Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Three Language Policy ; सुप्रीम कोर्ट में CBSE का बड़ा दावा, 47% स्कूल पहले से कर रहे पालन
    • समाधान योजना में बिजली के न्यायालयीन प्रकरणों का भी होगा त्वरित निराकरण
    • लोककला की महान साधिका डॉ. तीजन बाई की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर: शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही का किया अवलोकन
    • छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों के लिए भारतीय सेना की कॉमन एंट्रेंस परीक्षा के परिणाम घोषित, भर्ती रैलियां जुलाई से शुरू
    • हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के लग्जरी विला और 5-स्टार होटल प्रोजेक्ट का विरोध बढ़ा
    • POCSO आरोपी, 6 हत्याओं का वॉन्टेड और 2 लाख के इनामी राजकुमार की मिली लाश
    • Breaking News-बांकीपुर उपचुनाव ; वीणा मानवी का नामांकन रद, JJD को बड़ा झटका
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, July 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»बहन के अफेयर से बौखलाया भाई, मांग में देखा प्रेमी के नाम का सिंदूर तो नहर में डुबाकर मार डाला
    क्राइम

    बहन के अफेयर से बौखलाया भाई, मांग में देखा प्रेमी के नाम का सिंदूर तो नहर में डुबाकर मार डाला

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से हॉरर किलिंग की एक खौफनाक वरदात सामने आई है. बहन का अफेयर होने की बात भाई को इतनी नागवार गुज़री की उसने बहन को मौत के घाट उतार दिया. हैरानी की बात यह है कि बहन की हत्या करने के बाद आरोपी भाई उसकी लाश के पास घंटों बैठा रहा और फिर पुलिस को बुलाकर सारी कहानी खुद ही बता दी. 

    19 साल की बहन को पानी में डुबोकर मार डाला

    रिश्तों को शर्मसार करने वाली ये घटना गोरखपुर के कैंपियरगंज क्षेत्र के भौराबारी गांव की है. यहां रहने वाले आदित्य यादव ने सोमवार को अपनी 19 साल की बहन नित्या यादव को पानी में डुबोकर निर्मम तरीके से मार डाला.नित्या 12वीं में पढ़ती थी. उसका एक शख्स के साथ पिछले तीन सालों से अफेयर चल रहा था. भाई ने बहन को कई बार समझने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी. भाई इस कदर नाराज हो गया कि उसने खौफनाक कदम उठाते हुए बहन की नहर में डुबोकर हत्या कर दी. 

    पुलिस ने बताया कि आदित्य यादव ने खुद कबूल किया है कि उसने अपनी बहन को पानी में डुबोकर मार डाला. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेज दिया. आरोपी ने बताया कि उसके पिता की मौत पहले ही हो गई थी. घर में वह दो बहनों और एक भाई के साथ रहता था. आरोपी पेशे से मजदूर है. 

    बहन के अफेयर के बौखलाए भाई ने की हत्या

    आरोपी आदित्य ने बताया कि उसकी बहन का पिछले 3 सालों से अफेयर चल रहा था. उसने बहन की मांग में  प्रेमी के नाम का सिंदूर भी देखा था. कई बार समझाने पर भी वह नहीं मानी. रविवार को वह घर से निकली और पूरी रात नहीं लौटी. काफी खोजने के बाद सोमवार सुबह पता चला कि वह पास के एक रेस्टोरेंट में गई है. वहां पर वह लड़के के साथ मिली. उसने बहन को काफी समझाया लेकिन वह प्रेमी को छोड़े को तैयार ही नहीं थी.

    बात करने के बहाने वह बहन को घर से लगभग ढाई किलोमीटर दूर सुनसान जगह ले गया. गाड़ी रोककर पहले तो उसे पीटा, जिससे उसके सिर में चोट लग गई. फिर नहर के पानी में उसे डुबो दिया और डेढ़ घंटे तक वहां बैठा रहा.  उसके बाद फिर थाने पहुंच गया. पुलिस ने बताया कि आरोपी की सूचना पर मौके पर पहुंचकर लाश को पानी से बाहर निकाला और फिर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. 

    आरोपी भाई हिरासत में, होगा एक्शन

    एसपी नॉर्थ जितेंद्र श्रीवास्ताव ने बताया कि कैंपियरगंज थाने पर ग्राम भौराबारी की महिला ने तहरीर दिया है कि पारिवारिक विवाद में उन्हें के बड़े बेटे ने उनकी बेटी नित्या की पानी में डुबोकर हत्या कर दी है. पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर दी गई है. आरोपी को हिरासत में लेकर विधिक कारवाई की जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    7 हजार रुपए के लिए भतीजे ने किया चाचा का मर्डर, इलाके में मची सनसनी

    July 14, 2026

    बड़ी बेटी बाहर ढूंढती रही और अंदर मां ने तीनों बहनों को दे दिया जहर…

    July 14, 2026

    सुदर्शन चक्र प्रोजेक्ट के लिए रूस ने दिया बड़ा ऑफर, भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे चीन-पाक

    July 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.