Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सिम्स बिलासपुर में डॉक्टरों का कमाल,6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान…
    • स्मार्ट बिजली मीटर से उपभोक्ताओं को मिल रही सटीक बिलिंग, रीयल टाइम खपत की जानकारी और बेहतर बिजली प्रबंधन की सुविधा
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी-पारेषण तंत्र को मिली नई मजबूती, एक ही दिन में तीन परियोजनाओं का हुआ ऊर्जीकरण
    • छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक-2026
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ट्री एटीएम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
    • सरगुजा पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल : फेम ट्रिप के अंतर्गत टूर ऑपरेटर्स ने अम्बिकापुर के आतिथ्य और होटल सुविधाओं का लिया अनुभव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में सुशासन तिहार बना किसानों की उम्मीदों का आधार
    • राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन, 30 जुलाई तक कर सकेंगे पंजीयन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»विदेश गया या लौट आया, किस बात पर ताली बजा रहे हो…. जब पीएम मोदी की बात पर गूंज उठे ठहाके
    BREKING NEWS

    विदेश गया या लौट आया, किस बात पर ताली बजा रहे हो…. जब पीएम मोदी की बात पर गूंज उठे ठहाके

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां अपने सख्त मिजाज प्रशासन के लिए मशहूर हैं तो अक्सर अपने मजाकिया अंदाज को लेकर भी खबरों में रहते हैं. मंगलवार को ऐसा ही मौका आया. मौका था नई दिल्ली में सेमीकॉन इंडिया 2025 के उद्घाटन का. पीएम मोदी ने इस दौरान ऐसी बात कह दी कि जोरदार ठहाके गूंज उठे. 

    दरअसल, नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान गंभीर अंदाज में कहा, “देवियो और सज्जनो, कल रात ही मैं जापान और चीन की यात्रा करके वापस लौटा हूं…. उनका इतना कहना था कि उपस्थित लोगों ने तालियां बजानी शुरू कर दीं. 

    इस पर पीएम मोदी ने चुटीले अंदाज में कहा, “गया था इसकी ताली बजा रहे हो या आया हूं, इसकी ताली बजा रहे हो…” हल्की सी मुस्कुराहट के साथ पीएम की इस बात पर हॉल तालियों से गूंज उठा. वहां मौजूद विदेशी प्रतिनिधि भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए.

    पीएम मोदी ऐसे नेता हैं, जो गंभीर से गंभीर माहौल को भी मौका देखकर हल्का बना देते हैं. उनका व्यक्तित्व, बोलने की शैली और लोगों से जुड़ने की कला उन्हें दूसरे नेताओं से अलग करती है. उनकी यही अदा लोगों का खासी पसंद आती है. सहज और सरल अंदाज में जिस तरह से वह भावनाओं को व्यक्त करते हैं, वह लोगों के दिल को छू जाता है. 

    पीएम मोदी अक्सर खुद को भी व्यंग्य करते रहते हैं. कुछ साल पहले प्रधानमंत्री ने एक कार्यक्रम में बताया था, “एक बार किसी ने मुझसे पूछा था कि आपके चेहरे पर इतना तेज क्यों है? तब मैंने जवाब दिया था कि मेरे शरीर से इतना पसीना निकलता है.. मैं उसी पसीने से मालिश कर लेता हूं. इसलिए चेहरा चमक जाता है.”

    बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी 29 अगस्त से 1 सितंबर तक जापान और चीन की 4 दिवसीय यात्रा के बाद सोमवार शाम नई दिल्ली लौटे हैं. चीन में उन्होंने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट में हिस्सा लिया. इस दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ उनकी द्विपक्षीय बैठकें भी हुईं. 

    बहरहाल, सेमीकॉन इंडिया 2025 कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने भरोसा जताया कि भारत जल्‍द ही सेमीकंडक्‍टर का सुपर पावर बनेगा. यहां दुनिया भर के सेमीकंडक्टर से जुड़े एक्सपर्ट मौजूद हैं. 40-50 से ज़्यादा देशों का प्रतिनिधित्व यहां है.. भारत का इनोवेशन और युवा शक्ति भी यहां दिख रही है. इसका एक ही संदेश है – दुनिया भारत पर भरोसा करती है, विश्वास करती है और भारत के साथ मिलकर सेमीकंडक्टर का भविष्य बनाने को तैयार है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक-2026

    July 16, 2026

    राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन, 30 जुलाई तक कर सकेंगे पंजीयन

    July 16, 2026

    नरेंद्र मोदी पीएम बने मगर भगवान जगन्नाथ को नहीं भूले, हर साल पूरा करते हैं फर्ज

    July 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.