Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Three Language Policy ; सुप्रीम कोर्ट में CBSE का बड़ा दावा, 47% स्कूल पहले से कर रहे पालन
    • समाधान योजना में बिजली के न्यायालयीन प्रकरणों का भी होगा त्वरित निराकरण
    • लोककला की महान साधिका डॉ. तीजन बाई की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर: शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही का किया अवलोकन
    • छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों के लिए भारतीय सेना की कॉमन एंट्रेंस परीक्षा के परिणाम घोषित, भर्ती रैलियां जुलाई से शुरू
    • हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के लग्जरी विला और 5-स्टार होटल प्रोजेक्ट का विरोध बढ़ा
    • POCSO आरोपी, 6 हत्याओं का वॉन्टेड और 2 लाख के इनामी राजकुमार की मिली लाश
    • Breaking News-बांकीपुर उपचुनाव ; वीणा मानवी का नामांकन रद, JJD को बड़ा झटका
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»वैभव की मिली एक झलक तो झूम उठे पटनावासी
    खेल

    वैभव की मिली एक झलक तो झूम उठे पटनावासी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय टीम के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी काफी कम समय में ही लोगों के दिलों पर राज करने लगे हैं. वह जहां भी शिरकत करने के लिए जाते हैं. वहां उनके चाहने वालों की भीड़ लग जाती है. हाल ही में उन्होंने बिहार की तरफ से अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ एक रणजी मैच में हिस्सा लिया था. जहां मैच के दौरान उनका बल्ला तो कुछ खास नहीं चला. हालांकि, इसके बावजूद बिहार की टीम पारी और 165 रनों से बाजी मारने में कामयाब रही.   

    वैभव का एक झलक पाने के लिए बेकरार दिखे फैंस

    पटना के मोइन उल हक स्टेडियम में मैच समाप्त होने के बाद वैभव के चाहने वाले उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार दिखे. युवा स्टार ने अपने चाहने वालों को निराश भी नहीं किया. मैच के बाद 14 वर्षीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी मंद-मंद मुस्कान लिए और हाथ हिलाते हुए बाउंड्री रोप तक पहुंचे. जहां उन्हें देखते ही फैंस भाव विभोर हो गए. इस दौरान कुछ लोगों को उनके स्वागत में नारे लगाते हुए पाया गया. 

    ‘जय हो बिहार के लाला’ नारे से गूंज उठा स्टेडियम 

    वैभव सूर्यवंशी को साक्षात अपने सामने देखकर फैंस खुशी से झूम उठे. कुछ लोगों को इस दौरान ‘जिया हो बिहार के लाला’ जैसे नारे लगाते हुए देखा गया. जिसका युवा स्टार ने हाथ जोड़कर स्वागत किया. 

    बिहार ने रणजी ट्रॉफी 2025 के शुरुआती दो मैचों के लिए वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान, जबकि सकीबुल गनी को कप्तान नियुक्त किया है. बतौर उपकप्तान वैभव अपने पहले रणजी मैच में कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए और 14 रन बनाकर आउट हुए. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज आज से…

    July 14, 2026

    18 साल का रिश्ता टूटा, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

    July 13, 2026

    FIFA 2026 : 24 साल बाद विश्व कप में भिड़ेंगे इंग्लैंड और अर्जेंटीना, महान फुटबॉलर रूनी ने मेसी को बताया कमज़ोर कड़ी

    July 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.