Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»स्वतंत्रता दिवस पर ऐतिहासिक पल, पहली बार अमेरिका के स्पेस नीडल पर गर्व से फहरा तिरंगा…
    BREKING NEWS

    स्वतंत्रता दिवस पर ऐतिहासिक पल, पहली बार अमेरिका के स्पेस नीडल पर गर्व से फहरा तिरंगा…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    15 अगस्त 2025 के दिन अमेरिका के सिएटल में ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने इतिहास रच दिया. पहली बार भारत का तिरंगा अमेरिका के मशहूर स्पेस नीडल पर फहराया गया. भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर ये भारतीय अमेरिकी समुदाय के लिए खास पलों में शुमार हो गया. इस मौके पर भारत की कॉन्सुलेट जनरल के साथ सिएटल के मेयर ब्रूस हैरेल मौजूद थे. इस मौके पर सभी ने भारतीय अमेरिकी समुदाय के सिएटल में योगदान की सराहना की.

    स्पेस नीडल बना सिएटल के लिए ‘सिंबल ऑफ होराइजन’

    भारत के वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि साल 1962 में स्पेस नीडल को विश्व मेले के लिए बनाया गया था, जो आज सिएटल के लिए सिंबल ऑफ होराइजन बन गया है. साथ ही अमेरिका के पैसिफिक नॉर्थवेस्ट रीजन के भविष्य का प्रतीक है.

    ऐतिहासिक पल के गवाह बने भारतीय समुदाय के लोग

    इसके साथ ही वाणिज्य दूतावास ने अलग से केरी पार्क में एक सामुदायिक स्वागत समारोह भी आयोजित किया, जहां से सिएटल के होराइजन साफ दिखाई दे रहा था. वहीं बैक साइड में स्पेस नीडल पर भारत का झंडा लहरा रहा था. वाणिज्य दूतावास ने बताया कि, ‘इस ऐतिहासिक दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में भारतीय अमेरिकी समुदाय के सदस्य मौजूद थे.’

    रिसेप्शन में मौजूद थे जाने-माने अमेरिकी चेहरे

    केरी पार्क रिसेप्शन में कई फेमस अमेरिकी व्यक्ति भी मौजूद थे, जिनमें अमेरिकी कांग्रेसी एडम स्मिथ, वाशिंगटन सुप्रीम कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश डेबरा एल. स्टीफंस, सिएटल पोर्ट कमिश्नर सैम चो और सिएटल पार्क विभाग के डायरेक्टर एपी डियाज शामिल थे. जानकारी में बताया गया कि उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए, अमेरिकी प्रतिनिधि एडम स्मिथ ने इस खास पल का वेलकम करते हुए कहा कि, ‘स्पेस नीडल पर फहराया गया भारतीय तिरंगा, इस क्षेत्र की विविधता और भारत, प्रशांत नॉर्थवेस्ट के बीच मजबूत संबंधों का प्रतीक है.’

    वाणिज्य दूतावास ने बताया कि समारोह में कल्चरल प्रोग्राम भी शामिल था, जिसमें राष्ट्रगान, भारतीय कला रूपों की विविधता को प्रदर्शित किया गया. इसके लिए प्रसिद्ध कलाकार पीयूष मिश्रा ने एक काव्य पाठ का कार्यक्रम भी किया.

    इसके अलावा, सिएटल की कई फेमस इमारतों को भी भारतीय तिरंगे से जगमगाया गया. इनमें लुमेन स्टेडियम, टी-मोबाइल स्टेडियम, वेस्टिन, सिएटल ग्रेट व्हील और स्पेस नीडल शामिल थे. टैकोमा डोम, टैकोमा सिटी हॉल और टैकोमा पुलिस विभाग के मुख्यालयों पर भी भारतीय ध्वज फहराया गया. बता दें कि भारत ने नवंबर 2023 में सिएटल में अपना छठा वाणिज्य दूतावास खोला है और तब से भारत के प्रशांत नॉर्थवेस्ट के साथ संबंध गहरे हुए हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट

    May 5, 2026

    होर्मुज में संघर्ष… अमेरिका ने ईरान की 6 नावों को उड़ाने का किया दावा

    May 5, 2026

    भीषण सड़क हादसा: अपहरण मामले की दबिश में गई टीम की सड़क हादसे में 5 जवानों की मौत…

    May 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.