Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दुनिया में कई ऐसे देश हैं जो दो महाद्वीपों में फैले हुए हैं,नाम जानते हैं आप!
    • यंगेस्ट कलेक्टर:IAS गंगा सिंह राजपुरोहित,नर्मदा DM बन रचा इतिहास…
    • छात्र द्वारा 18 सहपाठियों को दांत से काटने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने  किया बड़ा खुलासा,छात्र नहीं था रेबीज संक्रमित…
    • पीएम मोदी ने आप पर बोला हमला, कहा- पंजाब कांग्रेस में भी नहीं खत्म हो रही कुर्सी की लड़ाई
    • “निर्माण कार्यो की प्रगति व सुचारू कियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसरंचना विकास मण्डल के अध्यक्ष एवं आयुक्त ने निर्माण ठेकेदारों के साथ की बैठक”
    • तुलसी तोड़ते वक्त कुएं में गिरा फोन, निकालने उतरे युवा कथावाचक की मौत
    • 4 दिन ड्रेन में छुपा बैठा था 6 फुट का मगरमच्छ, आधे घंटे में वन्यजीव विभाग और गोताखोरों की टीम ने दबोचा, था भय का माहौल
    • मंत्री ने महात्मा गांधी सेवा चिकित्सालय रामपुर पहुंचकर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, July 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»1 से 7 सितम्बर तक देश व्यापी साक्षरता सप्ताह आयोजित
    BREKING NEWS

    1 से 7 सितम्बर तक देश व्यापी साक्षरता सप्ताह आयोजित

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर ।  भारत सरकार, शिक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार सभी के लिए शिक्षा पर केन्द्रित योजना उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप यह आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के पाँच प्रमुख घटक  शामिल किए गए है जिसमें बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान, महत्वपूर्ण जीवन कौशल, बुनियादी शिक्षा, व्यावसायिक कौशल और सतत शिक्षा पर गतिविधियाँ केंद्रित होंगी। उल्लास में साक्षरता सप्ताह के तहत् राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर जिले की उपलब्धियां प्रदर्शित की जाएंगी।

    राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण छत्तीसगढ़ के अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम के तहत 1 सितम्बर को मोबाइल ऐप पर पंजीयन हेतु विशेष अभियान और शिक्षा स्वयंसेवकों का नामांकन किया जाएगा। 2 सितम्बर को कार्यशालाएँ, सेमिनार और वेबिनार के माध्यम से नई भारत साक्षरता कार्यक्रम पर जागरूकता बढ़ाई जाएगी। 3 सितम्बर को पंचायत स्तरीय बैठकें एवं महिला व किसान समूहों के साथ साक्षरता संवाद आयोजित होंगे।

    इसी प्रकार  4 सितम्बर को रैली, नाटक और गीतों के माध्यम से आमजन को साक्षरता के महत्व से अवगत कराया जाएगा। 5 सितम्बर को शिक्षण-सामग्री का प्रदर्शन, 6 सितम्बर को वाद-विवाद, भाषण, कविता, चित्रकला व निबंध प्रतियोगिताएँ तथा 7 सितम्बर को रेडियो जिंगल्स, लघु फिल्में और महिला साक्षरता पर विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे।

    अंतिम दिवस 8 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधियों, साहित्यकारों, लेखकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता होगी।

    राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए साक्षरता अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान किया जाए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छात्र द्वारा 18 सहपाठियों को दांत से काटने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने  किया बड़ा खुलासा,छात्र नहीं था रेबीज संक्रमित…

    July 17, 2026

    “निर्माण कार्यो की प्रगति व सुचारू कियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसरंचना विकास मण्डल के अध्यक्ष एवं आयुक्त ने निर्माण ठेकेदारों के साथ की बैठक”

    July 17, 2026

    Breaking News : जालंधर PM मोदी ने अमृतसर-वाराणसी एक्सप्रेस को दी हरी झंडी, संत निरंजन दास से की मुलाकात

    July 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.