नया रायपुर के सेक्टर 29 स्थित सरकारी कॉलोनी में शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। मिग ब्लॉक 36 के फ्लैट नंबर 401 में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि यह घटना देर रात करीब 1 बजे हुई, जिससे रहवासी घबराहट में आ गए।
आग बुझाने की कोशिश में सामने आया कि कॉलोनी के सभी ब्लॉक में लगे अग्निशमन उपकरण निष्क्रिय पड़े थे। इन उपकरणों ने काम नहीं किया, जिससे आग पर काबू पाने में काफी दिक्कत हुई। स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन दल को बुलाया परंतु अग्रिशमन दल अंदर नही जा पाया जिसके कारण आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी।
यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की लापरवाही सामने आई है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी इस तरह की 2 से 3 घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन, एनआरडीए और पीडब्ल्यूडी ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। ब्लॉक में लगे अग्निशमन उपकरणों की रीफिलिंग और घरों की वायरिंग की नियमित जांच बहुत जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से लोगों को बचाया जा सके।
इस घटना ने एक बार फिर सरकारी कॉलोनियों में सुरक्षा मानकों की कमी को उजागर किया है। लोगों ने प्रशासन से तुरंत इस मामले में संज्ञान लेने और सभी सुरक्षा उपकरणों की जांच कराने की मांग की है, ताकि किसी और अनहोनी से बचा जा सके।
Trending
- सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विष्णुदेव साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा
- राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में
- कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
- भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- सेवा की कहानी-सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम
- अतिक्रमण मुक्त भूमि से गढ़ी जा रही नौनिहालों की नींव
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
- MLC चुनाव: जनसुराज ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची, 3 सीटों पर सस्पेंस बरकरार

