन करने पर लाइसेंस होंगे रद्द

    April 15, 2026

    AAP के राज्यसभा सांसद अशोक कुमार मित्तल के आवास पर ईडी ने मारा छापा

    April 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.