Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मैं अब पूरी तरह थक चुका हूं’, पत्नी की प्रताड़ना से परेशान इंजीनियर ने फांसी लगाकर दी जान
    • थोक में महंगाई की मार
    • ट्रंप का बड़ा दावा, अमेरिका और नाइजीरिया की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ISIS आतंकी अबू-बिलाल अल-मिनुकी की मौत
    • LSG ने CSK को 7 विकेट से हराया, 188 रन का लक्ष्य आसानी से किया हासिल
    • पाकिस्तान में रिलीज़ होते ही धुरंधर-2 नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड, OTT प्लेटफॉर्म हुआ क्रैश
    • “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी
    • काम पर जा रहे मजदूरों को डंपर ने मारी टक्कर, 4 महिलाओं की हुई मौत
    • आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»इमरान हाशमी की ओजी की बॉक्स ऑफिस पर दहाड़, दो दिनों में कमाई 100 करोड़ पार
    मनोरंजन

    इमरान हाशमी की ओजी की बॉक्स ऑफिस पर दहाड़, दो दिनों में कमाई 100 करोड़ पार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     ओटीटी के होते हुए दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाना आसान काम नहीं है. लेकिन हाल ही में एक फिल्म, जो पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमा चुकी है वह ऐसा करने में कामयाब हो गई है. हम बात कर रहे हैं साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण और इमरान हाशमी की दे कॉल हिम ओजी की, जिसे फैंस ओजी के नाम से जानते हैं. इस फिल्म ने पहले दिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ कुली और छावा जैसी फिल्मों को पछाड़ा था. वहीं अब दूसरे दिन फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जिसके चलते बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ इस फिल्म की दहाड़ सुनने को मिल रही है.   

    ओजी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2

    बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने पहले दिन लगभग 90 करोड़ रुपए का बिजनेस किया, जो कि इस साल की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग साबित हुई. इसके साथ ही इस फिल्म ने रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर ‘कुली’ के पहले दिन के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 154 करोड़ की दुनियाभर में कमाई कर मेकर्स को बड़ा तोहफा दिया. 

    लेकिन दूसरे दिन ओजी की कमाई में गिरावट देखने को मिली. रिपोर्ट्स के मुताबिक ओजी ने 19.25 करोड़ की कमाई हासिल की है. इसके बाद भारत में 109.25 करोड़ की कमाई फिल्म ने कर ली है. जबकि वर्ल्डवाइड आंकड़ा 175 करोड़ तक पहुंच गया है. 

    बता दें, ‘ओजी’ जहां एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें इमरान हाशमी और पवन कल्याण के अलावा प्रियंका अरुल मोहन, प्रकाश राज और श्रेया रेड्डी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. खास बात यह है कि दे कॉल हिम ओजी से इमरान हाशमी ने तेलुगू सिनेमा में डेब्यू किया है, जिसमें वह ओमी के किरदार में नजर आ रहे हैं और दर्शकों का दिल जीत रहे हैं. हालांकि इस फिल्म का दर्शकों का सालभर इंतजार करना पड़ा है. दरअसल, फिल्म 27 सितंबर को पिछले साल रिलीज होने वाली थी. लेकिन सीन्स की शूटिंग पूरी ना होने के कारण रिलीज डेट को पोस्टपोन करना पड़ा था. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पाकिस्तान में रिलीज़ होते ही धुरंधर-2 नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड, OTT प्लेटफॉर्म हुआ क्रैश

    May 16, 2026

    रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ की शूटिंग के दौरान क्रू मेंबर की करंट लगने से मौत

    May 15, 2026

    एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने अनोखे फैशन सेंस को लेकर चर्चा उर्वशी रौतेला

    May 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.