Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Three Language Policy ; सुप्रीम कोर्ट में CBSE का बड़ा दावा, 47% स्कूल पहले से कर रहे पालन
    • समाधान योजना में बिजली के न्यायालयीन प्रकरणों का भी होगा त्वरित निराकरण
    • लोककला की महान साधिका डॉ. तीजन बाई की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर: शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही का किया अवलोकन
    • छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों के लिए भारतीय सेना की कॉमन एंट्रेंस परीक्षा के परिणाम घोषित, भर्ती रैलियां जुलाई से शुरू
    • हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के लग्जरी विला और 5-स्टार होटल प्रोजेक्ट का विरोध बढ़ा
    • POCSO आरोपी, 6 हत्याओं का वॉन्टेड और 2 लाख के इनामी राजकुमार की मिली लाश
    • Breaking News-बांकीपुर उपचुनाव ; वीणा मानवी का नामांकन रद, JJD को बड़ा झटका
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामला में आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल गया
    BREKING NEWS

    बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामला में आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल गया

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देहरादून: उत्तराखंड के चमोली जनपद स्थित श्री बदरीनाथ धाम में थाली भेंट की धनराशि में हुई वित्तीय अनियमितता के मामले में गिरफ्तार मंदिर समिति के एक कार्मिक को अदालत ने सोमवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

    चमोली पुलिस ने आरोपी प्रमोद नौटियाल को सिविल जज (जूनियर डिवीजन) एवं प्रभारी न्यायिक मजिस्ट्रेट, जोशीमठ हीना कौसर की अदालत में पेश किया। न्यायालय ने मामले से संबंधित विधिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए। बदरीनाथ धाम में लोगों की आस्था से जुड़े इस संवेदनशील प्रकरण में शासन द्वारा इसका गंभीरतापूर्वक संज्ञान लिया गया। तत्पश्चात आठ जुलाई को युद्धवीर पुष्पवान, प्रभारी मंदिर अधिकारी, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने पुलिस कोतवाली श्री बद्रीनाथ में लिखित तहरीर दी कि दो जुलाई को मंदिर में थाली भेंट गणना के दौरान वित्तीय अनियमितता की सूचना प्राप्त होने के आदेशानुसार विभागीय जांच समिति गठित की गई।

    प्राथमिक जांच में प्रथम द्दष्टया मंदिर समिति के कार्मिक प्रमोद नौटियाल द्वारा थाली भेंट गणना स्थल से मंदिर की धनराशि एवं अन्य भेंट सामग्री को अवैध रूप से अपने निजी हित में ले जाने की पुष्टि हुई है। तहरीर के आधार पर कोतवाली में एक मुकदमा 06/2026 अंतर्गत धारा 306 एवं 316(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत पंजीकृत किया गया।  मामला देश के प्रमुख तीर्थस्थल में श्रद्धालुओं की आस्था एवं मंदिर की वित्तीय पारदर्शिता से जुड़ा होने के कारण पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी चमोली मदन सिंह बिष्ट के निकट पर्यवेक्षण में विशेष जॉच टीम (एसआईटी) गठित की गई तथा विवेचना प्रभारी निरीक्षक कोतवाली महादेव प्रसाद उनियाल ने प्रारंभ की। 

    विवेचना के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण, वादी एवं गवाहों के बयान दर्ज किए गए तथा दो जुलाई की थाली भेंट गणना कक्ष की सीसीटीवी फुटेज का गहन अवलोकन किया गया। जिसमें अभियुक्त को कई बार गणना कक्ष से धनराशि एवं अन्य भेंट सामग्री को अपने मोबाइल फोन के नीचे छिपाकर तथा जेब में रखकर बाहर ले जाते हुए पाया गया। जांच में यह भी सामने आया कि अभियुक्त ने अलग-अलग समय पर 500 रूपये के नोट, सोना-चांदी के सिक्कों के पैकेट, शालिग्राम शिला एवं केसर का पैकेट गणना कक्ष से अवैध रूप से अपने कब्जे में लिया। विवेचना के दौरान अब तक वादी सहित विभिन्न सम्बन्धित गवाहों के बयान अंकित किए जा चुके हैं तथा सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य दस्तावेजों के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त हुए है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर गठित पुलिस टीम द्वारा रविवार 12 जुलाई को रात लगभग 10:00 बजे अभियुक्त को उसके देहरादून स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया। 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों के लिए भारतीय सेना की कॉमन एंट्रेंस परीक्षा के परिणाम घोषित, भर्ती रैलियां जुलाई से शुरू

    July 14, 2026

    POCSO आरोपी, 6 हत्याओं का वॉन्टेड और 2 लाख के इनामी राजकुमार की मिली लाश

    July 14, 2026

    Amarnath Yatra 2026 ; महज 12 दिनों में 3 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, तोड़े पिछले रिकॉर्ड

    July 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.