Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विष्णुदेव साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा
    • राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में
    • कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
    • सेवा की कहानी-सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम
    • अतिक्रमण मुक्त भूमि से गढ़ी जा रही नौनिहालों की नींव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
    • MLC चुनाव: जनसुराज ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची, 3 सीटों पर सस्पेंस बरकरार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, September 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»पुलिस ने मंसूबे पर फेरा पानी, जानिए पूरा मामला, भाई ने किया भाई का अपहरण : 10 लाख की फिरौती मांगने की थी प्लानिंग.
    क्राइम

    पुलिस ने मंसूबे पर फेरा पानी, जानिए पूरा मामला, भाई ने किया भाई का अपहरण : 10 लाख की फिरौती मांगने की थी प्लानिंग.

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जांजगीर-चांपा. लगरा गांव से लापता हुए 8 साल के बच्चे को पुलिस ने सकुशल बिलासपुर जिले के रतनपुर के पास से बरामद किया है. आरोपी चचेरा भाई राहुल ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर 10 लाख की फिरौती मांगने के लिए बच्चे का अपहरण किया था. जमीन विवाद को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया था. पुलिस ने 48 घंटे के भीरत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बच्चे को सकुशल बरामद किया है. पूरा मामला मुलमुला थाना क्षेत्र का है.

    25 अगस्त को बच्चे का अपहरण किया गया था. इस घटना की सूचना पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना मुलमुला में अपराध दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने गुम बालक की पतासाजी करने थाना प्रभारी मुलमुला को निर्देशित किया था. जांच में पता चला कि नाबालिक बच्चे को ग्राम लगरा में दोपहर 02 बजे तक देखा गया था. इसके बाद से नाबालिग गांव में नजर नहीं आया., अपहृत बालक की पतासाजी के लिए ग्राम के सभी मार्गों ग्राम के अंदर प्रवेश एवं निकासी मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फटेज देखने पर बालक के आने-जाने की गतिविधि नजर नहीं आई.

    पुलिस को शक हुआ कि नाबालिग बालक को वाहन से किसी व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकार ले गया होगा. सीसीटीवी का बारीकी से अवलोकन करने पर पता चला कि जिस समय बालक ग्राम में आखिरी बार सीसीटीवी के माध्यम से देखा गया था उसके बाद से नहीं दिखा, परंतु गुम बालक के बड़े पिता का लड़का राहुल टंडन का वाहन टेम्पो ट्रेक्स गामा सीजी 11 बीएन 0720 लगातार उस दौरान मूवमेंट करते पाया गया.

    गुम बालक के चचेरे भाई राहुल टंडन से पूछताछ करने पर यह सामने आया कि वह गुम बालक (चचेरा भाई) को लेकर पोल्ट्री फार्म गया था, जिसके बाद उसे घर छोड़कर अपने वाहन को बुकिंग में लेकर चला गया था. शाम 4 बजे बालक को गुड़ी के पास देखना और घर चलने बोला बताया. राहुल से पूछताछ के आधार पर सीसीटीवी का पुनः अवलोकन करने पर राहुल टंडन के कथन में विरोधाभास पाया गया.

    जमीन विवार पर फिरौती मांगने की बनाई थी योजना

    राहुल टंडन से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि गुम बालक के पिता से जमीन के पुराने विवाद पर रंजिश रखते हुए पैसे के लालच में परेशान करने की नियत से चचेरे भाई का अपहरण किया था. उसने अपने दोस्त प्रशांत मैना निवासी खपरी एवं एक अन्य साथी के साथ मिलकर घटना से 7 दिन पूर्व 10 लाख की फिरौती मांगकर पैसों को बराबर बांट लेने की योजना बनाई थी.

    जांच के दौरान चचेरे भाई ने पुलिस को किया गुमराह

    राहुल अपने चचेरे भाई को घुमाने की बात कहकर लेकर गया था. योजना के अनुसार नावागांव तालाब के पास बच्चे को लेकर गया और राहुल अपने चचेरे भाई को गाड़ी में छोड़कर उतर गया, तभी उमेश उर्फ ननकी, प्रशांत मैना एक किराये के टेम्पो गामा तूफान क्रमांक सीजी 11 बीएच 3441 से आए और नाबालिग बालक को ले गए. आरोपी राहुल ने इन तीनों से बोला था कि मुरलीडीह ओवरब्रिज के नीचे रहना, मैं आता हूं. फिर राहुल अपने वाहन से वहां पंहुचा, फिर दोनों वाहन से करुमाडु पेट्रोल पंप पहुंचे. गाड़ी क्रमांक सीजी 11 बीएच 3441 में डीजल डलवाया और राहुल टंडन ने दुर्गेश और प्रशांत को 600 रुपए देकर बोला कि बच्चे को साथ में लेकर पेड्रा रोड जंगल में रहना. उसके बाद राहुल ने ननकी उर्फ रमेश को उसके घर खपरी में छोड़कर अपने-अपने घर लगरा आ गए. जब पुलिस जांच में आरोपी राहुल टंडन के घर आई तो वह पुलिस का सहयोगी होने का नाटक कर सीसीटीवी फुटेज चेक करते समय साथ रहकर पुलिस को भ्रमित करने का असफल प्रयास किया, परंतु जिला जांजगीर पुलिस की सक्रियता से मामले का पर्दाफाश किया गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विष्णुदेव साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा

    September 20, 2026

    राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में

    September 20, 2026

    कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी

    September 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.