Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नासिक में छेड़खानी के विरोध पर मारपीट, 9 आरोपी हिरासत में
    • दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • डॉ. ममता साहू ने संभाली छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की कमान
    • साय सरकार के सुशासन में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली आर्थिक मजबूती, 10,160 हितग्राहियों के खातों में पहुँची 1.39 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि
    • गरीबों को मिलने वाले सरकारी राशन की गुणवत्ता पर एक बार फिर सवाल,गेहूं की बोरी से निकला कंकाल…
    • आधी रात को बेड पर कोबरा मिलने से भद्रक जिले के एक परिवार में फैली दहशत
    • तिरुवल्लूर की फैक्ट्री में बॉयलर फटा ; लगी भीषण आग से मजदूर की मौत; सात अन्य घायल
    • अयोध्या राम मंदिर के बाद गुजरात के अंबाजी मंदिर में दान चोरी की घटना, कलेक्टर ने बदली व्यवस्था
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, July 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»पानी के कारोबार में भी बड़ी कंपनियों को टक्कर देने के लिए तैयार मुकेश अंबानी, ₹30000 करोड़ के कारोबार में मचाएंगे हलचल
    व्यापार

    पानी के कारोबार में भी बड़ी कंपनियों को टक्कर देने के लिए तैयार मुकेश अंबानी, ₹30000 करोड़ के कारोबार में मचाएंगे हलचल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: कोला सेक्टर में धमाका मचाने के बाद मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स अब पानी के कारोबार में भी बड़ी कंपनियों को टक्कर देने के लिए तैयार है। कंपनी अपने नए और सस्ते पानी के ब्रांड ‘कैम्पा श्योर’ के लिए कई क्षेत्रीय पानी बनाने वाली कंपनियों के साथ साझेदारी करने की योजना बना रही है। यह कदम 30000 करोड़ रुपये के बेहद प्रतिस्पर्धी और बिखरे हुए पैकेज्ड पानी के बाजार में हलचल मचा सकता है।

    इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार कंपनी बहुत ही आक्रामक तरीके से कीमतें तय कर रही है। रिलायंस समूह की FMCG शाखा रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के निदेशक टी. कृष्णकुमार ने बताया, ‘हम बॉटलिंग के लिए और छोटे ब्रांडों के लिए शासन मानकों को सुनिश्चित करने के लिए कई क्षेत्रीय पैकेज्ड पानी फर्मों के साथ सहयोग करने और साझेदारी पर हस्ताक्षर करने की प्रक्रिया में हैं।’ उन्होंने बताया कि ये साझेदारियां बॉटलिंग, तकनीक और संभावित ब्रांडिंग सहयोग पर आधारित होंगी। कंपनी अपने साझेदारों को खरीदने की कोई योजना नहीं बना रही है।

    कीमत में बड़ी कंपनियों को टक्कर

    कैम्पा श्योर को 5 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह कीमत 250 मिलीलीटर की बोतल के लिए है। उम्मीद है कि अगले दो हफ्तों में इसे उत्तरी बाजारों में सबसे पहले उतारा जाएगा।

    इसके बड़े पैक मौजूदा बड़ी कंपनियों के मुकाबले 20 से 30% सस्ते हैं। उदाहरण के लिए एक लीटर कैम्पा श्योर की बोतल 15 रुपये में बिक रही है। जबकि बाजार के बड़े खिलाड़ी जैसे बिसलेरी, कोका-कोला की किनले और पेप्सिको की एक्वाफिना अपनी एक लीटर की बोतल 20 रुपये में बेचते हैं। कैम्पा श्योर के दो लीटर के पैक की कीमत 25 रुपये है। वहीं, प्रतिद्वंद्वी कंपनियों के दो लीटर के पैक 30 से 35 रुपये में मिलते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आ गया SBI फंड्स मैनेजमेंट का आईपीओ, कितना है इश्यू साइज

    July 14, 2026

    कंटेंट क्रिएटर्स से लेकर प्रोफेशनल्स तक, Amazon में 36% तक की छूट पर मिल रहे हैं ये 5 शानदार Laptop

    July 14, 2026

    कहीं एक क्लिक न कर दे आपका बैंक अकाउंट खाली! कोई भी Link खोलने से पहले…

    July 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.