Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rs 20,000 के बजट में अब मिल रहे हैं दमदार 5G स्मार्टफोन, लंबी बैटरी, फास्ट स्पीड और शानदार कैमरा…..
    • बार बार हाथ पैर सुन्न होना कोई बीमारी का संकेत तो नहीं, जानिये
    • प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण: अफवाहों से दूर रहें, आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • शुक्र-गुरु युति: इन राशि वालों के लिए करियर, धन और रिश्तों में बड़े बदलाव के संकेत
    • नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव श्रीमती शंगीता आर. ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से ली सभी 194 निकायों की बैठक
    • अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष श्री महावीर सिंह राठौड़ के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक
    • पाकिस्तान में आतंकियों ने सेना के ठिकाने पर किया हमला, 15 सैनिकों की हुई मौत
    • रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ की शूटिंग के दौरान क्रू मेंबर की करंट लगने से मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, May 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»प्यार, अवैध संबंध और हत्या….पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाई बोरी में मिले शव की गुत्थी, पति-पत्नी सहित 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
    क्राइम

    प्यार, अवैध संबंध और हत्या….पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाई बोरी में मिले शव की गुत्थी, पति-पत्नी सहित 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला क्षेत्र में सोमवार सुबह एक बोरी में युवक के शव मिलने की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर हत्या के आरोपी पति-पत्नी सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना खमतराई थाना क्षेत्र की है।

    जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान रामा माड़ेक के रूप में हुई है, जो मूलतः ओडिशा के मलकानगिरी का रहने वाला था और उरला स्थित RR इस्पात कंपनी में मजदूरी करता था। मिलाल बाड़ा, रावाभाठा के खाली प्लाट में आज सुबह लोगों ने जब बोरी में युवक का शव देखा तो पुलिस को इसकी जानकारी दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद किया। प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए थे, जिससे अनुमान लगाया गया कि पत्थर या किसी धारदार हथियार से हत्या की गई थी।

    पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक और उसी कंपनी में कार्यरत एक विवाहित महिला सोनम के बीच अवैध संबंध थे। जब पुलिस टीम के सदस्यों ने सोनम को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस को सोनम ने बताया कि उसका मृतक रामा माड़ेक के साथ अवैध संबंध था। 24-25 अगस्त 2025 की दरमियानी रात वह और रामा उसके घर के कमरे में थे, तभी उसका पति कृष्णा बंजारे वहां आ धमका। इस दौरान उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख गुस्से में आकर रामा माड़ेक के सिर पर लकड़ी के बत्ते से कई बार प्रहार किया, जिससे उसकी मौत हो गई।

    हत्या के बाद कृष्णा बंजारे और सोनम ने अपने साथी रामकृष्ण बंजारे उर्फ राजाराम को बुलाया। तीनों ने शव को हाथ-पांव बांधकर चेहरे पर कपड़ा बांधा और सफेद बोरी में डालकर मोटरसाइकिल से मिलाल बाड़ा, रावाभाठा के खाली प्लाट में फेंक दिया।

    गौरतलब है कि अंधे कत्ल के इम मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लकड़ी, मृतक का मोबाइल और मोटरसाइकिल को बरामद कर जब्त कर लिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण: अफवाहों से दूर रहें, आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    May 15, 2026

    नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव श्रीमती शंगीता आर. ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से ली सभी 194 निकायों की बैठक

    May 15, 2026

    अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष श्री महावीर सिंह राठौड़ के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक

    May 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.