Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दर्दनाक खबर:500 रोहिंग्या मुसलमान की समंदर में डूबने से मौत,म्यांमार से भागकर आ रहे थे…
    • आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम
    • FIFA World Cup: फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, इंग्लैंड को 2-1 से हराया
    • …क्षेत्रीय पार्टी टिकी नहीं रह पाती
    • टेरर फंडिंग और अवैध घुसपैठ पर ED का एक्शन, यूपी-बंगाल समेत 5 राज्यों में 13 जगहों पर छापामारी
    • 100 की स्पीड से पुलिया से टकराई कार, सिपाही समेत 3 की मौत, 2 की हालत नाजुक
    • उम्मीद पूरी तरह खत्म सी लगे या बिना कारण मन प्रसन्न रहे, ऐसे 7 संकेत बताते हैं…
    • मगरमच्छ ने दबोच लिया शेर का बच्चा, AI ने दिया मां को जबरदस्त आइडिया!
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»फर्जी ‘IAS’ अधि‍कारी पहुंच गई जेल, शादी के बाद पत‍ि ने ही खोल द‍िया ये चौंकाने वाला राज…
    मुख्य समाचार

    फर्जी ‘IAS’ अधि‍कारी पहुंच गई जेल, शादी के बाद पत‍ि ने ही खोल द‍िया ये चौंकाने वाला राज…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    यूपी -बरेली के फरीदपुर में खुद को आईएएस अधिकारी बताने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला ने फर्जी आईएएस बनकर शादी की और बाद में अपने पति को प्रताड़ित कर जान से मारने की धमकी दी। उसने पति से 40 लाख रुपये की मांग की थी। पति ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

    पुलिस ने सोमवार को महिला को बदायूं से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। फरीदपुर के पचौमी गांव निवासी अभिषेक ने 15 दिन पहले अपनी पत्नी साधना और उसके मायके वालों के खिलाफ फरीदपुर थाने में मामला दर्ज कराया था। अभिषेक ने पुलिस को बताया कि साधना ने उसे विश्वास दिलाया था कि वह एक आईएएस अधिकारी है। 

    अभिषेक ने आरोप लगाया कि साधना ने उसे फर्जी प्रमाणपत्र और प्रशंसा पत्र दिए थे। उसने अपने सोशल मीडिया पर भी कई फर्जी पोस्ट और तस्वीरें डाली थीं। शादी के कुछ दिनों बाद साधना का असली चेहरा सामने आया। उसने अभिषेक को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।

    परिवार को भी दी धमकी
    साधना ने अभिषेक के परिवार को भी ब्लैकमेल करने की कोशिश की। उसने अभिषेक के भाई-बहनों और माता-पिता को भी जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने बताया कि साधना ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसने कहा कि उसने अभिषेक से पैसे ऐंठने के लिए ही फर्जी आईएएस बनने का नाटक किया था। 

    फरीदपुर के सीओ संदीप सिंह ने बताया कि साधना के खिलाफ धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी देने के मामले में मामला दर्ज किया गया था, उसी आधार पर गिरफ्तारी की गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    100 की स्पीड से पुलिया से टकराई कार, सिपाही समेत 3 की मौत, 2 की हालत नाजुक

    July 16, 2026

    सालों ने जीजा को पेड़ से बांधकर अर्द्धनग्न करके पीटा,साली को ले गया था अपने साथ…

    July 15, 2026

    गरीबों को मिलने वाले सरकारी राशन की गुणवत्ता पर एक बार फिर सवाल,गेहूं की बोरी से निकला कंकाल…

    July 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.