Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सिम्स बिलासपुर में डॉक्टरों का कमाल,6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान…
    • स्मार्ट बिजली मीटर से उपभोक्ताओं को मिल रही सटीक बिलिंग, रीयल टाइम खपत की जानकारी और बेहतर बिजली प्रबंधन की सुविधा
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी-पारेषण तंत्र को मिली नई मजबूती, एक ही दिन में तीन परियोजनाओं का हुआ ऊर्जीकरण
    • छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक-2026
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ट्री एटीएम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
    • सरगुजा पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल : फेम ट्रिप के अंतर्गत टूर ऑपरेटर्स ने अम्बिकापुर के आतिथ्य और होटल सुविधाओं का लिया अनुभव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में सुशासन तिहार बना किसानों की उम्मीदों का आधार
    • राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन, 30 जुलाई तक कर सकेंगे पंजीयन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»नरेंद्र मोदी पीएम बने मगर भगवान जगन्नाथ को नहीं भूले, हर साल पूरा करते हैं फर्ज
    राष्ट्रीय

    नरेंद्र मोदी पीएम बने मगर भगवान जगन्नाथ को नहीं भूले, हर साल पूरा करते हैं फर्ज

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री का सफर तय करने के बाद भी भगवान जगन्नाथ से अटूट तरीके से जुड़े हुए है। तमाम व्यस्तता के बाद भी पीएम मोदी ने हर साल की तरह ही भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा से पहले दिल्ली से भगवान जगन्नाथ जी के लिए मूंग, जामुन, आम और सूखे खजूर का विशेष प्रसाद भेजते हैं। उन्होंने यह परंपरा तब शुरू की थी जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे, और दिल्ली में रहने के बावजूद वे आज भी इसे लगातार निभा रहे हैं। पीएम मोदी ने गुजरात 12 साल और 7 महीने के अपने मुख्यमंत्री काल में भगवान जगन्नाथ यात्रा को भव्यता दी थी। उन्होंने इस आयोजन को और बड़ा बनाया था। पीएम मोदी रह साल मुख्यमंत्री के तौर पहिंद विधि के अहमदाबाद के जमालपुर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचे थे।

    पीएम मोदी के नाम है रिकॉर्ड

    गुजरात में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के तौर पहिंद विंधि राज्य के मालिक यानी सर्वोच्च पद (प्रथम सेवक) बैठे व्यक्ति से कराने की परंपरा है। इसमें सोने की झाड़ू से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का रूट साफ किया जाता है। मुख्यमंत्री के तौर नरेंद्र मोदी न सिर्फ इससे जुड़े रहे बल्कि उनकी भगवान जगन्नाथ से लगाव बना हुआ है। पीएम मोदी बतौर प्रधानमंत्री 12 साल पूरे कर चुके हैं। नरेंद्र मोदी के नाम गुजरात में सर्वाधिक बार पहिंद विधि करने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 13 बार इस पारंपरिक अनुष्ठान को पूरा किया, जो किसी भी मुख्यमंत्री द्वारा सबसे अधिक है। वह केवल विधि ही नहीं करते थे, बल्कि जमालपुर स्थित 400 साल पुराने जगन्नाथ मंदिर के प्रांगण से स्वयं रथ खींचकर यात्रा की शुरुआत भी करते थे। इस बार की रथ यात्रा की सुरक्षा में 30 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। रथयात्रा की सुरक्षा की निगरानी राज्य के मुख्यमंत्री और डीजीपी खुद करते हैं।

    रथयात्रा से पीएम मोदी का जुड़ाव

    2001 से पहले अहमदाबाद की रथयात्रा कई बार सांप्रदायिक तनाव या हिंसा से प्रभावित होती थी। नरेंद्र मोदी के कड़े प्रशासनिक नियंत्रण के बाद यात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण बन गई। उन्होंने पहली बार यात्रा मार्ग की सुरक्षा के लिए आधुनिक जीपीएस ट्रैकिंग, सीसीटीवी और हाई-टेक कंट्रोल रूम जैसी तकनीकों की शुरुआत करवाई थी। जिससे लाखों श्रद्धालु बिना किसी डर के शामिल हो सके। उन्होंने अहमदाबाद की रथयात्रा को ओडिशा की पुरी रथयात्रा के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी और भव्य रथयात्रा के रूप में वैश्विक पहचान दिलाई। उनके कार्यकाल के दौरान देशभर से आने वाले हजारों साधु-संतों और अखाड़ों के लिए विशेष सरकारी समन्वय और नागरिक सुविधाएं सुनिश्चित की गईं। इस बार की रथ यात्रा की सुरक्षा में 30 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। रथयात्रा की सुरक्षा की निगरानी राज्य के मुख्यमंत्री और डीजीपी खुद करते हैं।

    शुरू की विशेष प्रसाद की परंपरा

    भगवान जगन्नाथ के प्रति उनकी आस्था इतनी गहरी थी कि उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए हर साल रथयात्रा से एक दिन पहले मंदिर में विशेष नैवेद्य (प्रसाद) भेजने की परंपरा शुरू की। इस प्रसाद में मौसम के अनुसार मूंग, जामुन, आम और ड्राई फ्रूट्स शामिल होते हैं, जिसे वह आज प्रधानमंत्री बनने के बाद भी हर साल दिल्ली से नियमित भेजते हैं। भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथ यात्रा के मौके पर पीएम मोदी ने एक बार फिर अपना कर्तव्य पूरा करके हुए विशेष प्रसाद भिजवाया है। जिसे जमालपुर जगन्नाथ मंदिर में रखा गया है। इसमें मूंग, जामुन, आम और सूखे खजूर के साथ दूसरे फल हैं। जिन्हें आकर्षक डिब्बों में बंद करते पहुंचाया गया है।

    पीएम मोदी ने पाेस्ट किया है विशेष संदेश

    पीएम नरेंद्र मोदी ने भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के पावन अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है और इसे भारत की सदियों पुरानी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का शानदार प्रतीक बताया है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि रथ यात्रा की परंपराएं पीढ़ियों से लोगों को प्रेरित करती आ रही हैं और ये विनम्रता, सामूहिक भागीदारी तथा निस्वार्थ सेवा का प्रतीक हैं। इसके साथ ही उन्होंने कामना की कि महाप्रभु जगन्नाथ के आशीर्वाद से देशवासियों के जीवन में नई ऊर्जा का संचार हो और सभी को उत्तम स्वास्थ्य, सुख तथा समृद्धि मिले।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    चंद्रयान-3 और गगनयान मिशन से जुड़े 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दिया इस्तीफा ; ISRO में मची खलबली

    July 16, 2026

    टेरर फंडिंग और अवैध घुसपैठ पर ED का एक्शन, यूपी-बंगाल समेत 5 राज्यों में 13 जगहों पर छापामारी

    July 16, 2026

    ‘मुझसे जल्द भूख हड़ताल खत्म करने को मत कहिए, इससे सरकार को गलत संदेश जाएगा’-सोनम वांगचुक

    July 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.