रायपुर। मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम कलार-जेवरा के कृषक नरेन्द्र राजपूत ने इसे सच कर दिखाया है। उद्यानिकी विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर उन्होंने पारंपरिक खेती के साथ उद्यानिकी फसलों का उत्पादन प्रारंभ किया और आज वे अपनी मेहनत से प्रतिवर्ष 20 से 22 लाख रूपए की आय अर्जित कर रहे हैं।
श्री राजपूत ने वर्ष 2016 से ही कृषि कार्य के साथ उद्यानिकी फसलों की खेती आरंभ की। उन्होंने उद्यानिकी विभाग की राज्य पोषित योजनाओं के अंतर्गत सामुदायिक फेसिंग, ड्रीप सिस्टम, संरक्षित खेती तथा सूक्ष्म सिंचाई जैसी आधुनिक तकनीकों को अपनाकर सब्जी उत्पादन में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। इससे न केवल उनकी आय में वृद्धि हुई, बल्कि परिवार को आर्थिक रूप से मजबूती भी मिली। वर्तमान में वे टमाटर, बैंगन सहित विभिन्न सब्जियों का उत्पादन कर स्थानीय बाजार में विक्रय कर रहे हैं। श्री राजपूत का कहना है कि सरकारी योजनाओं का समय पर लाभ लेने और वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने से ही किसानों की आय में बढ़ोतरी संभव है। वे अन्य किसानों को भी प्रेरित कर रहे हैं कि वे उद्यानिकी विभाग की योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाएं। श्री राजपूत की सफलता इस बात का प्रमाण है कि यदि किसान नवीन तकनीकों एवं शासकीय योजनाओं का सही दिशा में उपयोग करें तो खेती न केवल आजीविका का सशक्त साधन बन सकती है, बल्कि आर्थिक आत्मनिर्भरता का मार्ग भी प्रशस्त कर सकती है।
Trending
- डिजिटल हुए भोले के भक्त, कांवड़ यात्रा में ब्लूटूथ स्पीकर और LED के साथ दिख रहे ये हाई-टेक स्मार्ट गैजेट्स
- कांवड़िए को गूलर के पेड़ से दूर क्यों रहना चाहिए?, ज्योतिष से जानिए धार्मिक मान्यता
- अचानक Collectorate पहुंचीं भागलपुर DM अलंकृता पांडेय; लेटलतीफी पर कड़क एक्शन
- मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल,बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को कौशल, प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने बैंकिंग और सामाजिक संस्थाओं का साझा प्रयास
- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों की राष्ट्रीय मंच पर गूंज
- उद्योगपति संजय कपूर के संपत्ति विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा बयान आपस में सुलझाएं झगड़ा, उस दिन को मत आने दीजिए जब कानून का रास्ता चुनना पड़े…
- रांची JPSC-JSSC प्रोटेस्ट, MLA ने गले में टांगा ‘नौकरी का रेट चार्ट’, बोले- राष्ट्रपति शासन लगा दो
- BREAKING: अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की मौत, बड़े भाई से झांसी मिलने जा रहा था जेल…

