Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मैं अब पूरी तरह थक चुका हूं’, पत्नी की प्रताड़ना से परेशान इंजीनियर ने फांसी लगाकर दी जान
    • थोक में महंगाई की मार
    • ट्रंप का बड़ा दावा, अमेरिका और नाइजीरिया की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ISIS आतंकी अबू-बिलाल अल-मिनुकी की मौत
    • LSG ने CSK को 7 विकेट से हराया, 188 रन का लक्ष्य आसानी से किया हासिल
    • पाकिस्तान में रिलीज़ होते ही धुरंधर-2 नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड, OTT प्लेटफॉर्म हुआ क्रैश
    • “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी
    • काम पर जा रहे मजदूरों को डंपर ने मारी टक्कर, 4 महिलाओं की हुई मौत
    • आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राशिफल»आज का राशिफल : कन्या, धनु और मीन राशि वालों की आय में हो सकती है बढ़ोतरी
    राशिफल

    आज का राशिफल : कन्या, धनु और मीन राशि वालों की आय में हो सकती है बढ़ोतरी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष

    आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है और संतान की फरमाइश पर उनके लिए कुछ खाने पीने की चीज भी लेकर आ सकते हैं। आपको परिवार के सदस्यों में तालमेल बनाकर चलना होगा, इसलिए यदि आपको किसी की कोई बात बुरी लगे, तो आप उसको लेकर बुरा ना माने। आपको वाहनों के प्रयोग थोड़ा बेहतर रहकर करना होगा।

    वृषभ

    आज आपकी दान-धर्म के कार्यों में काफी रुचि रहेगी। आप किसी पैतृक संपत्ति को लेकर भी परेशान रहेंगे। आपको अपनी शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा, लेकिन आप अपने धन की स्थिति को देखकर ही धन लगाएं। बिजनेस आपका पहले से बेहतर चलेगा। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, जिससे आपको काफी मुश्किलें आएंगी।

    मिथुन

    आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। छोटे बच्चों के साथ आपको कुछ समय बताने का मौका मिलेगा। आप अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम बनाए रखें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपके काम पूरे होंगे। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप अपने पिताजी की किसी बात का बुरा मान सकते हैं। बिजनेस में फेरबदल करने से आपका कोई काम बिगड़ सकता है।

    कर्क

    आज आपके सुख-साधनों में वृद्धि होगी। काम को लेकर आपको अनुभवी व्यक्तियों का मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे आपको काम करने में भी खूब मजा आएगा। आप जल्दबाजी में कोई डिसीजन लेकर कोई गड़बड़ी कर सकते हैं और आप अपने किसी काम को लेकर किसी दूसरों पर डिपेंड न रहें। आपको कार्यक्षेत्र में मनपसंद काम मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उनको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

    सिंह

    आज का दिन आपके लिए बढ़ते खर्चों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आपके शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। आप अपनी इन्कम को ध्यान में रखकर व्यय करें, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। यदि कोई शारीरिक समस्या आपको लंबे समय से घेरे हुए थी, तो आप उसे दूर करने की पूरी कोशिश करें। आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर पूरा ध्यान देना होगा। धर्म-कर्म के कार्य में आपकी काफी रुचि रहेगी।

    कन्या

    आज का दिन आपके लिए इन्कम को बढ़ाने वाला रहेगा। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथियों की भावनाओं का सम्मान करें और उनसे कोई ऐसी बात ना बोले लगे, जो कि उन्हें बुरी लगे। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आप कहीं घूमने-फिरने की प्लानिंग करेंगे। आपको काम को लेकर कोई सुझाव दे सकता हैं, जिस पर आप अमल अवश्य करें।

    तुला

    आज आपके सभी काम समय से बनने से आपका मन काफी खुश रहेगा। व्यापार में भी कोई डील अटकी हुई थी, तो उसके भी फाइनल होने की संभावना है, लेकिन किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप कार्यक्षेत्र में किसी दूसरे की गलतियां ना निकालें। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो उसके आपको वापस मिलने की संभावना है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

    वृश्चिक

    आज आपको किसी काम को कल पर टालने से बचना होगा। करियर को लेकर यदि कोई समस्या थी, तो वह भी दूर होगी। आपकी सोची समझी साजिशें आपके काम आएंगे। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से भी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों के साथ आप कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे दोनों को एक दूसरे के मन में चल रही बातों का भी जानने का मौका मिलेगा।

    धनु

    आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आपको कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। आपकी इन्कम भी पहले से बेहतर रहेगी। आपको किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे, लेकिन आपको पढ़ाई लिखाई के लिए समय निकालने की आवश्यकता है। आपको किसी सगे संबंधी की याद सता सकती है।

    मकर

    आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं दूर होगी। आपके जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। पारिवारिक मामलों को भी आप मिल बैठकर निपटाएंगे। बिजनेस में आपको कुछ समस्याएं आने वाले समय में आपकी थोड़ी टेंशन को दे सकते हैं। यदि आप कहीं घूमने-फिरने जाएं, तो वहां अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय सता रहा है।

    कुंभ

    आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपकी कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। आप काम को लेकर कुछ नयी कोशिश करेंगे। आपकी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा। शेयर मार्केट या लॉटरी आदि में निवेश करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको किसी प्रकार का कोई जोखिम लेने से बचना होगा, क्योंकि इससे बाद में आपको नुकसान अवश्य होगा। आप अपने कामों को कल पर टालने से बचें।

    मीन

    आज का दिन आपके लिए इन्कम के मामले में बढ़िया रहने वाला है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। कोई कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामला भी समाप्त होता दिख रहा है। आप अपने घर के रिनोवेशन का काम भी शुरू कर सकते हैं। परिवार में किसी किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी हो सकती हैं। रोजगार को लेकर इधर-उधर भटक रहे लोगों को भी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आज का राशिफल : इन पांच राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ स्थिति रहेगी बेहतर…

    May 5, 2026

    आज का राशिफल :मंगल-शनि की महा-युति और नीच का चंद्रमा, 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

    May 3, 2026

    मई में बन रहा त्रिग्रही योग, इन राशियों के लिए खुलने वाला है कुबेर का खज़ाना

    April 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.