Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सिम्स बिलासपुर में डॉक्टरों का कमाल,6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान…
    • स्मार्ट बिजली मीटर से उपभोक्ताओं को मिल रही सटीक बिलिंग, रीयल टाइम खपत की जानकारी और बेहतर बिजली प्रबंधन की सुविधा
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी-पारेषण तंत्र को मिली नई मजबूती, एक ही दिन में तीन परियोजनाओं का हुआ ऊर्जीकरण
    • छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक-2026
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ट्री एटीएम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
    • सरगुजा पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल : फेम ट्रिप के अंतर्गत टूर ऑपरेटर्स ने अम्बिकापुर के आतिथ्य और होटल सुविधाओं का लिया अनुभव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में सुशासन तिहार बना किसानों की उम्मीदों का आधार
    • राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन, 30 जुलाई तक कर सकेंगे पंजीयन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»मुजफ्फरपुर में डेंगू का प्रकोप बढ़ा, अब तक 9 मरीज पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर
    BREKING NEWS

    मुजफ्फरपुर में डेंगू का प्रकोप बढ़ा, अब तक 9 मरीज पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुजफ्फरपुर। बारिश के बाद मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों में इजाफा देखने को मिल रहा है और अब मुजफ्फरपुर जिले में डेंगू का खतरा बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक 9 से अधिक मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य संदिग्ध मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। सिविल सर्जन डॉ. अजय कुमार ने सभी सरकारी अस्पतालों को सतर्क रहने और डेंगू मरीजों के इलाज के लिए विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।

    एसकेएमसीएच में रोजाना जांच जारी

    श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SKMCH) की लैब में प्रतिदिन 20 से 30 संदिग्ध मरीजों की जांच की जा रही है। अब तक 9 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बुखार के हर मरीज की रैपिड टेस्ट के जरिए जांच की जा रही है ताकि समय रहते इलाज शुरू किया जा सके।

    विशेष वार्ड और मच्छरदानी की व्यवस्था

    डेंगू के मरीजों के लिए मॉडल अस्पताल में विशेष वार्ड स्थापित किया गया है, जहां सभी बेड पर मच्छरदानी लगाई गई है। आवश्यकता पड़ने पर बेड की संख्या बढ़ाई जाएगी। एसकेएमसीएच, सदर अस्पताल और सभी पीएचसी में इस दिशा में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

    प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग और दवा छिड़काव

    डेंगू के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में फॉगिंग और दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित इलाकों की लगातार निगरानी कर रही हैं और लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।

    सिविल सर्जन की अपील

    सिविल सर्जन डॉ. अजय कुमार ने लोगों से अपील की है कि वे घर और आसपास पानी जमा न होने दें ठहरे हुए पानी में मिट्टी का तेल डालें, मच्छरदानी का प्रयोग करें और बुखार की स्थिति में तुरंत जांच कराएं साथ ही, किसी भी तरह की लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक-2026

    July 16, 2026

    राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन, 30 जुलाई तक कर सकेंगे पंजीयन

    July 16, 2026

    नरेंद्र मोदी पीएम बने मगर भगवान जगन्नाथ को नहीं भूले, हर साल पूरा करते हैं फर्ज

    July 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.