Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल श्री डेका
    • प्रशासनिक फेरबदल: उप सचिव और अवर सचिवों समेत कई कर्मचारियों के तबादले
    • अमर शहीद सुखदेव की जयंती पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
    • छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर विचार जारी
    • मोहाली में यात्रियों से भरी बस पलटी, करीब 22 यात्री गंभीर घायल
    • जालना में 19 साल के युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या
    • कल खत्म हो रहा Amazon Great Summer Sale
    • Rs 20,000 के बजट में अब मिल रहे हैं दमदार 5G स्मार्टफोन, लंबी बैटरी, फास्ट स्पीड और शानदार कैमरा…..
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड में पूरे किए 15 साल, जहीर इकबाल ने खास अंदाज में मनाया जश्न
    मनोरंजन

    सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड में पूरे किए 15 साल, जहीर इकबाल ने खास अंदाज में मनाया जश्न

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:

    अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दबंग’ को लगभग 15 साल पूरे हो गए हैं. सोनाक्षी ने इसी फिल्म से अपना डेब्यू किया था. ऐसे में इंडस्ट्री में अभिनेत्री के भी 15 साल पूरे हो गए. इस खुशी के मौके पर अभिनेत्री और उनके पति और अभिनेता जहीर इकबाल ने सोशल मीडिया पर फिल्म का मशहूर डायलॉग रिक्रिएट किया. वीडियो में जहीर और सोनाक्षी फिल्म दबंग के मशहूर डायलॉग “थप्पड़ से डर नहीं लगता” को मजेदार अंदाज में दोहराते नजर आए. वीडियो में इस डायलॉग के बीटीएस (बिहाइंड द सीन) भी दिखाए गए. सोनाक्षी ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, “और बस ऐसे ही…15 साल हो गए!!! हुड़-हुड़ दबंग!!!”

    इसी के साथ ही अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़े कुछ सीन और तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “पांडे जी, रज्जो और दबंग दुनिया को 15 साल पूरे हो चुके हैं.”इसी के साथ ही अभिनेता जहीर सोनाक्षी के इंडस्ट्री में 15 साल पूरे होने की खुशी में उनको डिनर डेट पर ले गए, जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की. तस्वीरों में सोनाक्षी एक डेजर्ट के साथ पोज देती नजर आ रही हैं. टेबल पर ‘हैप्पी 15 इयर्स’ लिखा हुआ है. जहीर ने कैप्शन में लिखा, “15 साल तक धमाल मचाने की बधाई मेरी जान! मुझे तुम पर गर्व है. ये तो बस शुरुआत है.”

    फिल्म ‘दबंग’ की बात करें तो इसमें सलमान खान, अरबाज खान और विनोद खन्ना के साथ सोनाक्षी ने ‘रज्जो’ का किरदार निभाया था. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने से पहले ही सोनाक्षी को लेकर दर्शकों में उत्साह था. उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म में शानदार अभिनय से सभी का दिल जीत लिया और आलोचकों से भी खूब तारीफ बटोरी. इसके बाद सोनाक्षी ने ‘लूटेरा’, ‘राउडी राठौर’, ‘कलंक’, ‘दहाड़’ जैसी फिल्मों में अपनी अभिनय की छाप छोड़ी. हाल ही में संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में उनके किरदार को भी खूब सराहा गया.

    सोनाक्षी के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्द ही सुधीर बाबू संग सुपरनेचुरल एक्शन थ्रिलर फिल्म जटाधारा में नजर आएंगी. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ की शूटिंग के दौरान क्रू मेंबर की करंट लगने से मौत

    May 15, 2026

    एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने अनोखे फैशन सेंस को लेकर चर्चा उर्वशी रौतेला

    May 13, 2026

    विजय थलापति के CM बनने पर Rajinikanth का रिएक्शन हुआ वायरल

    May 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.