Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अयोध्या राम मंदिर के बाद गुजरात के अंबाजी मंदिर में दान चोरी की घटना, कलेक्टर ने बदली व्यवस्था
    • चचेरे भाई के साथ भागने की कोशिश में पकड़ी गई विवाहिता
    • पति पर किया चाकू से हमला, बाजू और गुप्तांग में आई चोटें
    • Three Language Policy ; सुप्रीम कोर्ट में CBSE का बड़ा दावा, 47% स्कूल पहले से कर रहे पालन
    • समाधान योजना में बिजली के न्यायालयीन प्रकरणों का भी होगा त्वरित निराकरण
    • लोककला की महान साधिका डॉ. तीजन बाई की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर: शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही का किया अवलोकन
    • छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों के लिए भारतीय सेना की कॉमन एंट्रेंस परीक्षा के परिणाम घोषित, भर्ती रैलियां जुलाई से शुरू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, July 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»जोधपुर के बहुचर्चित लवली कंडारा एनकाउंटर में CBI जांच शुरू, पांचों आरोपियों के साथ रिक्रिएट किया सीन
    BREKING NEWS

    जोधपुर के बहुचर्चित लवली कंडारा एनकाउंटर में CBI जांच शुरू, पांचों आरोपियों के साथ रिक्रिएट किया सीन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जोधपुर में हिस्ट्रीशीटर लवली कंडारा एनकाउंटर मामले में सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है. यह एनकाउंटर 13 अक्टूबर 2021 को हुआ था, जो बहुचर्चित रहा. सीबीआई टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सीन रिक्रिएट किया है. सीन क्रिएट के दौरान तत्कालीन एसएचओ लीलाराम सहित कई आरोपी मौजूद रहे. यह एनकाउंटर बनाड़ रोड पर वक्त हुआ था, जब शहर के कुख्यात बदमाश नवीन उर्फ लवली कंडारा और पुलिस के बीच सड़क पर मुठभेड़ हुई. इस दौरान लवली को पुलिस की गोली लगी और उसकी मौत हो गई. पिछले साल 9 जनवरी को सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की थी. मामले की जांच करने के लिए जांच अधिकारी डिप्टी एसपी शैलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में सीबीआई टीम ने सीन रिक्रिएशन किया. जानकारी के अनुसार, लवली के परिजनों से भी सीबीआई की टीम ने मुलाकात की है. सीबीआई अब इस मामले में कड़ी से कड़ी जोड़ कर इस एनकाउंटर की सत्यता की जांच करने में जुटी है.

    परिजनों के बाद बदला गए जांच अधिकारी

    एनकाउंटर के बाद से वाल्मीकि समाज के लोगों और लवली के परिजनों में भारी आक्रोश है. पुलिस पर उठते सवाल के बीच कई विरोध-प्रदर्शन भी हो चुके हैं. गहलोत सरकार के कार्यकाल में इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की अनुशंसा की गई थी. सीबीआई की दिल्ली ब्रांच द्वारा रातानाड़ा थाने के तत्कालीन थानाधिकारी लीलाराम समेत 5 पुलिसकर्मियों को एफआईआर में नामजद किया गया था.

    इस मामले में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल भी सीबीआई जांच की मांग करते रहे हैं. इस एफआईआर में लीलाराम के अलावा रातानाडा थाने में तैनात रहे कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, किशन सिंह, अंकित और विशाल को भी आरोपी है. जब मामले की जांच स्पेशल सेल के डीएसपी मोहिंदर राम को सौंपी गई तो लवली के परिवार ने विरोध किया. अब इसके बाद जांच अधिकारी बदल गया.

    एनकाउंटर रोक सकती थी पुलिस- परिजन

    लवली के परिजनों का आरोप है कि 13 अक्टूबर 2021 को इस एनकाउंटर से पहले रातानाडा के सेनापति भवन चौराहे के पास लवली अपनी कार में था. इस दौरान लीलाराम मेघवाल सादी वर्दी में हाथ में सरकारी पिस्टल लिए गाड़ी के पास आए और उन्होंने गाड़ी का कांच तोड़ने की कोशिश की. इस दौरान लवली ने अपनी गाड़ी मौके से भगा दी. परिजनों का आरोप है कि इस घटना का सीसीटीवी सामनें आया था और उसमें स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि घटना के दौरान लीलाराम के हाथ में पिस्टल थी. ऐसे में वह टायर पर गोली मार लवली को रोक कर सकते थे, लेकिन लीलाराम ने ऐसा नहीं किया. उन्होंने गाड़ी से पीछा कर उसका एनकाउंटर कर दिया. लीला राम द्वारा पीछा करने का भी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें बनाड़ रोड पर पुलिसकर्मी ने गाड़ी तेजी से आगे लेकर लवली की गाड़ी के आगे लगा दी. उसके बाद लीला राम बाहर निकले और फायर किया, जिसमें लवली की गोली लगी.

    घटना के वक्त लवली की गाड़ी में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें से दो लोग मौके से भागने में कामयाब हुए थे. घटना के बाद पुलिस लवली कंडारा को घायल हालात में एमडीएम अस्पताल लेकर गई. उस घटना में लवली के साथ गाड़ी में सवार 3 लोगों को गिरफ्तार किया था.

    पुलिसकर्मियों को किया गया था निलंबित

    13 अक्टूबर 2021 की इस घटना के कई वीडियो भी वायरल हुए. वीडियो के आधार पर, परिजनों ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से उसकी हत्या की. 17 अक्टूबर को जोधपुर के तत्कालीन कमिश्नर जोश मोहन ने लीलाराम समेत पांचों आरोपियों को निलंबित किया. इसके बाद 26 अक्टूबर 2021 को तत्कालीन डीसीपी ईस्ट भुवन भूषण ने निलंबन बहाली के आदेश जारी कर दिए थे. इस आदेश में यह कहा गया कि पुलिस ने अपने स्तर पर पूरी जांच की, जिसमें सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप प्रमाणित नहीं पाए गए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों के लिए भारतीय सेना की कॉमन एंट्रेंस परीक्षा के परिणाम घोषित, भर्ती रैलियां जुलाई से शुरू

    July 14, 2026

    POCSO आरोपी, 6 हत्याओं का वॉन्टेड और 2 लाख के इनामी राजकुमार की मिली लाश

    July 14, 2026

    बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामला में आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल गया

    July 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.