Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • डॉ. ममता साहू ने संभाली छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की कमान
    • साय सरकार के सुशासन में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली आर्थिक मजबूती, 10,160 हितग्राहियों के खातों में पहुँची 1.39 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि
    • गरीबों को मिलने वाले सरकारी राशन की गुणवत्ता पर एक बार फिर सवाल,गेहूं की बोरी से निकला कंकाल…
    • आधी रात को बेड पर कोबरा मिलने से भद्रक जिले के एक परिवार में फैली दहशत
    • तिरुवल्लूर की फैक्ट्री में बॉयलर फटा ; लगी भीषण आग से मजदूर की मौत; सात अन्य घायल
    • अयोध्या राम मंदिर के बाद गुजरात के अंबाजी मंदिर में दान चोरी की घटना, कलेक्टर ने बदली व्यवस्था
    • चचेरे भाई के साथ भागने की कोशिश में पकड़ी गई विवाहिता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, July 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»कोल इंडिया ने रचा इतिहास : एसईसीएल कोरबा में देश की पहली पूर्णतः महिला संचालित सेंट्रल स्टोर यूनिट का शुभारंभ
    BREKING NEWS

    कोल इंडिया ने रचा इतिहास : एसईसीएल कोरबा में देश की पहली पूर्णतः महिला संचालित सेंट्रल स्टोर यूनिट का शुभारंभ

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देश के औद्योगिक क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण और समावेशन की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) — कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की सहायक कंपनी — ने शनिवार को कोरबा स्थित अपने सेंट्रल वर्कशॉप में कोल इंडिया की पहली पूर्णतः महिला संचालित सेंट्रल स्टोर यूनिट का शुभारंभ किया।

    भारत सरकार के स्पेशल कैंपेन 5.0 के अंतर्गत प्रारंभ की गई यह अभिनव पहल कोल इंडिया की इस प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है कि वह संचालन और तकनीकी क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी को लगातार प्रोत्साहित कर रही है। यह पहल इस वर्ष की शुरुआत में बिलासपुर स्थित वसंत विहार में कोल इंडिया की पहली महिला संचालित औषधालय (डिस्पेंसरी) की स्थापना के बाद कंपनी के “नारी शक्ति से राष्ट्र शक्ति” के संकल्प को और मजबूत करती है।

    नई सेंट्रल स्टोर यूनिट का संचालन पूरी तरह आठ महिला अधिकारियों और कर्मियों की एक टीम द्वारा किया जाएगा, जिसका नेतृत्व सीनियर मैनेजर (इलेक्ट्रिकल एंड मैकेनिकल) और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (भारतीय खनन विद्यालय), धनबाद की पूर्व छात्रा सुश्री सपना इक्‍का कर रही हैं। यह टीम स्पेयर पार्ट्स की आपूर्ति और इन्वेंट्री प्रबंधन की सभी प्रक्रियाओं को आधुनिक एसएपी (SAP) आधारित डिजिटल प्रणाली के माध्यम से संचालित करेगी, जिससे कार्य में दक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी।

    उद्घाटन समारोह की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके पश्चात् एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन ने फीता काटकर यूनिट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास, निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजनाएं) श्री आर. सी. महापात्रा तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री हिमांशु जैन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट महिला कर्मियों को सम्मानित भी किया गया।

    इस अवसर पर संबोधित करते हुए श्री हरीश दुहन ने कहा कि यह पहल एसईसीएल की समावेशी यात्रा का एक नया अध्याय है। उन्होंने कहा, “बिलासपुर में कोल इंडिया की पहली महिला संचालित औषधालय के सफल संचालन के बाद, हम कोरबा में एक और अग्रणी कदम उठाने पर गर्व महसूस कर रहे हैं। ऐसे प्रयास माननीय कोयला मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी जी की उस दूरदर्शी सोच के अनुरूप हैं, जिसमें वे कोयला क्षेत्र में महिलाओं की अधिक भागीदारी और उनके लिए नेतृत्व के अवसर सृजित करने पर बल देते हैं।”

    इससे पूर्व, महाप्रबंधक (वर्कशॉप) श्री जी. के. द्विवेदी ने स्वागत भाषण दिया, जबकि स्टाफ अधिकारी (मानव संसाधन) श्री बलराम टंडन ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन एसईसीएल सेंट्रल वर्कशॉप, कोरबा की टीम द्वारा किया गया।

    एसईसीएल कोरबा की यह पूर्णतः महिला संचालित सेंट्रल स्टोर यूनिट कोयला और ऊर्जा क्षेत्र में समावेशी विकास का एक प्रेरणादायी उदाहरण बनेगी तथा कोल इंडिया लिमिटेड की अन्य सहायक कंपनियों में भी ऐसी महिला नेतृत्व वाली इकाइयों की स्थापना के लिए मार्ग प्रशस्त करेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    July 15, 2026

    डॉ. ममता साहू ने संभाली छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की कमान

    July 15, 2026

    साय सरकार के सुशासन में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली आर्थिक मजबूती, 10,160 हितग्राहियों के खातों में पहुँची 1.39 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि

    July 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.