Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • धनुष ने की छात्रों से तमिल सीखने की अपील
    • मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल,बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को कौशल, प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने बैंकिंग और सामाजिक संस्थाओं का साझा प्रयास
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों की राष्ट्रीय मंच पर गूंज
    • उद्योगपति संजय कपूर के संपत्ति विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा बयान आपस में सुलझाएं झगड़ा, उस दिन को मत आने दीजिए जब कानून का रास्ता चुनना पड़े…
    • BREAKING: अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की मौत,  बड़े भाई से झांसी मिलने जा रहा था जेल…
    • 100 से ज्यादा CCTV खंगालकर दुर्ग में हत्या और लूट की वारदात का 48 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार…
    • माही के कमरे का वो एक सख्त नियम, अजिंक्‍य रहाणे ने सुनाया MS Dhoni से जुड़ा बेहद दिलचस्प किस्सा
    • ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) ने समावेशी ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के साथ की साझेदारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, August 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»100 से ज्यादा CCTV खंगालकर दुर्ग में हत्या और लूट की वारदात का 48 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार…
    BREKING NEWS

    100 से ज्यादा CCTV खंगालकर दुर्ग में हत्या और लूट की वारदात का 48 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दुर्ग –  दुर्ग पुलिस ने जेवरा सिरसा क्षेत्र में हुई हत्या और लूट की सनसनीखेज वारदात का महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकल, धारदार हथियार, पाइप, डंडा और लूटी गई नगदी बरामद की गई है।

    देर रात रास्ता रोककर किया था हमला
    पुलिस के अनुसार, 2 अगस्त 2026 को ग्राम तुमाकला निवासी चोवाराम लोधी ने चौकी जेवरा सिरसा थाना पुलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह अपने परिचित भूषण पटेल और प्रकाश सिंह कश्यप के साथ मोटरसाइकल से शंकराचार्य अस्पताल जाने के लिए निकले थे। रास्ते में स्मृति नगर और भिलाई क्षेत्र में रुकने के बाद देर रात करीब 2 बजे वे दुर्ग-धमधा रोड स्थित जय गजानंद ट्रक श्रृंगार के सामने पहुंचे। इसी दौरान काले रंग की डिस्कवर मोटरसाइकल पर सवार चार युवकों ने उनकी बाइक रोक ली और विवाद शुरू कर दिया।

    इसके बाद आरोपियों ने डंडों से मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने प्रकाश सिंह कश्यप की जेब में रखा मोबाइल और नगदी लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर एक आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

    घायल की अस्पताल में मौत
    घटना के बाद आरोपी मौके से धमधा की ओर फरार हो गए। सूचना मिलते ही डायल-112 और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल प्रकाश सिंह कश्यप को जिला अस्पताल दुर्ग पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    मामले में चौकी जेवरा सिरसा थाना पुलगांव में अपराध क्रमांक 691/2026 के तहत धारा 103(1), 311 और 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

    100 से ज्यादा CCTV खंगालकर पहुंची पुलिस
    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित की। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर भौतिक और तकनीकी साक्ष्य जुटाए। इसके अलावा दुर्ग, भिलाई, धमधा मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की गई।

    सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध मोटरसाइकल की आवाजाही, समय और रूट का वैज्ञानिक विश्लेषण किया गया। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी और तीन नाबालिगों को पकड़ लिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल,बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को कौशल, प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने बैंकिंग और सामाजिक संस्थाओं का साझा प्रयास

    August 6, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों की राष्ट्रीय मंच पर गूंज

    August 6, 2026

    BREAKING: अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की मौत,  बड़े भाई से झांसी मिलने जा रहा था जेल…

    August 6, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.