रायपुर । पद्मश्री डॉ. बुधेन्द्र कुमार जैन को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) रायपुर का अध्यक्ष बनाया गया है। वे वर्तमान में सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकीकुंड, चित्रकूट के नेत्र चिकित्सालय के निदेशक हैं। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने यह नियुक्ति की है। जानकीकुंड चिकित्सालय से शनिवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार डॉ. जैन को इस वर्ष उनके पांच दशकों के नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने इस नई जिम्मेदारी के लिए भारत सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय का हृदय से आभार प्रकट किया है।
Trending
- ममता को बायो में Ex-CM मंजूर नहीं, शुभेंदु अधिकारी के सीएम बनते ही दिया नया परिचय
- रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
- सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
- सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
- आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
- बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
- शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
- भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल

