Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
    • सेवा_संकल्प_अभियान”
    • 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
    • गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान  हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
    • पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
    • ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
    • हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
    • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राशिफल» वृषभ राशि का बढ़ेगा मान-सम्मान तो धनु को होगा अचानक धन लाभ, पढ़ें अपना भी राशिफल
    राशिफल

     वृषभ राशि का बढ़ेगा मान-सम्मान तो धनु को होगा अचानक धन लाभ, पढ़ें अपना भी राशिफल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष

    19 सितंबर, 2025 शुक्रवार को आज चंद्रमा की स्थिति कर्क राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा चौथे भाव में होगा. परिजनों के साथ वाद-विवाद होने से मन चिंता से भरा रहेगा. छाती में दर्द या अन्य कोई शारीरिक परेशानी होने से कमजोरी लगेगी. निरर्थक आर्थिक खर्च से बचें. व्यापार और नौकरी में आज संभलकर रहें. कार्यस्थल पर समय पर काम पूरा कर पाने की स्थिति में नहीं होंगे. किसी तरह की यात्रा का कार्यक्रम हो, तो आज टालना उचित रहेगा. किसी विवादास्पद चर्चा से दूर रहें. जीवनसाथी के साथ आज मतभेद होने की आशंका रहेगी. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का समय मध्यम फलदायक है.

    वृषभ

    19 सितंबर, 2025 शुक्रवार को आज चंद्रमा की स्थिति कर्क राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा तीसरे भाव में होगा. आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी. कार्यस्थल पर अपना टारगेट पूरा करके अधिकारी की प्रशंसा का पात्र बनेंगे. विरोधियों पर आप विजय प्राप्त कर सकेंगे. सामाजिक दृष्टि से आपको मान-सम्मान मिलेगा. दोपहर के बाद झगड़े का वातावरण बना रहेगा. आपकी एनर्जी कम हो जाएगी. इस दौरान परिवार के सदस्यों के साथ भी विवाद करने से बचें. आलस्य का वातावरण छाया रहेगा. विवाद से मानहानि हो सकती है, ध्यान रखें. ज्यादातर समय मौन रहें. स्वास्थ्य सुख मध्यम रहेगा.

    मिथुन

    19 सितंबर, 2025 शुक्रवार को आज चंद्रमा की स्थिति कर्क राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा दूसरे भाव में होगा. आज आप किसी बात को लेकर नेगेटिव विचार मन में ना रखें. असंतोष की भावना रह सकती है. परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है. शारीरिक रूप से भी आप स्वस्थ नहीं रह पाएंगे. पढने-लिखने में विद्यार्थियों का मन नहीं लगेगा. दोपहर के बाद आप प्रसन्न रहेंगे. फिर भी नए काम की शुरुआत आज ना करें. विरोधियों से आप विजयी होंगे. दोस्तों के साथ मुलाकात करने से मन में आनंदित होगा. आज आनंददायी यात्रा का भी योग है.

    कर्क

    19 सितंबर, 2025 शुक्रवार को आज चंद्रमा की स्थिति कर्क राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा पहले भाव में होगा. आज भावनाओं के प्रवाह में आप ना बह जाएं. किसी छोटी यात्रा की संभावना है. आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा और मन भी खुश रहेगा. दोपहर के बाद कोई काम नहीं बनने से आप चिड़चिड़े रहेंगे. किसी भी तरह के गलत काम में आज ना पड़ें. धन का खर्च अधिक होगा. माता-पिता से बहस करने से बचें. परिवार के सदस्यों को आज पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे.

    सिंह

    19 सितंबर, 2025 शुक्रवार को आज चंद्रमा की स्थिति कर्क राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा बारहवें भाव में होगा. आज निर्णय लेने की स्थिति में आप नहीं रहेंगे. पारिवारिक कामों के पीछे धन का खर्च होगा. वाणी पर संयम रखें. नौकरी या व्यापार में उलझन दूर करने के लिए बड़ों की मदद लग सकती है. संबंधियों के साथ मनमुटाव के प्रसंग बनेंगे. दोपहर बाद दोस्तों के साथ हुई मुलाकात से मन प्रसन्न होगा. आपको कार्यस्थल पर आज कोई नया टारगेट भी मिल सकता है. व्यापार और व्यवसाय के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है.

    कन्या

    19 सितंबर, 2025 शुक्रवार को आज चंद्रमा की स्थिति कर्क राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा ग्यारहवें भाव में होगा. आज आपको विविध क्षेत्रों से लाभ होने की संभावना है. व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ होगा. साथी कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिलेगा. दोस्तों के लिए धन खर्च कर सकते हैं. प्रवास या पर्यटन हो सकता है. दोपहर के बाद आपका मन उलझन में रहेगा. इस दौरान आपके काम करने की गति धीमी हो जाएगी. संबंधियों के साथ भेदभाव के प्रसंग भी उपस्थित हो सकते हैं. क्रोध में किसी के साथ विवाद की आशंका बनी रहेगी. स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा.

    तुला

    19 सितंबर, 2025 शुक्रवार को आज चंद्रमा की स्थिति कर्क राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा दसवें भाव में होगा. आज पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा. परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा व्यवहार आपके संबंधों को और मजबूत करेगा. घर की साज-सजावट में भी परिवर्तन करेंगे, इससे आपको जीवन में नयापन लगेगा. व्यापार में भागीदार से आर्थिक लाभ होगा. निवेश को लेकर सही योजना बना पाएंगे. स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. मानसिक रूप से शांति का अनुभव होगा. संतान से सुख मिलेगा.

    वृश्चिक

    19 सितंबर, 2025 शुक्रवार को आज चंद्रमा की स्थिति कर्क राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा नवें भाव में होगा. आपके लिए आज भाग्यवृद्धि का दिन है. विदेश में स्नेहीजन से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. धार्मिक यात्रा होने की संभावना है. धन लाभ भी हो सकता है. व्यवसाय में उन्नति का योग हैं. आपका प्रत्येक काम सफल होने के साथ-साथ पूरा भी होगा. माता से आज आपको विशेष आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है. मान-सम्मान प्राप्त होगा. गृहस्थजीवन आनंदपूर्ण रहेगा.

    धनु

    19 सितंबर, 2025 शुक्रवार को आज चंद्रमा की स्थिति कर्क राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा आठवें भाव में होगा. आज सुबह आपका स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है. नेगेटिव विचार से आप परेशान रह सकते हैं. वैचारिक स्तर पर संयम रखना आवश्यक है. आर्थिक रूप से तंगी का अनुभव करेंगे. दोपहर के बाद शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आकस्मिक धन प्राप्ति का योग है. व्यापार में लाभ होगा. मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंदपूर्वक समय गुजरेगा. यात्रा भी योग है.

    मकर

    19 सितंबर, 2025 शुक्रवार को आज चंद्रमा की स्थिति कर्क राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा सातवें भाव में होगा. आज के दिन परिजनों के साथ पर्यटन का आनंद उठाएंगे. सुबह मन खुश रहेगा, लेकिन दोपहर के बाद किसी बात की चिंता आपको हो सकती है. अधिक खर्च होने से धन की तंगी रहेगी. सरकारी कामों में विघ्न आएंगे. अनैतिक कामों से दूरी बनाकर रखें. गृहस्थ जीवन में सामंजस्य बना रहेगा. वाहन धीमे चलाएं. स्वास्थ्य सुख मध्यम रहेगा, इसलिए बाहर खाने-पीने से आपको बचना चाहिए.

    कुंभ

    19 सितंबर, 2025 शुक्रवार को आज चंद्रमा की स्थिति कर्क राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा छठे भाव में होगा. आज का दिन सुख और शांति से गुजरेगा. पारिवारिक जीवन में भी आनंद छा जाएगा. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आनंद-प्रमोद के साथ वाहन सुख प्राप्त होगा. व्यापार के क्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा. नए वस्त्र और आभूषण के पीछे धन खर्च होगा. किसी यात्रा पर जा सकते हैं. जीवनसाथी के साथ बहुत दिनों से चल रहा मतभेद दूर होगा. कार्यस्थल पर भी आपको लाभ प्राप्त होगा.

    मीन

    19 सितंबर, 2025 शुक्रवार को आज चंद्रमा की स्थिति कर्क राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा पांचवें भाव में होगा. आज आप किसी व्यक्ति या वस्तु के आकर्षण में रहेंगे. किसी भी व्यक्ति के साथ वाद-विवाद ना करें. नए काम की शुरुआत को आज टालें. दोपहर के बाद स्थिति में आकस्मिक सुधार दिखेगा. शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ अनुभव करेंगे. व्यापार में अनुकूल वातावरण रहेगा. विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे. आर्थिक निवेश के लिए जल्दबाजी में काम नहीं करें. आज समय पर सभी काम होने से मन प्रसन्न रह सकता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    17 सितंबर का दिन कैसा रहेगा, जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

    September 17, 2026

    Rashifal 16 September 2026: कैसा रहेगा आज का दिन? जानें दैनिक राशिफल में

    September 16, 2026

    आज कुंभ राशि के जातकों का खर्च बढ़ेगा तो मेष वालों की फाइनेंशियल पोजिशन सही होगी

    September 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.