Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मैं अब पूरी तरह थक चुका हूं’, पत्नी की प्रताड़ना से परेशान इंजीनियर ने फांसी लगाकर दी जान
    • थोक में महंगाई की मार
    • ट्रंप का बड़ा दावा, अमेरिका और नाइजीरिया की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ISIS आतंकी अबू-बिलाल अल-मिनुकी की मौत
    • LSG ने CSK को 7 विकेट से हराया, 188 रन का लक्ष्य आसानी से किया हासिल
    • पाकिस्तान में रिलीज़ होते ही धुरंधर-2 नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड, OTT प्लेटफॉर्म हुआ क्रैश
    • “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी
    • काम पर जा रहे मजदूरों को डंपर ने मारी टक्कर, 4 महिलाओं की हुई मौत
    • आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»शिकारी बना शिकार, नई दुनिया में अजीबोगरीब प्राणियों का हाहाकार- देखें प्रेडेटर बैडलैंड्स का ट्रेलर
    मनोरंजन

    शिकारी बना शिकार, नई दुनिया में अजीबोगरीब प्राणियों का हाहाकार- देखें प्रेडेटर बैडलैंड्स का ट्रेलर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हॉलीवुड की मशहूर फिल्म फ्रेंचाइजी प्रेडेटर अब एक नए और रोमांचक अध्याय के साथ लौट रही है. बहुप्रतीक्षित फिल्म प्रेडेटर: बैडलैंड्स का फाइनल ट्रेलर जारी कर दिया है. ‘प्रेडेटर: बैडलैंड्स’ का निर्देशन डैन ट्रैचनबर्गने किया है, जिन्होंने पहले प्रे (2022) जैसी सराही गई फिल्म से दर्शकों को प्रभावित किया था. एक बार फिर दर्शक ऐसी दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं जिसकी झलक पहली बार 1987 में मिली थी. प्रेडेटर: बैडलैंड्स के ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन, रहस्यमय ग्रहों के दृश्य और “प्रेडेटर बनाम प्रेडेटर” की अनोखी लड़ाइयां दिखाई गई हैं, जो इस फ्रेंचाइजी में पहली बार देखने को मिलेंगी.

    कहानी भविष्य की दुनिया में सेट है, जहां “सबसे खतरनाक ग्रह” पर एक युवा प्रेडेटर को अपने ही कबीले से निकाल दिया जाता है. वह एक आधे टूटे हुए एंड्रॉयड थिया के साथ हाथ मिलाता है. दोनों मिलकर अपने सबसे बड़े दुश्मन की तलाश में निकल पड़ते हैं, जहां उन्हें नई प्रजातियों और प्रतिद्वंद्वी प्रेडेटर्स से जिंदगी और मौत की जंग लड़नी पड़ती है.

    फिल्म के निर्माता जॉन डेविस, डैन ट्रैचनबर्ग, मार्क टॉबरऑफ, बेन रोसेनब्लेट और ब्रेंट ओकॉनर हैं, जबकि पटकथा डैन ट्रैचनबर्ग और पैट्रिक ऐइसन ने लिखी है. यह फिल्म  जिम थॉमस और जॉन थॉमस द्वारा रचित मूल पात्रों पर आधारित है. स्टूडियो ने पुष्टि की है कि प्रेडेटर: बैडलैंड्स (Predator: Badlands) भारत में 7 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म को English, Hindi, Tamil और Telugu भाषाओं में एक साथ रिलीज किया जाएगा, ताकि देशभर के दर्शक इस विज्ञान-फंतासी और थ्रिलर अनुभव का मज़ा ले सकें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पाकिस्तान में रिलीज़ होते ही धुरंधर-2 नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड, OTT प्लेटफॉर्म हुआ क्रैश

    May 16, 2026

    रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ की शूटिंग के दौरान क्रू मेंबर की करंट लगने से मौत

    May 15, 2026

    एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने अनोखे फैशन सेंस को लेकर चर्चा उर्वशी रौतेला

    May 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.