रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनी प्रबंधन द्वारा सरकार के दीपावली पूर्व अग्रिम वेतन भुगतान जैसे कर्मचारी हितैषी निर्णय का परिपालन करते हुए अपने कर्मचारियों एवं ठेका कर्मियों को भी निर्धारित समय-सीमा में त्वरित भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं। दीपावली (20 अक्टूबर) के उपलक्ष्य में तीनों छत्तीसगढ़ राज्य पाॅवर कंपनियों द्वारा अपने-अपने कर्मचारियों एवं अधिकारियों को माह अक्टूबर, 2025 के वेतन का अग्रिम भुगतान तथा तीनों कंपनियों के संबंधित ठेकेदार द्वारा संबंधितों को मजदूरी/मानदेय/पारिश्रमिक आदि का भी अग्रिम भुगतान 17 एवं 18 अक्टूबर तक करने के आदेश जारी किये गये हैं। प्रबंधन ने दीवाली पर अपने कर्मियों को अग्रिम भुगतान की सौगात दी है, इससे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है।
Trending
- लॉन्च से पहले छाया Xiaomi 17
- देश की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत, भारत सरकार समुद्री गैस पाइपलाइन पर कर रहा विचार
- महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…
- उत्तर प्रदेश में,तूफान से अब तक 101 लोगों की मौत,50 से अधिक घायल सीएम ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश…
- देर रात पेट्रोल पंपों में लगी लंबी कतारें रायपुर में पेट्रोल की किल्लत, कई इलाकों में बंद हुए पंप…
- बंगाल में बकरीद से पहले सरकार ने जारी किया सख्त आदेश, अब बिना परमिट नहीं होगा पशु वध
- घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
- 10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी

