Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सिम्स बिलासपुर में डॉक्टरों का कमाल,6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान…
    • स्मार्ट बिजली मीटर से उपभोक्ताओं को मिल रही सटीक बिलिंग, रीयल टाइम खपत की जानकारी और बेहतर बिजली प्रबंधन की सुविधा
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी-पारेषण तंत्र को मिली नई मजबूती, एक ही दिन में तीन परियोजनाओं का हुआ ऊर्जीकरण
    • छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक-2026
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ट्री एटीएम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
    • सरगुजा पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल : फेम ट्रिप के अंतर्गत टूर ऑपरेटर्स ने अम्बिकापुर के आतिथ्य और होटल सुविधाओं का लिया अनुभव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में सुशासन तिहार बना किसानों की उम्मीदों का आधार
    • राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन, 30 जुलाई तक कर सकेंगे पंजीयन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»पितृपक्ष में आज प्रतिपदा का किया जाएगा श्राद्ध, जानें पितरों को कब और कैसे जल देने से मिलेगा आशीर्वाद
    धर्म आस्था

    पितृपक्ष में आज प्रतिपदा का किया जाएगा श्राद्ध, जानें पितरों को कब और कैसे जल देने से मिलेगा आशीर्वाद

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     हिंदू धर्म में आश्विन मास के कृष्णपक्ष की प्रतिपदा से लेकर आश्विन मास की अमावस्या का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है क्योंकि इन्हीं 15 दिनों में पितरों की मुक्ति के लिए विशेष रूप से श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान किए जाते हैं. सनातन परंपरा में जिन तीन प्रमुख ऋण को चुकाने की बात कही गई है, उसमें से एक पितृ ऋण को चुकाने का यह शुभ अवसर होता है. यही कारण है कि लोग इस पितृपक्ष का पूरे साल इंतजार करते हैं. आज आश्विन मास के कृष्णपक्ष की प्रतिपदा का श्राद्ध होगा. आइए विस्तार से जानते हैं कि आखिर पितरों का श्राद्ध कब और कैसे किया जाता है.

    कब और कैसे देना चाहिए पितरों को जल

    हिंदू मान्यता के अनुसार पितरों को जल देने के लिए प्रतिदिन स्नान-ध्यान के बाद साफ कपड़े पहन कर जल देना चाहिए. पितरों को जल देने से पहले सूर्य देवता को पूर्व दिशा में अक्षत और रोली मिलाकर जल दें. इसके बाद जल में जौ मिलाकर उत्तर दिशा की ओर सप्तऋषियों को जल दें. ऋषियों को जल देते समय जनेउ कंठी में धारण करना चाहिए. इसके बाद दक्षिण दिशा की ओर मुख करके तिल के साथ अपने पितरों को जल दें.

    पितरों को जल आप अंजुलि या फिर तांबे के लोटे से दे सकते हैं. पितरों को जल देने के लिए स्टील या प्लास्टिक के लोटे का प्रयोग न करें. पितरों को जल देते समय जनेउ दाएं कंधे पर कर लें और जल देने के पश्चात दुबारा सीधा कर लें. पितरों के तर्पण या फिर कहें जल देने के लिए सबसे उत्तम मुहुर्त कुतुप काल होता है जो कि सुबह 11 बजकर 53 मिनट से दोपहर 12 बजकर 44 मिनट तक रहेगा.

    पितरों को जल देते समय इस बात का रखें ध्यान

    पितरों को दिया जाने वाला जल ऐसी जगह न दें जहां उस पर कोई पैर रखकर आए जाए. इससे बचने के लिए आप पितरों को दिये जाने वाले जल को किसी पात्र में दें और उसके बाद किसी पौधे की जड़ में डाल दें. यदि संभव हो तो पितरों को जल किसी पवित्र नदी, सरोवर, समुद्र आदि में देना चाहिए.

    पितृ पक्ष में श्राद्ध और तर्पण करने का धार्मिक महत्व

    हिंदू मान्यता है कि पितृपक्ष के दौरान पितर तमाम रूपों में पृथ्वी पर आते हैं और अपने कुल के लोगों द्वारा श्राद्ध, तर्पण आदि के जरिए जल और अन्न कव्य और हव्य के रूप में ग्रहण करते हैं. पितृपक्ष में विधि-विधान से श्राद्ध और तर्पण करने पर पितर प्रसन्न और संतुष्ट होते हैं और अपना आशीर्वाद बरसाते हैं. जिससे जातक को सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त होती है. मान्यता है कि पितरों के संतुष्ट होने पर कुल की वृद्धि होती है.

    (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    उम्मीद पूरी तरह खत्म सी लगे या बिना कारण मन प्रसन्न रहे, ऐसे 7 संकेत बताते हैं…

    July 16, 2026

    आषाढ़ पूर्णिमा व्रत और स्नान-दान कब है? सुबह में लगेगी भद्रा, शाम को लक्ष्मी पूजा, मुहूर्त और महत्व

    July 14, 2026

    छत के ऊपर भूलकर भी जंग लगा लोहा न रखें, घर में आ जाएगी दरिद्रता

    July 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.