Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Three Language Policy ; सुप्रीम कोर्ट में CBSE का बड़ा दावा, 47% स्कूल पहले से कर रहे पालन
    • समाधान योजना में बिजली के न्यायालयीन प्रकरणों का भी होगा त्वरित निराकरण
    • लोककला की महान साधिका डॉ. तीजन बाई की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर: शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही का किया अवलोकन
    • छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों के लिए भारतीय सेना की कॉमन एंट्रेंस परीक्षा के परिणाम घोषित, भर्ती रैलियां जुलाई से शुरू
    • हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के लग्जरी विला और 5-स्टार होटल प्रोजेक्ट का विरोध बढ़ा
    • POCSO आरोपी, 6 हत्याओं का वॉन्टेड और 2 लाख के इनामी राजकुमार की मिली लाश
    • Breaking News-बांकीपुर उपचुनाव ; वीणा मानवी का नामांकन रद, JJD को बड़ा झटका
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राशिफल»इन राशि वालों को मिल सकती है अच्छी खबरें
    राशिफल

    इन राशि वालों को मिल सकती है अच्छी खबरें

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष – आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको एक के बाद एक समस्या रहने से आपका मन परेशान रहेगा, इसलिए आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। अपने कामों को भी थोड़ा धैर्य से ही निपटाएं। आप किसी से दूसरे के मामले में ज्यादा ना बोले। आपकी कोई प्रॉपर्टी की डील भी अटक सकती है। बिजनेस में आप अत्यधिक मात्रा में धन लगाने से बचें।

    वृषभ -आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपका बिजनेस वैसे तो बढ़िया चलेगा, लेकिन फिर भी आप थोड़ी सावधानी बरतें। किसी के साथ पार्टनरशिप थोड़ा सोच समझकर करें। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को धन भी सोच समझकर लगाना होगा। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

    मिथुन – आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको किसी कानूनी मामले में सफलता हासिल होगी, जिसके लिए आपको काफी मेहनत मशक्कत करनी होगी। परिवार में भी सदस्यों से आपको खरी खोटी सुनने को मिल सकती हैं, लेकिन फिर भी आपको उनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है।

    कर्क – आज का दिन आपके लिए प्रॉपर्टी के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको रुका हुआ धन के मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा, लेकिन आप काम को लेकर अपने पिताजी से सलाह मशवरा कर सकते हैं। आपकी कला और कौशल में निखार आएगा। राजनीति में आप बिना सोचे समझे कदम ना बढ़ाएं।

    सिंह राशि – आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपका कोई परिजन आपसे मेल मिला करने आ सकता है। आप अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं और आपके विरोधी आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आप किसी सेहत संबंधित समस्या को लेकर परेशान रहेंगे, जिसके लिए आपको किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेने की आवश्यकता है।

    कन्या – आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपका कोई विरोधी आज आपको परेशान कर सकता है। आपको अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आ सकती है, जो आपकी टेंशन को बढ़ाएगी और किसी बात को लेकर आज आपका मन परेशान रहेगा।

    तुला – आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। मित्रों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप अपने रहन-सहन के स्तर में सुधार लाएंगे और आपकी यदि कोई धन संबंधित समस्या चली आ रही थी, तो वह भी दूर होगी और आपका डूबा धन भी आपको मिल सकता है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। जीवनसाथी की आपको कोई बात बुरी लग सकती है।

    वृश्चिक – आज का दिन आपके लिए धैर्य और संयम से कामों को निपटाने के लिए रहेगा। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपको मन में काम को लेकर यदि कोई आईडिया आये, तो आप उसे अपने बिजनेस में तुरंत आगे बढ़ाएं और संतान की संगति पर भी आपको विशेष ध्यान देना होगा।

    धनु – आज का दिन आपके लिए आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए रहेगा। आप अच्छा खर्चा करेंगे, लेकिन बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपनी पिताजी की कोई बात समस्या देगी, इसलिए उनसे कोई भी सलाह बहुत ही सोच समझकर ले। आपकी अपने बॉस से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, इसलिए आप किसी दूसरे के मामले में ना ही बोलें तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

    मकर – आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपको कामों से एक नई पहचान मिलेगी। बिजनेस में यदि लंबे समय से आपको कोई समस्या दे रहा था, तो वह भी आपके लिए बढ़िया रहेगा। आप पार्टनरशिप में कोई काम करने की योजना बना सकते हैं। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपकी जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकते हैं।

    कुंभ – आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप अपने कामों को प्लानिंग करके चलेंगे, जिससे आप अपने कामों में आसानी से आगे बढ़ेंगे। किसी नई नौकरी का आपको ऑफर आ सकता है और आपको किसी पुरस्कार से भी नवाजे जाने की संभावना है। भाई-बहनों को आपको पूरा साथ मिलेगा। आप अपनी माताजी से काम को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं।

    मीन – आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक-ठाक नहीं रहेगा, इसलिए आपको अपने पेट का खास ख्याल रखें। किसी ऊंचाई वाली जगह जाने से बचें। आप अपने घर की साफ-सफाई और रंगाई-पुताई की योजना बना सकते है। आप किसी दूसरे के मामले में ना बोले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आज का राशिफल:ग्रह गोचर से कन्या एवं तुला वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें आज का भविष्यफल

    July 12, 2026

    आज का राशिफल:जानें अपना आज का भविष्यफल

    June 14, 2026

    आज का राशिफल : किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किसके करियर में आएगा बड़ा मौका? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

    June 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.