Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रायपुर-मंत्रिपरिषद की बैठक 05 अगस्त को
    • पांच दिवसीय संभागीय सरस मेला का उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया उद्घाटन
    • ​महानदी के तट पर आस्था का महाकुंभ: बनारस की तर्ज पर गूंजे वैदिक मंत्र
    • सफलता की कहानी-तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ
    • वन मंत्री श्री केदार कश्यप की पहल पर दुर्लभ पैंगोलिन का सुरक्षित रेस्क्यू
    • पुनर्वास नीति के तहत नक्सली हिंसा के 13 पीड़ितों को 32 लाख रुपये की सहायता
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राशिफल»आज का राशिफल : मेष, कर्क और कन्या राशि वालों को मिल सकती है कोई नई जिम्मेदारी
    राशिफल

    आज का राशिफल : मेष, कर्क और कन्या राशि वालों को मिल सकती है कोई नई जिम्मेदारी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आज 22 सितंबर दिन सोमवार है और आज चंद्रमा का गोचर दिन रात कन्या राशि में उत्तराफाल्गुनी उपरांत हस्त नक्षत्र से होगा। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज दुरुधरा नामक योग बन रहा है। चंद्रमा के इस गोचर के साथ आज कन्या राशि में त्रिग्रह योग का भी संयोग बना है जिससे आज सप्ताह के पहले दिन कर्क राशि के जातकों को सुखद समाचार मिलेगा। 

    मेष राशि

    कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा

    मेष राशि के लिए आज सोमवार का दिन अनुकूल रहेगा। आपका मन आज धर्म कर्म और भक्ति में लगेगा। आप मंदिर अथवा किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। पड़ोसियों से आपको आज सहयोग मिलेगा। कारोबार में आज आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। आप आज बिजनेस को विस्तार दे सकते हैं। सरकारी काम में आपको आज सफलता मिलेगी। संतान से संबंधित किसी चिंता का समाधान होगा। आर्थिक मामलों में आज दिन खर्चीला रहेगा।

    वृषभ राशि

    मन प्रसन्न होगा पुण्य कार्य में भाग लेंगे

    आज का दिन वृषभ राशि के लिए शुभ रहेगा। आप आज परिवार से सहयोग पाएंगे। दिन आपका प्रसन्नता से बीतेगा। रुके हुए काम आपके आज बनेगे। वैवाहिक जीवन में आज जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बना रहेगा। आपके घर में आज किसी धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है। किसी पड़ोसी अथवा मित्र से आपको सहयोग मिलेगा। शाम का समय खर्चीला होगा। कुछ पारिवारिक जरूरतों और पुण्य कर्यो पर भी आप धन खर्च कर सकते है। छात्र आज शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। आज आप अपने लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं।

    मिथुन राशि

    कहीं से धन आगमन का रास्ता साफ होगा

    मिथुन राशि के जातको के लिए आज सप्ताह का पहला दिन व्यस्तता भरा रहेगा। दिन भर आपके ऊपर आज काम का दबाव बना रहेगा। आपको आज अपने कई जरूरी अटके काम भी निपटाने होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको आज सहकर्मियों और सहयोगियों से पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की जरूरत है। आज आपको मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा और कहीं से धन आगमन का रास्ता साफ होगा। आपका मन आज धर्म कर्म के काम मे भी लगेगा।

    कर्क राशि

    आज सुखद समाचार प्राप्त होंगे

    कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुखद दिखाई दे रहा है और भाग्य में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। आज कोई प्रॉपर्टी संबंधी डील में आपको सफलता मिलने का योग बना है। संतान पक्ष से आपको आज सुखद समाचार प्राप्त होंगे। परिवार में आज आपके प्रेम और धर्म कर्म का माहौल रहेगा। आप आज लंबे समय से रुके हुए काम को पूरा कर पाएंगे। मित्रो के साथ आज आप आज की शाम मनोरंजक बिताएंगे।​

    आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए, किसी कन्या को फल देना चाहिए।

    सिंह राशि

    बदलाव आपके लिए अच्छा साबित होगा 

    सिंह राशि के लोगों के लिए आज सोमवार का दिन सुखकारक रहेगा। पारिवारिक जीवन मे आपको आज जीवनसाथी और विशेष रूप से पिता से सहयोग मिलेगा। आपको आज किसी काम अल्प प्रयास से सफलता मिलने का योग बना है। आज व्यावसायिक स्थान में बदलाव आपके लिए अच्छा साबित होगा। व्यवसाय में किसी निकट सहयोगी के प्रति सच्ची निष्ठा और मधुर वाणी रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं। जिन लोगों को काम का संबंध विदेश अथवा तकनीकी क्षेत्र से जुड़ा हुआ है उनको आज कामयाबी मिलने का योग बना हुआ है। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।

    कन्या राशि

    बुद्धि और अनुभव का लाभ ले पाएंगे

    कन्या राशि के लोगों के लिए आज सोमवार का दिन शुभ रहने वाला है। आपको आज कार्यक्षेत्र में बुद्धि और अनुभव का साथ मिलेगा आपको आज अधिकारी वर्ग से सम्मान और प्रोत्साहन मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपका दिन अनुकूल बीतेगा। शिक्षा के क्षेत्र मे आज कन्या राशि के जातक अच्छा प्रदर्शन करेगे। बिजनेस करने वाले जातकों के लिए भी आज का दिन लाभदायक रहेगा। आप आज अपने कारोबार व्यापार को विस्तार भी दे सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि कोई भी निर्णय लेने से पहले सभी पक्ष पर विचार जरूर कर लें।

    तुला राशि

    सामाजिक कार्यों में बढ़कर भाग लेंगे

    तुला राशि के लोगों के लिए आज नवरात्रि का पहला दिन सामाजिक कार्यो में आगे बढ़कर लाभ पाने वाला रहेगा। आपका दिन आज सुखद बीतेगा आर्थिक मामलों में आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन के मामले मे भी आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। किसी करीबी दोस्त से भी आपको आज सहयोग मिलेगा। लव लाइफ मे आज आप प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिता पाएंगे। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का संयोग बन सकता है। आपको पड़ोसियों और दोस्तों से सहयोग मिलेगा। कारोबारी जातको को लाभ मिलेगा लेकिन कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

    वृश्चिक राशि

    जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल होंगे।

    वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज घर और कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। आपको आज जीवनसाथी के साथ धर्म कर्म के काम में भाग लेने का मौका मिलेगा। आपके मन में आज संतुष्टि का भाव रहेगा। अपने काम को बेहतर बनाने में आज आपको सहकर्मियों से भी सहयोग मिलेगा। आप आज घर परिवार में जीवनसाथी से सहयोग पाएंगे। दिन आपका आज आनंद में बीतेगा। आप आज कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आर्थिक लाभ भी आपको आज अप्रत्याशित रूप से प्राप्त होगा।

    धनु राशि

    आज का दिन लाभदायक होगा। 

    आपका मन आज धर्म कर्म के काम में लगेगा। शुभ ग्रह योग के कारण आपको बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है। आपके कई रुके हुए काम आज शुरू हो सकते है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से आपको आज सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के साथ ही आज धन में बरकत का भी योग बना है। कोई अच्छी डील मिलने के कारण आप आज अपने के लिए कुछ शौक की चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। मित्रों और पड़ोसियों से आपको आज सहयोग मिलेगा।​

    मकर राशि

    मेहनत और सूझबूझ का लाभ पाएंगे

    मकर राशि के जातको के लिए आज का दिन व्यस्तता में बीतने वाला है। शाम का समय आपका आज धर्म कर्म के काम में बीतेगा। मन में प्रसन्नता के साथ साथ खुशी की अनुभूति होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आज आपको अपनी मेहनत और सूझबूझ का लाभ मिलेगा। आप आज अपने कार्यक्षेत्र का परिश्रम का पूर्ण प्रतिफल पाएंगे। विरोधियों और शत्रुओं से आपको आज सतर्क रहना चाहिए। पिता और घर के वरिष्ठ सदस्यों से आपको आज सहयोग मिलेगा। आप आज किसी की मदद करके भी पुण्य लाभ हासिल कर पाएंगे।

    कुंभ राशि

    भाग्य में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं

    कुंभ राशि के लोगों के लिए आज नवरात्रि का पहला दिन माता शैलपुत्री की कृपा से लाभदायक रहने वाला है। आज भाग्य में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। धन, कर्म और यश में वृद्धि होगी। शत्रु चिंता का शमन होगा और मजबूत विरोधियों की उपस्थिति में भी आपको आज विजय प्राप्त होगी। सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी अटके काम के पूरा होने से उत्साह में वृद्धि होगी। आज के दिन आपके वैवाहिक सुख में भी वृद्धि होगी। किसी शुभ काम में भाग लेकर आप पुण्य लाभ पाएंगे।

    मीन राशि

    मनोकामना आपकी पूरी होगी

    मीन राशि के जातको के लिए आज का दिन सुख समृद्धि में वृद्धि करने वाला रहेगा। आपकी कोई मनोकामना आज पूरी होगी जिससे आपका मन आनंदित होगा। घर परिवार मे आज किसी मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और किसी धार्मिक यात्रा का संयोग बन सकता है। शाम का समय आपका परिवार के साथ मनोरंजक बीतेगा। आप आज वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से सहयोग पाएंगे। माता से आपको स्नेह और सहयोग मिलेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल

    August 2, 2026

    आज का राशिफल :आज कर्मफल दाता शनि शुरू करेंगे उल्टी चाल, जानें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

    July 26, 2026

    आज का राशिफल : तुला-वृषभ विवाद से बचें, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल

    July 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.