Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 100 से ज्यादा CCTV खंगालकर दुर्ग में हत्या और लूट की वारदात का 48 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार…
    • ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) ने समावेशी ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के साथ की साझेदारी
    • मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत- बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार
    • मोर गांव-मोर पानी अभियान से ग्रामीण आजीविका को मिली नई उड़ान
    • महुआ ने बदली महिलाओं की जिंदगी,वन धन योजना से मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान…
    • जशपुर में विशेष पिछड़ी जनजाति (पीवीटीजी) के 19 मरीजों सहित 60 टीबी रोगियों को गोद लेकर पोषण सहायता प्रदान कर रहे हैं निरंजन
    • बीमारी रोकने की ताक़त आपके पास, संदिग्ध मामलों की सूचना सीधे सरकार तक पहुंचाएं
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, August 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»भारतीय सेना का दल ‘युद्ध अभ्यास 2025’ में भाग लेने अमेरिका रवाना
    BREKING NEWS

    भारतीय सेना का दल ‘युद्ध अभ्यास 2025’ में भाग लेने अमेरिका रवाना

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    एक तरफ भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ वॉर छिड़ा हुआ है तो दूसरी तरफ भारतीय सेना अमेरिकी सेना के साथ युद्धाभ्यास के लिए अमेरिका रवाना हो गई है. अमेरिका के अलास्का के फोर्ट वेनराइट में 1 से 14 सितम्बर 2025 तक भारत–अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास युद्धाभ्यास का 21वां संस्करण होगा. इस अभ्यास में मद्रास रेजिमेंट के जवान अमेरिका की 11वीं एयरबोर्न डिवीजन की आर्कटिक वूल्व्स ब्रिगेड कॉम्बैट टीम की पहली बटालियन, 5वीं इन्फैंट्री रेजिमेंट “बॉबकैट्स” के सैनिकों के साथ संयुक्त प्रशिक्षण करेगी.

    दो सप्ताह तक चलने वाले इस अभ्यास में दोनों देशों के सैन्य बल विभिन्न सामरिक अभियानों का अभ्यास करेंगे. इनमें हेलिबॉर्न ऑपरेशन, निगरानी व मानव रहित हवाई प्रणालियों का उपयोग, रॉक क्राफ्ट, पर्वतीय युद्ध, घायलों की निकासी, युद्धक्षेत्र में चिकित्सा सहायता और तोपखाना, वायुसेना तथा इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणालियों का एकीकृत प्रयोग शामिल है.

    अभ्यास के दौरान दोनों देशों के अलग अलग क्षेत्रों के सामरिक विषय-विशेषज्ञ भी कार्यशालाओं का संचालन करेंगे, जिनमें यूएएस और काउंटर-यूएएस ऑपरेशन, सूचना युद्ध, संचार प्रणाली तथा रसद प्रबंधन जैसे अहम विषय शामिल होंगे.

    इस संयुक्त युद्धाभ्यास का समापन सामूहिक रूप से योजनाबद्ध और क्रियान्वित सामरिक अभियानों से होगा. इनमें लाइव-फायर अभ्यास से लेकर ऊंचाई वाले दुर्गम क्षेत्रों में युद्ध की स्थितियों का अभ्यास शामिल होगा. अभ्यास का मुख्य उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों के लिए सामरिक क्षमता को मजबूत बनाना तथा बहु-क्षेत्रीय चुनौतियों का सामना करने के लिए तत्परता बढ़ाना है.

    भारत और अमेरिका के बीच साझा युद्धाभ्यास 

    इस संयुक्त युद्धाभ्यास में भारत की तरफ से 450 सैनिक इसमें शामिल होंगे. यह संख्या अब तक हुए सभी युद्धाभ्यास में सबसे ज्यादा है. भारत और अमेरिका के बीच साझा युद्धाभ्यास साल 2004 से ही जारी है. यह अभ्यास हर साल आयोजित होता है. एक साल यह अभ्यास भारत में तो अगले साल अमेरिका में होता है. अमेरिका में होने वाले ज्यादातर अभ्यास अलास्का में होते हैं, वही जबकि भारत में ज्यादातर उत्तराखंड के रानीखेत और साल 2022 में पहली बार ओली के हाई एल्टिट्यूड इलाके में आयोजित किया गया था. साथ ही पहले यह राजस्थान के महाजन में भी आयोजित हुए है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    100 से ज्यादा CCTV खंगालकर दुर्ग में हत्या और लूट की वारदात का 48 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार…

    August 6, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ

    August 5, 2026

    डीपफेक और बाल शोषण पर घिरा मेटा: जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी

    August 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.