Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 100 की स्पीड से पुलिया से टकराई कार, सिपाही समेत 3 की मौत, 2 की हालत नाजुक
    • उम्मीद पूरी तरह खत्म सी लगे या बिना कारण मन प्रसन्न रहे, ऐसे 7 संकेत बताते हैं…
    • मगरमच्छ ने दबोच लिया शेर का बच्चा, AI ने दिया मां को जबरदस्त आइडिया!
    • अब सामने आया सच, Aamirकी शादी में क्यों नहीं आईं EX-पत्नियां खुद दोस्त ने बताई सच्चाई
    • प्रेमी के साथ मिलकर अफसर पत्नी ने ट्रेन में करवाई रेलवे कर्मचारी पति की हत्या, 3 गिरफ्तार
    • एप्स्टीन फाइल्स पर वेंस का बड़ा कबूलनामा, बोले-‘ट्रंप प्रशासन से हुई बड़ी चूक
    • फर्जी ‘IAS’ अधि‍कारी पहुंच गई जेल, शादी के बाद पत‍ि ने ही खोल द‍िया ये चौंकाने वाला राज…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से रायपुर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) श्री दयानन्द ने की सौजन्य भेंट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन को दी बधाई
    राष्ट्रीय

    जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन को दी बधाई

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को अपने उत्तराधिकारी सी.पी. राधाकृष्णन को शुभकामनाएं दी है। धनखड़ ने कहा कि उनके व्यापक अनुभव से उपराष्ट्रपति का पद और अधिक गौरव प्राप्त करेगा। जुलाई में पद छोड़ने के बाद धनखड़ का यह पहला सार्वजनिक बयान था। 

    राष्ट्र के प्रतिनिधियों का विश्वास और भरोसा

    राधाकृष्णन को लिखे एक पत्र में धनखड़ ने कहा, ‘इस प्रतिष्ठित पद पर आपका आसीन होना हमारे राष्ट्र के प्रतिनिधियों के विश्वास और भरोसे को दर्शाता है।’ उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में राधाकृष्णन के व्यापक अनुभव को देखते हुए, उनके नेतृत्व में यह पद ‘निश्चित रूप से और भी अधिक सम्मान एवं गौरव प्राप्त करेगा।’ 

    21 जुलाई को धनखड़ ने दिया था इस्तीफा

    एक आश्चर्यजनक कदम के तहत, धनखड़ ने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके अचानक इस्तीफे के बाद उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हुआ है। 

    सीपी राधाकृष्णन को मिले 452 वोट

    बता दें कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) उम्मीदवार राधाकृष्णन ने मंगलवार को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में 452 वोट हासिल कर जीत हासिल की, जबकि विपक्षी उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले।

    जानिए कौन हैं सीपी राधाकृष्णन?

    बता दें कि सी.पी. राधाकृष्णन एक प्रमुख भारतीय राजनेता हैं। अब वह भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के पद पर कार्यरत हैं। वे लंबे समय से बीजेपी से जुड़े रहे हैं। दो बार सांसद और दो राज्यों के राज्यपाल भी रह चुके हैं। राधाकृष्णन तमिलनाडु के रहने वाले हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘मुझसे जल्द भूख हड़ताल खत्म करने को मत कहिए, इससे सरकार को गलत संदेश जाएगा’-सोनम वांगचुक

    July 16, 2026

    नहीं चाहिए एथेनॉल तो खरीदें शुद्ध पेट्रोल, लेकिन देना होगा ज्यादा पैसा- नितिन गडकरी

    July 15, 2026

    E20 पेट्रोल विवाद : नितिन गडकरी के नाम पर वीडियो बनाने वाले 4 सोशल मीडिया क्रिएटर्स पर FIR

    July 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.