Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मैं अब पूरी तरह थक चुका हूं’, पत्नी की प्रताड़ना से परेशान इंजीनियर ने फांसी लगाकर दी जान
    • थोक में महंगाई की मार
    • ट्रंप का बड़ा दावा, अमेरिका और नाइजीरिया की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ISIS आतंकी अबू-बिलाल अल-मिनुकी की मौत
    • LSG ने CSK को 7 विकेट से हराया, 188 रन का लक्ष्य आसानी से किया हासिल
    • पाकिस्तान में रिलीज़ होते ही धुरंधर-2 नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड, OTT प्लेटफॉर्म हुआ क्रैश
    • “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी
    • काम पर जा रहे मजदूरों को डंपर ने मारी टक्कर, 4 महिलाओं की हुई मौत
    • आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राशिफल»आज का राशिफल : कन्या राशि वालों की आज बढ़ सकती हैं मुश्किलें
    राशिफल

    आज का राशिफल : कन्या राशि वालों की आज बढ़ सकती हैं मुश्किलें

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष 

    आज आपको अपने बॉस से रिश्ते को बेहतर करना होगा। आप कहीं घूमने-फिरने जाने की योजना बनाएंगे। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे और शेयर मार्केट में धन लगाना बेहतर रहेगा। आप किसी साइड इनकम के बारे में भी सोच सकते हैं, जिसके लिए आप कुछ लोगों से भी बातचीत करेंगे। आप अपने खर्चों को लेकर थोड़ी परेशानी में आ सकते हैं, इसलिए उन्हें कंट्रोल करने की कोशिश करें।

    वृषभ 

    आज का दिन आपके लिए सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपको किसी बात को लेकर परिवार में वरिष्ठ सदस्य से कहासुनी होगी। किसी प्रॉपर्टी को लेकर आप जल्दबाजी न दिखाएं, इससे आपके आपसी रिश्तों में कड़वाहट पैदा हो सकती है। आप किसी नए घर मकान आदि बनवाने का काम शुरू कर सकते हैं। आपको अपने किसी सहयोगी से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है।

    मिथुन

    आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा और रोजगार को लेकर इधर-उधर भटक रहे लोगों को किसी मनचाही नौकरी की प्राप्ति हो सकती हैं। आपको अपनी इनकम पर थोड़ा ध्यान देना होगा। आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। खर्चों का लेखा-जोखा रखें और आपके रहन-सहन के स्तर में भी सुधार आएगा। आप कहीं बाहर घूमने फिरने की भी प्लानिंग कर सकते हैं।

    कर्क 

    आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में बढ़िया रहने वाला है। पार्टनरशिप अच्छी चलेगी और आपको एक के बाद एक योजना में धन लगाने का मौका मिलेगा, लेकिन आपके परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर थोड़ा एहतियात बरतनी होगी। आप बेवजह की भागदौड़ में लगे रहेंगे, जिससे आपको सिर दर्द, थकान आदि का अनुभव होगा। आप अपने घर की साफ सफाई व रखरखाव आदि के लिए भी समय निकालेंगे।

    सिंह 

    आज का दिन आपके लिए सोच समझ कर कामों को करने के लिए रहेगा। उन्नति की राह में आ रही बाधाएं दूर होगी और आप अपने कामों में कुछ उतार-चढ़ाव को लेकर परेशान रहेंगे। आपके परिवार में कोई सदस्य नाराज हो सकता है। आपको छोटी-छोटी बातों को लेकर क्रोध करने से बचना होगा। आप अपने संतान के मन में चल रही उलझनो को जानने की कोशिश करें।

    कन्या 

    आज का दिन आपके लिए सावधानी में सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आपके मान-सम्मान में तो वृद्धि होगी, लेकिन आपके प्रमोशन की बात कोई रोक सकता है, जिसके लिए आपका अपने किसी मित्र से आपसी लड़ाई झगड़ा भी हो सकता है। आपको अपनी पारिवारिक मामलों को लेकर वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा करने की आवश्यकता है, तभी वह आसानी से घर में ही निपट सकेंगे। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।

    तुला

    आज आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से बातचीत थोड़ा सोच समझकर करनी होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने कार्य क्षेत्र में कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं।

    वृश्चिक 

    आज आपको अपनी आय और व्यय मे भी  संतुलन बनाकर चलने के लिए रहेगा। आर्थिक स्थिति को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी और आप अपने कर्जों को भी उतारने की पूरी कोशिश करेंगे। यदि आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करने के लिए सोच रहे थे, तो उसके लिए आप कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं, लेकिन आपको अपनी जेब को ध्यान में रखकर ही हाथ बढ़ाना बेहतर रहेगा। जल्दबाजी में आप संतान से कोई ऐसी बात बोल सकते हैं, जो उन्हें बुरी लगेगी।

    धनु 

    आज आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार में किसी पूजा पाठ का आयोजन हो सकता है और सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने भाई व बहनों से किसी काम को लेकर सलाह मशवरा करना पड़ सकता है। राजनीति में आप अपने आसपास रह रहे लोगों से थोड़ी सावधानी बरतें। संतान पक्ष की ओर से आपको  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी माता-पिता के आशीर्वाद से कोई बिजनेस की डील फाइनल हो सकती है।

    मकर 

    आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपकी सोच समझ से भी सभी काम पूरे होंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा और आपकी शौक मौज की चीजें भी आसानी से पूरी होगी, क्योंकि आपको आपका डूबा हुआ धन मिल सकता है। किसी पैतृक संपत्ति को लेकर आप थोड़ा सावधानी बरतें। किसी नए काम को करने की आपकी इच्छा जागृत हो सकती है। आपको अपने किसी पुराने लेनदेन से छुटकारा मिलेगा।

    कुंभ 

    आज आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहने से आपका मन परेशान रहेगा। कामों में भी कुछ कठिनाइयां  आएंगी। आपका कोई काम बनते बनते बिगड़ सकता है और  आपको अपने बॉस से भी डांट खानी पड़ सकती है, इसलिए आप जल्दबाजी में कोई डिसीजन ना लें। संतान को नौकरी के लिए कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।  आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा और जीवनसाथी से भी आप काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

    मीन 

    आज का दिन आपके लिए आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए रहेगा। आप किसी की कहीं सुनी  बातों पर भरोसा ना करे और अपने बच्चों को कंट्रोल करके चले, क्योंकि आप किसी के बहकावे में आकर किसी निवेश संबंधी योजना में धन लगा सकते हैं। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। माताजी से आप किसी काम को लेकर बातचीत कर सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आज का राशिफल : इन पांच राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ स्थिति रहेगी बेहतर…

    May 5, 2026

    आज का राशिफल :मंगल-शनि की महा-युति और नीच का चंद्रमा, 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

    May 3, 2026

    मई में बन रहा त्रिग्रही योग, इन राशियों के लिए खुलने वाला है कुबेर का खज़ाना

    April 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.