Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मौलवी की झाड़-फूंक की आड़ में शर्मनाक करतूत, आरोपी को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत नहीं
    • दुनिया की पहली ऑप्टोसार सैटेलाइट से संपर्क स्थापित, भारत की इस कंपनी ने मनवा लिया अपना लोहा
    • सावन में दिखेगा अद्भुत आकाशीय नजारा…
    • भारत की पहली स्पेसटेक यूनिकॉर्न बनी स्काईरूट एयरोस्पेस, वैल्यूएशन $1.1 बिलियन के पार
    • मनी चेंजर्स के लिए RBI ने नए लाइसेंस पर लगाई रोक
    • ये 3 आदतें बढ़ाती हैं पाइल्स का खतरा, जानें बचाव के उपाय…
    • मुश्किल वक्त से गुजर रहीं सेलिना जेटली, बेटे की कब्र पर गई एक्ट्रेस, फूट-फूटकर रोईं
    • तहखाने की मरम्मत कर रहा था प्लंबर, सामने दिखी पुरानी रस्सी, छूते ही बन गया करोड़पति
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, May 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मौसम»तेजी से बढ़ रहा चक्रवाती तूफान मोंथा, इन राज्यों में अलर्ट
    मौसम

    तेजी से बढ़ रहा चक्रवाती तूफान मोंथा, इन राज्यों में अलर्ट

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र रविवार को और अधिक निम्न दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील हो गया। यह धीरे-धीरे पूर्वी तट की ओर बढ़ रहा है |

    पश्चिम बंगाल में तूफान का असर देखने को मिलेगा। वहीं, आंध्र प्रदेश सरकार ने मोंथा चक्रवात के आने की संभावना के चलते राहत और आवश्यक आपूर्ति के लिए एक कार्य योजना तैयार की है। सेना की टीम भी अलर्ट मोड पर है।

    भारती मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि चक्रवाती तूफान के आंध्र प्रदेश तट पर मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा के आसपास से मंगलवार (28 अक्टूबर) की शाम या रात्रि के समय 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक की अधिकतम हवा की गति वाले प्रचंड चक्रवाती तूफान के रूप में गुजरने की अत्यधिक संभावना है। विभाग ने कहा कि ओडिशा में 28 और 29 अक्टूबर को बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश होगी। 

    आईएमडी ने ओडिशा के कई दक्षिणी और तटीय जिलों के लिए ‘रेड’, ‘ऑरेंज’ और ‘येलो अलर्ट’ जारी किए हैं। ओडिशा में कुछ स्थानों पर 20 सेंटीमीटर से अधिक बारिश हो सकती है।

    ओडिशा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने बताया कि राज्य के सभी 30 जिलों को अलर्ट पर रखा गया है और बचाव एवं राहत कार्यों के लिए कर्मी और मशीनरी तैयार हैं। 

    तेजी से बढ़ रहे चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ को देखते हुए भारतीय सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है। अरब सागर के मध्य-पूर्वी हिस्से और बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी भाग में बन रहे दो अलग-अलग मौसम तंत्र अगले 48 घंटों में चक्रवात तूफान मोंथा का रूप ले सकते हैं। चक्रवाती तूफान की स्थिति पर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) और संबंधित राज्य सरकारों के साथ मिलकर करीबी नजर रखी जा रही है।

    मौसम विभाग ने कहा, ‘इसके पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने तथा अगले 24 घंटे के दौरान दक्षिणपश्चिम एवं उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है । 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड के 7 जिलों में तेज आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

    May 4, 2026

    उत्तराखंड, अगले 4 दिन तक बिगड़ा रहेगा मौसम, भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

    May 3, 2026

    छत्तीसगढ़ में झुलसा देने वाली गर्मी के बीच मौसम ने अचानक राहत भर लिया अगले चार दिनों तक बारिश के आसार…

    May 2, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.