Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दर्दनाक खबर:500 रोहिंग्या मुसलमान की समंदर में डूबने से मौत,म्यांमार से भागकर आ रहे थे…
    • आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम
    • FIFA World Cup: फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, इंग्लैंड को 2-1 से हराया
    • …क्षेत्रीय पार्टी टिकी नहीं रह पाती
    • टेरर फंडिंग और अवैध घुसपैठ पर ED का एक्शन, यूपी-बंगाल समेत 5 राज्यों में 13 जगहों पर छापामारी
    • 100 की स्पीड से पुलिया से टकराई कार, सिपाही समेत 3 की मौत, 2 की हालत नाजुक
    • उम्मीद पूरी तरह खत्म सी लगे या बिना कारण मन प्रसन्न रहे, ऐसे 7 संकेत बताते हैं…
    • मगरमच्छ ने दबोच लिया शेर का बच्चा, AI ने दिया मां को जबरदस्त आइडिया!
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»बिहार: मछली के लिए फेंका जाल, फंसा 20 फीट लंबा अजगर
    BREKING NEWS

    बिहार: मछली के लिए फेंका जाल, फंसा 20 फीट लंबा अजगर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिहार के बांका जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां चांदन नदी में मछली पकड़ने गए मछुआरों ने जाल बिछाया था तो उन्हें उम्मीद थी कि कुछ बड़ी मछलियां हाथ आएंगी, लेकिन जब जाल खींचा तो मछलियों की जगह कुछ ऐसा हाथ लगा कि हर किसी के होश उड़ गए. दरअसल हुआ ये कि मछुआरों ने नदी में मछली पकड़ने के लिए जाल बिछाया और वो अगले दिन वापस लौटे तो लगा कि जरूर आज तो बड़ी मछलियां हाथ लगी है. लेकिन उसमें मछलियां नहीं बल्कि अजगर फंसा हुआ मिला.

    अजगर को देखने जुटी भीड़

    जाल में मछलियों की जगह अजगर फंसा देख हर किसी कोई भौचक्का रह गया. जानकारी के अनुसार, ग्रामीण देर रात मछली पकड़ने के लिए चांदन नदी में जाल डालकर घर लौट गए थे. सुबह जब वे जाल निकालने पहुंचे तो उसमें मछली के बजाय करीब 20 फीट लंबा अजगर फंसा मिला. अजगर को देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और वहां भारी भीड़ जमा हो गई. ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी.

    वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

    सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को सुरक्षित कब्जे में लेकर अपने साथ ले गई.  अधिकारियों ने बताया कि अजगर पूरी तरह स्वस्थ है और उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा. अचानक अजगर मिलने की घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल भी है. इसके बावजूद लोग उत्सुकता लिए अजगर को देखने भी आते रहे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    टेरर फंडिंग और अवैध घुसपैठ पर ED का एक्शन, यूपी-बंगाल समेत 5 राज्यों में 13 जगहों पर छापामारी

    July 16, 2026

    ‘मुझसे जल्द भूख हड़ताल खत्म करने को मत कहिए, इससे सरकार को गलत संदेश जाएगा’-सोनम वांगचुक

    July 16, 2026

    बंटी यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, स्पेशल टीम को देखते ही चलाने लगा गोली

    July 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.