Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सिम्स बिलासपुर में डॉक्टरों का कमाल,6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान…
    • स्मार्ट बिजली मीटर से उपभोक्ताओं को मिल रही सटीक बिलिंग, रीयल टाइम खपत की जानकारी और बेहतर बिजली प्रबंधन की सुविधा
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी-पारेषण तंत्र को मिली नई मजबूती, एक ही दिन में तीन परियोजनाओं का हुआ ऊर्जीकरण
    • छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक-2026
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ट्री एटीएम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
    • सरगुजा पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल : फेम ट्रिप के अंतर्गत टूर ऑपरेटर्स ने अम्बिकापुर के आतिथ्य और होटल सुविधाओं का लिया अनुभव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में सुशासन तिहार बना किसानों की उम्मीदों का आधार
    • राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन, 30 जुलाई तक कर सकेंगे पंजीयन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, July 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»जी. अशोक की ‘उफ्फ ये सियापा’ का ट्रेलर आउट
    राष्ट्रीय

    जी. अशोक की ‘उफ्फ ये सियापा’ का ट्रेलर आउट

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई । जी. अशोक द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म उफ्फ ये सियापा का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज हो गया है। बता दें कि इसकी खास बात यह है कि बिना बोले यह फिल्म दर्शकों को एक नए और अनोखे सफर पर अपने संग लेकर जाने वाली है। ऐसे में उफ्फ ये सियापा 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। बिना किसी डायलॉग के पूरी तरह से बनाई गई यह फिल्म विजुअल स्टोरीटेलिंग, सिचुएशनल कॉमेडी और खास कर के ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान के कमाल के गानों पर निर्भर है।

    उफ्फ ये सियापा गलतियों से भरी एक अनोखी, बिना डायलॉग्स की कॉमेडी है, जिसमें केसरी लाल सिंह (सोहम शाह), एक शर्मीला आम आदमी है, जो खुद को एक मुश्किल में उलझा बैठता है। केसरी लाल सिंह की पत्नी पुष्पा (नुसरत भरुचा) उसे छोड़कर चली जाती है, दरअसल उसे लगता है कि उसका पति अपनी पड़ोसन कामिनी (नोरा फतेही) के साथ फ्लर्ट कर रहा है। जबकि मामला इससे अलग होता है। लेकिन इससे पहले कि वह अपना नाम साफ कर पाता, गलत तरीके से उसके पास एक ड्रग पार्सल पहुंच कर उसकी मुश्किल बढ़ा देता है। इस तरह से उसकी मुश्किलों का सिलसिला शुरू हो जाता है, सबसे बुरी बात यह होती है कि उसके घर में एक लाश मिल जाती है। जैसे ही केसरी इस मुसीबत से बाहर निकलने की कोशिश करता है, एक और लाश मिल जाती है, जिससे उसका घर पूरी तरह से क्राइम सीन बन जाता है। इन सब के बीच, मुसीबत को और बढ़ाने के लिए, पुलिस इंस्पेक्टर हसमुख (ओमकार कपूर) अपने खास मकसद के साथ वहाँ आता है, जिससे और भी हंगामा मच जाता है। 

    फिल्म के ट्रेलर के बारे में बात करते हुए डायरेक्टर जी. अशोक ने कहा, “फिल्म ‘उफ्फ ये सियापा’ मेरे दिल के बहुत करीब है। मेरा डांस और कोरियोग्राफी का बैकग्राउंड होने की वजह से, मुझे बस एक्सप्रेशन से कहानी कहने का भरोसा था। मुझे अपनी कास्ट सोहम, नुसरत, नोरा, ओमकार पर गर्व है, क्योंकि इन्होंने अपने किरदारों को खूबसूरती से जिया है। इस फिल्म की जान रहमान सर का म्यूजिक है, जो फिल्म की भावनाओं और उथल पुथल को पूरी तरह से दिखाता है। मैं लव और अंकुर का शुक्रगुज़ार हूँ कि उन्होंने इस फिल्म पर भरोसा किया और मेरे इस विजन का साथ दिया।”

    फिल्म के लिए म्यूजिक कंपोज करने पर बात करते है ए.आर. रहमान ने कहा, “इस मजेदार फिल्म के लिए म्यूजिक कंपोज करते वक्त, हमने कई तरह के म्यूजिक के साथ अलग-अलग प्रयोग किया है।”

    आपको बता दें कि ‘उफ्फ ये सियापा’ लव फिल्म्स की पेशकश है। इसे जी. अशोक ने लिखा और डायरेक्ट किया है, जबकि इसे लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा प्रोड्यूस किया गया है।  ‘उफ्फ ये सियापा’ 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    नरेंद्र मोदी पीएम बने मगर भगवान जगन्नाथ को नहीं भूले, हर साल पूरा करते हैं फर्ज

    July 16, 2026

    चंद्रयान-3 और गगनयान मिशन से जुड़े 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दिया इस्तीफा ; ISRO में मची खलबली

    July 16, 2026

    टेरर फंडिंग और अवैध घुसपैठ पर ED का एक्शन, यूपी-बंगाल समेत 5 राज्यों में 13 जगहों पर छापामारी

    July 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.