Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • “सेवा_संकल्प_अभियान”
    • जल संरक्षण से जनभागीदारी तक, मल्हनिया जलाशय में गूंजा सेवा का संकल्प
    • सेवा संकल्प अभियान में बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति से गूंजा विकसित भारत का संदेश
    • प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घरों की छतें बनीं ऊर्जा उत्पादन की इकाइयां, सरगुजा में 1,733 घरों में स्थापित हुए रूफटॉप सोलर संयंत्र
    • अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण
    • छत्तीसगढ़ शासकीय भर्तियों को लेकर बड़ा फैसला: भूतपूर्व सैनिकों के रिक्त पदों पर अब मिल सकेगी गैर-भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति
    • मुबंई में डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग से 1 करोड़ 12 लाख की ठगी, 6 अरेस्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»बंटी यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, स्पेशल टीम को देखते ही चलाने लगा गोली
    BREKING NEWS

    बंटी यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, स्पेशल टीम को देखते ही चलाने लगा गोली

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना के चर्चित बंटी यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी और इलाके का कुख्यात अपराधी रवीश उर्फ बसिया को पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच आमने-सामने की फायरिंग हुई, जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में रवीश के पैर में गोली लग गई। घायल हए अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    गंगा घाट पर हुई आमने-सामने की मठभेड़

    पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि लंबे समय से फरार चल रहा कुख्यात अपराधी रवीश उर्फ बसिया किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। वह मरीन ड्राइव गंगा घाट के किनारे बांस घाट जाने वाले कच्चे रास्ते पर छिपा हुआ था। इस सूचना के बाद जब पुलिस की स्पेशल टीम उसे पकड़ने के लिए वहां पहुंची, तो खुद को फंसा हुआ पाकर शातिर अपराधी ने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी।

    पुलिस की गाड़ी पर चलाई गोली

    रवीश की तरफ से चलाई गई गोली कोतवाली थाना प्रभारी की गाड़ी के बोनट पर जा लगी। अचानक हुए इस हमले के बाद पुलिस ने खुद को बचाते हुए जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई जो सीधे रवीश के दाहिने पैर में जा लगी, जिसके बाद वह वही गिर पड़ा और पुलिस ने उसे दबोच लिया।

    घटनास्थल से मिला देसी कट्टा

    मुठभेड़ खत्म होने के बाद पुलिस ने घटनास्थल की तलाशी ली। जिसमें आरोपी की चप्पलें और एक अवैध देसी कट्टा बरामद किया गया है। इस घटना के बाद से मरीन ड्राइव और बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के आस-पास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

    अस्पताल में पूछताछ जारी

    पैर में गोली लगने के कारण घायल आरोपी रवीश को इलाज के लिए पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां भारी सुरक्षा के बीच पुलिस की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के बड़े अधिकारी अस्पताल में ही आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह गंगा घाट के किनारे किस बड़ी वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहा था। इसके साथ ही पुलिस उन लोगों का भी पता लगा रही है जिन्होंने फरारी के दौरान उसकी मदद की थी और उसके इस गैंग में और कौन-कौन से अपराधी शामिल हैं।

    पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड

    पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए अपराधी रवीश उर्फ बसिया पर पहले से ही लूट, रंगदारी वसूलने और हत्या की कोशिश जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस की मोस्ट वांटेड लिस्ट में था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी

    September 18, 2026

    महागामा में मानवाधिकार की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ फरार संचालक पवन तुरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    September 18, 2026

    देर रात ड्यूटी पर तैनात ASI की गोली मारकर हत्या, आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी…

    September 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.