Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»लाइफस्टाइल»सफेद बालों पर मेहंदी लगा-लगाकर थक गए हैं, तो जान लें घरेलू उपाय
    लाइफस्टाइल

    सफेद बालों पर मेहंदी लगा-लगाकर थक गए हैं, तो जान लें घरेलू उपाय

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बाल सफेद होना कई कारणों से हो सकते हैं. लेकिन, जब बाल सफेद हो जाएं, तो उन्हें काला के लिए अक्सर ज्यादातर लोग मेहंदी लगाते हैं. हेयर डाई बालों को कुछ समय तक काला रखती है, लेकिन जब कलर उतर जाता है तो बाल दोबारा सफेद दिखने लगते हैं. ऐसे में सफेद बालों का काला करने के लिए परमानेंट इलाज तलाशना बहुत जरूरी है. हम सभी चाहते हैं कि हमारे सफेद बाल नेचुरल तरीके से काले हो जाएं. आपको बता दें कुछ घरेलू नुस्खे हैं जो बालों को काला करने के लिए अद्भुत काम करते हैं. चलिए जानते हैं ऐसे कुछ कारगर घरेलू नुस्खों के बारे में जो आपके लिए चमत्कार कर सकते हैं. 

    नेचुरल तरीके से बालों को काला करने के घरेलू उपाय

    1. आंवला का जादू

    आंवला बालों के लिए अमृत समान है. इसमें विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो बालों की जड़ों को मजबूत करते हैं. आंवला पाउडर को नारियल तेल में उबालें और ठंडा करके बालों में लगाएं. हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें.

    2. कड़ी पत्ता और नारियल तेल

    कड़ी पत्ता में ऐसे तत्व होते हैं जो बालों की रंगत को बनाए रखने में मदद करते हैं. मुट्ठी भर कड़ी पत्तों को नारियल तेल में उबालें. जब पत्ते काले हो जाएं, तो तेल को छानकर बालों में लगाएं.

    3. भृंगराज तेल

    आयुर्वेद में भृंगराज को बालों का राजा माना गया है. यह बालों को काला करने के साथ-साथ उन्हें घना और मजबूत भी बनाता है. बाजार में उपलब्ध भृंगराज तेल को हल्का गर्म करके स्कैल्प में मसाज करें और रातभर छोड़ दें.

    4. काले तिल और शहद

    काले तिल में आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम होता है जो बालों की जड़ों को पोषण देता है. रोज सुबह एक चम्मच काले तिल और एक चम्मच शहद का सेवन करें. यह अंदर से बालों को मजबूत और काला बनाने में मदद करता है.

    5.कटे हुए प्याज का रस

    प्याज में सल्फर होता है जो बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है और सफेद बालों को काला करने में मदद करता है. प्याज का रस निकालकर स्कैल्प पर लगाएं और 1 घंटे बाद धो लें. हफ्ते में दो बार करें.

    इन बातों का रखें ख्याल:

    इन उपायों को नियमित रूप से अपनाएं, तुरंत परिणाम की उम्मीद न करें.बैलेंस डाइट लें जिसमें आयरन, विटामिन B12 और प्रोटीन भरपूर हो.तनाव कम करें, क्योंकि मानसिक तनाव भी बालों को जल्दी सफेद करता है.पर्याप्त नींद लें और पानी खूब पिएं.

    (अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दूध के पैकेट पर नीला, हरा या नारंगी रंग क्यों होता है? जानिए भारतीय डेयरी ब्रांड्स के इस ‘सीक्रेट’ कलर कोड का मतलब…

    May 3, 2026

    क्या आप जानते हैं कि हमें एसी का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए और क्या सावधानियां बरतनी चाहिए…AC में आग की मुख्य वजहें…

    May 3, 2026

    पारंपरिक पराठे में लगा ‘पेरी-पेरी’ का तड़का, सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह फ्यूजन रेसिपी

    April 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.