Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार देगी 5 करोड़ रुपये
    • कबीरधाम:तीन बहनों ने एक साथ पास की नीट परीक्षा, डिप्टी सीएम शर्मा ने घर पहुंचकर दी बधाई…
    • शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
    • UPI उपयोगकर्ताओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा
    • Gen Z एक ऐसी ताकत, जिसे नहीं किया जा सकता नजरअंदाज : धर्मेंद्र प्रधान
    • RSS के खिलाफ लीगल एक्शन के लिए स्टडी कर रही कर्नाटक सरकार : प्रियांक खरगे
    • थलपति विजय का शादी पर खुलासा, नहीं थी लव मैरेज, मां और पिता ने चुना था लाइफ पार्टनर
    • असम में बाढ़ से हर बार बन रहे ऐसे हालात, हर मॉनसून में मदद का मोहताज नहीं रह सकता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»दिवाली में कैसे रखें ब्लड शुगर कंट्रोल? डायबिटिक लोगों के लिए 5 बेस्ट टिप्स
    खानपान-सेहत

    दिवाली में कैसे रखें ब्लड शुगर कंट्रोल? डायबिटिक लोगों के लिए 5 बेस्ट टिप्स

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिवाली का नाम सुनते ही मन में मिठाइयों की खुशबू, नमकीन स्नैक्स की प्लेट की गर्माहट ताजा हो जाती है. लेकिन, अगर आप डायबिटिक हैं, तो यह मिठास आपके लिए परेशानी बन सकती है. यहां हम बताएंगे डायबिटिक लोगों के लिए 5 बेस्ट टिप्स क्या करें और क्या नहीं, ताकि आप त्योहार का पूरा मजा ले सकें, बिना सेहत की चिंता के.

    डायबिटीज वाले लोग दिवाली पर इन बातों का रखें ख्याल

    1. मीठे से दूरी बनाएं

    क्या न खाएं: रसगुल्ला, बर्फी, गुलाब जामुन जैसे हाई शुगर मिठाइयां ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ाती हैं.
    क्या खाएं: खजूर, गुड़ या स्टेविया से बनी मिठाइयां ट्राय करें. बेसन लड्डू या सूखे मेवे से बनी मिठाइयां बेहतर विकल्प हैं.
    स्मार्ट टिप: मिठाई खाने का मन हो तो छोटी मात्रा में खाएं और उसके बाद हल्की वॉक जरूर करें.

    2. खाने का समय और मात्रा रखें कंट्रोल

    क्या न करें: बार-बार स्नैकिंग या देर रात खाना ब्लड शुगर को बिगाड़ सकता है.
    क्या करें: फिक्स टाइम पर खाना खाएं और प्री-प्लेटिंग करें, यानी पहले से तय मात्रा में खाना लें.
    स्मार्ट टिप: इंटरमिटेंट फास्टिंग या पोर्टियन कंट्रोल से ब्लड शुगर बेहतर रहता है.

    3. फाइबर और प्रोटीन से भरपूर खाना लें

    क्या न करें: सिर्फ कार्ब्स या तले-भुने स्नैक्स पर निर्भर न रहें.
    क्या करें: सलाद, दाल, पनीर, अंकुरित अनाज जैसे फाइबर और प्रोटीन से भरपूर ऑप्शन्स अपनाएं.
    स्मार्ट टिप: खाने से पहले एक कटोरी सलाद लेने से ओवरईटिंग से बचा जा सकता है.

    4. हाइड्रेशन का रखें खास ध्यान

    क्या न करें: कोल्ड ड्रिंक, पैकेज्ड जूस या मीठे शरबत से बचें.
    क्या करें: नारियल पानी, नींबू पानी, तुलसी-चिया ड्रिंक जैसे हेल्दी विकल्प अपनाएं.
    स्मार्ट टिप: दिनभर में कम से कम 8–10 गिलास पानी जरूर पिएं.

    5. एक्टिव रहें

    क्या न करें: पूरा दिन बैठकर टीवी देखना या सिर्फ खाने में व्यस्त रहना.
    क्या करें: सुबह की वॉक, योग या डांस सेशन से शरीर एक्टिव रखें.
    स्मार्ट टिप: खाने के बाद 10–15 मिनट की वॉक ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करती है.

    डायबिटिक लोगों को दिवाली में क्या नहीं करना चाहिए?

    • ओवरईटिंग से बचें
    • बिना जांचे मिठाइयां न खाएं
    • देर रात खाना न खाएं
    • पानी कम न पिएं
    • एक्सरसाइज छोड़ना भारी पड़ सकता है.
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दोपहर में खाना खाते ही क्यों आने लगती है नींद…

    August 9, 2026

    खतरनाक वायरस का कहर! इस शहर में 22 बच्चों की मौत

    August 4, 2026

    Warning: गले में 2 हफ्ते से ज्यादा हो रही है खराश तो संभाल जाएं, हो सकता है बड़ा खतरा

    August 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.