Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Three Language Policy ; सुप्रीम कोर्ट में CBSE का बड़ा दावा, 47% स्कूल पहले से कर रहे पालन
    • समाधान योजना में बिजली के न्यायालयीन प्रकरणों का भी होगा त्वरित निराकरण
    • लोककला की महान साधिका डॉ. तीजन बाई की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर: शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही का किया अवलोकन
    • छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों के लिए भारतीय सेना की कॉमन एंट्रेंस परीक्षा के परिणाम घोषित, भर्ती रैलियां जुलाई से शुरू
    • हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के लग्जरी विला और 5-स्टार होटल प्रोजेक्ट का विरोध बढ़ा
    • POCSO आरोपी, 6 हत्याओं का वॉन्टेड और 2 लाख के इनामी राजकुमार की मिली लाश
    • Breaking News-बांकीपुर उपचुनाव ; वीणा मानवी का नामांकन रद, JJD को बड़ा झटका
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, July 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»भावना बोहरा ने पांडातराई में नए उप तहसील भवन का शुभारंभ किया
    BREKING NEWS

    भावना बोहरा ने पांडातराई में नए उप तहसील भवन का शुभारंभ किया

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कवर्धा । विधायक भावना बोहरा ने सोमवार को पांडातराई हाई स्कूल मैदान के पास नए उप तहसील भवन का शुभारंभ किया। भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों को बधाई दी। अब नगर व आस-पास के क्षेत्र में निवासरत परिवारों को भू-राजस्व एवं विभिन्न कार्यों के लिए अब दूर-दराज नहीं जाना होगा उनके गाँव के समीप ही अब उनकी इन सभी समस्याओं के समाधान की सुविधा उन्हें मिलेगी।

    भावना बोहरा ने कहा कि उप तहसील की स्थापना हमारे क्षेत्र के लिए एक मील का पत्थर है। यह एक ऐसा केंद्र है जो प्रशासन को जनता के और करीब लाता है। पहले, छोटे-छोटे प्रशासनिक कार्यों, जैसे जमीन के दस्तावेज, रजिस्ट्री, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, या अन्य सरकारी सेवाओं के लिए, हमारे क्षेत्रवासियों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। इससे समय, धन, और ऊर्जा की बर्बादी होती थी। लेकिन अब, इस उप तहसील के खुलने से ये सभी सेवाएँ आपके अपने क्षेत्र में, आपके द्वार पर उपलब्ध होंगी। उप तहसील के खुलने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। इस उप तहसील की स्थापना से यहाँ कार्यरत कर्मचारी, नगर के छोटे व्यवसाय एवं व्यापारियों और स्थानीय बाजार को भी प्रोत्साहन मिलेगा।   

    भावना बोहरा ने कहा कि इसकी स्थापना से सबसे ज्यादा किसानों को लाभ मिलेगा इसके साथ ही खसरा, खतौनी और नक्शा, जमीन का बँटवारा, नामांतरण, जमाबंदी लगान और राजस्व वसूली, ऋण मुक्ति प्रमाण पत्र, स्थानीय स्तर पर लोगों की शिकायतों का समाधान, जैसे भूमि विवाद, सरकारी योजनाओं में समस्याएँ, या अन्य प्रशासनिक कार्यों का समाधान होगा। यह जनता की समस्याओं को त्वरित और स्थानीय स्तर पर हल करने में मदद करता है, जिससे प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ता है। आधुनिक तकनीक और डिजिटल सेवाओं के उपयोग से कार्य तेजी से और पारदर्शी ढंग से होते हैं, जिससे भ्रष्टाचार की संभावना कम होती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    समाधान योजना में बिजली के न्यायालयीन प्रकरणों का भी होगा त्वरित निराकरण

    July 14, 2026

    लोककला की महान साधिका डॉ. तीजन बाई की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    July 14, 2026

    लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर: शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही का किया अवलोकन

    July 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.