Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Three Language Policy ; सुप्रीम कोर्ट में CBSE का बड़ा दावा, 47% स्कूल पहले से कर रहे पालन
    • समाधान योजना में बिजली के न्यायालयीन प्रकरणों का भी होगा त्वरित निराकरण
    • लोककला की महान साधिका डॉ. तीजन बाई की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर: शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही का किया अवलोकन
    • छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों के लिए भारतीय सेना की कॉमन एंट्रेंस परीक्षा के परिणाम घोषित, भर्ती रैलियां जुलाई से शुरू
    • हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के लग्जरी विला और 5-स्टार होटल प्रोजेक्ट का विरोध बढ़ा
    • POCSO आरोपी, 6 हत्याओं का वॉन्टेड और 2 लाख के इनामी राजकुमार की मिली लाश
    • Breaking News-बांकीपुर उपचुनाव ; वीणा मानवी का नामांकन रद, JJD को बड़ा झटका
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, July 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»इंस्टाग्राम पर Hi, फिर वीडियो कॉल, 2 बच्चों की मां 16 साल के प्रेमी के साथ फरार
    राष्ट्रीय

    इंस्टाग्राम पर Hi, फिर वीडियो कॉल, 2 बच्चों की मां 16 साल के प्रेमी के साथ फरार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गोरखपुर:

    प्यार की कहानियां तो बहुत सुनी होंगी, पर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से आई यह प्रेम-कहानी सुन कर आप कहेंगे, “ये तो हद ही हो गई! यहां दो बच्चों की मां ब्यूटी पार्लर मालकिन एक 16 साल के नाबालिग लड़के के साथ फरार हो गई है. कहा जा रहा है कि यह ‘इश्क़’ की शुरुआत भी आज के जमाने के हिसाब से हुई—जी हां, इंस्टाग्राम पर!

    ऑनलाइन मुलाकात, ऑफलाइन फरार

    कहानी की मुख्य नायिका, जिसके पति का निधन हो चुका है, अपने बच्चों की परवरिश के लिए तिवारीपुर में एक ब्यूटी पार्लर चलाती हैं. शायद ज़िन्दगी में थोड़ी उदासी थी, तो उन्होंने ‘सोशल मीडिया’ का सहारा लिया. और यहीं, उसकी मुलाक़ात हुई एक ‘ट्यूशन जाने वाले’ 16 वर्षीय युवक से.

    जानकारी के मुताबिक, तीन-चार महीने पहले हुई यह दोस्ती कब ‘पहला प्यार’ बन गई, पता ही नहीं चला. वीडियो कॉल पर बात शुरू हुई, मुलाक़ातें हुईं, और जल्द ही यह ‘ऑनलाइन लव’ इतना परवान चढ़ा कि नाबालिग लड़का अपने घर-परिवार को भूलकर पार्लर वाली महिला के पास ही रहने लगा. उसने मां-बाप के पास घर भी जाना बंद कर दिया था. 

    जब लड़का घर से गायब हुआ तो परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई. पुलिस ने सर्विलांस का इस्तेमाल किया, और युवक को खोजकर वापस परिजनों को सौंप दिया. घर वालों ने बहुत समझाया कि “बेटा, यह उम्र पढ़ाई की है, प्यार-व्यार बाद में.” उन्होंने महिला को भी ‘बच्चों की सौगंध’ देकर समझाया, पर प्यार तो आखिर प्यार है, कहां किसी की सुनता है. 6 दिन पहले, यह ‘इंस्टाग्राम वाली जोड़ी’ अचानक गायब हो गई.

    मां का आरोप:

    तिवारीपुर थाने में नाबालिग की मां ने FIR दर्ज कराई है. उन्होंने आरोप लगाया है कि दो बच्चों की मां, जो उम्र में उनके बेटे से काफी बड़ी है, बहला-फुसलाकर उनके नाबालिग बेटे को भगा ले गई है. “मेरे बच्चे के साथ अनहोनी हो सकती है,” कहते हुए उन्होंने जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. 

    पुलिस कर रही है जांच, गिरफ्तारी का दावा

    इस संबंध में, थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला के पति की मौत हो चुकी है. उन्होंने कहा कि, “मामला छह दिन पुराना है. परिजनों ने भगाने का आरोप लगाया है, जांच चल रही है. जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सुदर्शन चक्र प्रोजेक्ट के लिए रूस ने दिया बड़ा ऑफर, भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे चीन-पाक

    July 14, 2026

    “वो मर जाएंगे तभी आपको तसल्ली मिलेगी?”, सोनम वांगचुक की बिगड़ती हालत पर अभिजीत दीपके का फूटा गुस्सा

    July 14, 2026

    लालू यादव को मिली राहत, चारा घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इंकार

    July 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.