Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Three Language Policy ; सुप्रीम कोर्ट में CBSE का बड़ा दावा, 47% स्कूल पहले से कर रहे पालन
    • समाधान योजना में बिजली के न्यायालयीन प्रकरणों का भी होगा त्वरित निराकरण
    • लोककला की महान साधिका डॉ. तीजन बाई की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर: शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही का किया अवलोकन
    • छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों के लिए भारतीय सेना की कॉमन एंट्रेंस परीक्षा के परिणाम घोषित, भर्ती रैलियां जुलाई से शुरू
    • हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के लग्जरी विला और 5-स्टार होटल प्रोजेक्ट का विरोध बढ़ा
    • POCSO आरोपी, 6 हत्याओं का वॉन्टेड और 2 लाख के इनामी राजकुमार की मिली लाश
    • Breaking News-बांकीपुर उपचुनाव ; वीणा मानवी का नामांकन रद, JJD को बड़ा झटका
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»140 से ज्यादा नक्सली सीएम साय के सामने डालेंगे हथियार,ऐतिहासिक सरेंडर की तैयारी
    BREKING NEWS

    140 से ज्यादा नक्सली सीएम साय के सामने डालेंगे हथियार,ऐतिहासिक सरेंडर की तैयारी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगने जा रही है। शुक्रवार, 17 अक्टूबर को जगदलपुर में एक ऐतिहासिक घटना होने वाली है, जब 140 से अधिक नक्सली मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सामने आत्मसमर्पण करेंगे।

    जानकारी के अनुसार, यह सरेंडर नक्सली नेता रूपेश के नेतृत्व में होगा। बताया जा रहा है कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली 100 से ज्यादा हथियारों के साथ मुख्यधारा में लौटने की घोषणा करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहेंगे।

    गृह मंत्री शर्मा ने इस बड़े सरेंडर अभियान को लेकर कहा कि बड़ी संख्या में नक्सली आत्मसमर्पण के लिए तैयार हैं। हम उनका रेड कार्पेट बिछाकर स्वागत करेंगे। यह बस्तर के लिए नई शुरुआत का दिन होगा। जनता अब लाल आतंक नहीं चाहती।

    इस आत्मसमर्पण कार्यक्रम के लिए पुलिस और प्रशासनिक अमला पूरी तैयारी में जुटा है। जगदलपुर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और कार्यक्रम स्थल पर अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है।

    सूत्रों के मुताबिक, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली लंबे समय से पुलिस और सुरक्षा बलों के संपर्क में थे। कई बार बातचीत के बाद उन्होंने मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। इस समूह में कई सक्रिय सदस्य और महिला नक्सली भी शामिल हैं।

    राज्य सरकार ने इन नक्सलियों के पुनर्वास और पुनर्स्थापन के लिए विशेष योजना तैयार की है। आत्मसमर्पण करने वालों को सरकारी पुनर्वास नीति के तहत आर्थिक सहायता, प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    समाधान योजना में बिजली के न्यायालयीन प्रकरणों का भी होगा त्वरित निराकरण

    July 14, 2026

    लोककला की महान साधिका डॉ. तीजन बाई की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    July 14, 2026

    लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर: शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही का किया अवलोकन

    July 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.