Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर पावर कंपनियों में 1,501 पदों पर होगी भर्ती
    • बलौदा बाजार में धनतेरस के दिन भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत…
    • छत्तीसगढ़: सेंट्रल जेल पहुंचे भूपेश बघेल, रामगोपाल अग्रवाल से की मुलाकात…
    • प्रधानमंत्री मोदी ने सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी से की मुलाकात
    • छत्तीसगढ़: सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा फैसला, अब TET पास किए बिना नहीं बचेगी नौकरी, पदोन्नति का रास्ता भी बंद…
    • देश में चीनी की कीमतों में अभी हाल ही में कुछ नरमी देखी गई थी कि अब फिर से इसके महंगे होने की बातें आने लगी सामने…
    • RJD अध्यक्ष लालू यादव सीवान कोर्ट में हुए पेश, किस मामले में मिली जमानत?
    • BREAKING: कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन के 4 डिब्बों में लगी आग, चारों ओर धुंआ-धुंआ…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, November 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»शराब के ठेके पर मामूली विवाद बना जानलेवा, ऋषिकेश में दोस्त ने ही चाकू से वार कर ले ली जान
    क्राइम

    शराब के ठेके पर मामूली विवाद बना जानलेवा, ऋषिकेश में दोस्त ने ही चाकू से वार कर ले ली जान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    fresh crime scene at night
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तराखंड में ऋषिकेश के निकट ढालवाला मुनि की रेती इलाके में सनसनीखेज वारदात हुई, जहां शराब पीने के दौरान हुए मामूली विवाद में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. यह हत्या किसी और ने नहीं बल्कि युवक के साथ शराब पीने आए दोस्त ने की. युवक की हत्या के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया. शराब का ठेका बंद कराने की मांग करते हुए लोग सड़क पर उतर आए और  प्रदर्शन किया.

    मुनि की रेती थाना पुलिस के मुताबिक, शीशम झाड़ी निवासी 28 वर्षीय अजेंद्र कंडारी देर रात शराब के ठेके के पास पहुंचा था. उसके साथ उसका दोस्त और पड़ोसी अक्षय ठाकुर भी था. बताया गया कि दोनों ने वहां जाकर शराब पी. इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया. 

    पुलिस ने बताया कि विवाद इतना बढ़ गया कि अक्षय ठाकुर ने कथित तौर पर ठेली से चाकू उठाकर अजेंद्र की छाती में घोंप दिया. आरोप है कि अक्षय ने अजेंद्र पर एक नहीं बल्कि कई बार चाकू से वार किए.

    अजेंद्र को लहूलुहान हालत में तुरंत एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया. एम्स पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद अजेंद्र कंडारी को मृत घोषित कर दिया.वारदात के बाद आरोपी अक्षय ठाकुर मौके से फरार हो गया है. पुलिस टीमें उसे गिरफ्तार करने में जुटी हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी से की मुलाकात

    November 6, 2026

    RJD अध्यक्ष लालू यादव सीवान कोर्ट में हुए पेश, किस मामले में मिली जमानत?

    November 6, 2026

    पत्नी ने गाय बेचने को मना किया तो पति ने पिकअप से कुचलकर पत्नी की कर दी हत्या…

    November 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.