Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : श्री नितिन नवीन
    • धान खरीदी केन्द्रों में किसानों में उमंग एवं उत्साह, परंपरागत पूजा-अर्चना के साथ हुई धान खरीदी की शुरूआत
    • हैवानियत, सो रही पत्नी और बेटे पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर लगाई आग ,बेटा बुरी तरह झुलसा
    • रिश्ते हुए शर्मसार! अवैध संबंध बनाने का डाला दबाव, मामा के खिलाफ मामला दर्ज
    • 84 की उम्र में भी हिमालय सा हौसला : पूर्व DIG एसपी चमोली को राष्ट्रपति ने दिया तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार
    • भारत छोड़ते समय रो पड़ा अमेरिकी कपल, बोला- लगता है, जैसे हमने 1000 जन्म जी लिए हों
    • 7 साल बाद भारत ने न्यूजीलैंड में जीती सीरीज, पांचवें वनडे में गेंदबाजों ने दिलाई करिश्माई जीत
    • ‘रामायण’ का दुनियाभर में बजेगा डंका, 2027 में चीन समेत इन 4 देशों में होगी रिलीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, November 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»‘रामायण’ का दुनियाभर में बजेगा डंका, 2027 में चीन समेत इन 4 देशों में होगी रिलीज
    मनोरंजन

    ‘रामायण’ का दुनियाभर में बजेगा डंका, 2027 में चीन समेत इन 4 देशों में होगी रिलीज

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रणबीर कपूर, यश, रवि दुबे और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘रामायण’ 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला. फिल्म को दर्शकों का भी खूब प्यार मिल रहा है, जिसके चलते ये पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. महज 10 दिनों में फिल्म ने 685.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

    इस बीच ‘रामायण’ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. भारत में शानदार कमाई कर रही ये फिल्म अब अगले साल यानी 2027 में दुनिया के चार बड़े देशों में रिलीज होने वाली है

    चीन, रूस, जापान और साउथ कोरिया में रिलीज होगी ‘रामायण’

    ‘रामायण’ साल 2027 में चीन, रूस, जापान और साउथ कोरिया में रिलीज होने वाली है. यानी अगले साल इन चार बड़े अंतरराष्ट्रीय बाजारों के दर्शक भी फिल्म को सिनेमाघरों में देख सकेंगे. फिल्म की टीम इसे दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है.

    खास बात यह है कि फिल्म को चीन में रिलीज करने की प्रोसेस भी शुरू हो चुकी है. ‘रामायण’ को चीन में सेंसर क्लीयरेंस के लिए पहले ही भेज दिया गया है. किसी भी फिल्म को चीन में रिलीज करने से पहले वहां की सेंसर प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है. 

    ‘रामायण’ के बारे में जानिए

    ‘रामायण’ भारतीय पौराणिक महाकाव्य रामायण पर आधारित एक भव्य फिल्म है. इसका निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है, जबकि नमित मल्होत्रा इसके निर्माता हैं. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आ रहे हैं.

    वहीं, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म में अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह और काजल अग्रवाल भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म का दूसरा भाग 2028 में सिनेमाघरों में रिलीज होगा.

    ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘रामायण’ ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे शनिवार को 72.90 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म का भारत में 10 दिनों का कुल कलेक्शन 685.60 करोड़ रुपये हो गया है. फिल्म ने दुनियाभर में 1,200 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लिया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मनीषा रानी ने छठ पूजा की तस्वीरें की शेयर पारंपरिक अंदाज ने खींचा सबका ध्यान…

    November 15, 2026

    Ramayana Box Office Collection: 9 दिनों में रच डाला इतिहास! ‘छावा’- ‘एनिमल’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड किया ध्वस्त

    November 14, 2026

    ये हैं भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप-10 फिल्में, रणबीर की ‘रामायण’ जल्द लेगी लिस्ट में एंट्री

    November 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.