Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 14 साल की नाबालिग बनी मां, रेप के आरोप में रिश्तेदार गिरफ्तार
    • पेंशनरों एवं वरिष्ठ नागरिकों को “प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना” में विशेष राहत एवं राज्य सरकार से अतिरिक्त सब्सिडी देने की मांग
    • ईदुज्जुहा(बकरीद) में जीवित प्राणी की कुर्बानी देने के बदले केक काटकर धार्मिक रस्म अदा करें-डॉ. दिनेश मिश्र
    • नई दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट
    • शासन की संवेदनशीलता और जनभागीदारी का अनूठा उदाहरण​​‘जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले’ अभियान बना ग्रामीणों की उम्मीदों का नया सवेरा
    • ग्रीष्म काल में स्वच्छ और नियमित पेयजल पहुंचाने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सतर्क
    • बदलता इंफ्रास्ट्रक्चर, बढ़ता भारतः रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से खुलेगा तरक्की का द्वार
    • MLC Election: सीटों के बंटवारे पर CM का बड़ा बयान, ‘मुझे भरोसा है कि…’
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, May 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»जैन संवेदना ट्रस्ट ने वितरित की 3980वीं बीपी-शुगर मशीन और 10250वीं श्रवण यंत्र
    छत्तीसगढ़

    जैन संवेदना ट्रस्ट ने वितरित की 3980वीं बीपी-शुगर मशीन और 10250वीं श्रवण यंत्र

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर जैन संवेदना ट्रस्ट ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर ट्रस्ट ने मानव सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए 3980वीं बीपी-शुगर टेस्टिंग मशीन और 10250वीं श्रवण यंत्र (कान की मशीन) का वितरण किया।

    ट्रस्ट के पदाधिकारी महेन्द्र कोचर और विजय चोपड़ा ने बताया कि संस्था पिछले 15 वर्षों से सेवा अभियान चला रही है, जिसमें जैन चातुर्मास के दौरान मानव सेवा, जीव दया और साधर्मिक भक्ति के विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। विगत 5 वर्षों से बीपी और शुगर टेस्टिंग मशीन जरूरतमंदों को निःशुल्क प्रदान की जा रही है।

    कोचर और चोपड़ा ने कहा कि कोरोना काल के बाद से अचानक बीपी बढ़ने और मृत्यु होने की घटनाएं बढ़ी हैं। यदि समय पर जांच हो, तो कई जानें बचाई जा सकती हैं। इसी उद्देश्य से ट्रस्ट ने समाज के लोगों को घर-घर जाकर बीपी और शुगर टेस्टिंग मशीनें वितरित करने की पहल की। अक्टूबर माह में 67 परिवारों को ये उपकरण दिए गए, जिसमें 3980वीं मशीन विमला जैन को प्रदान की गई।

    बुजुर्गों में सुनने की समस्या को देखते हुए ट्रस्ट ने श्रवण यंत्र वितरण अभियान भी शुरू किया है। इस माह 135 वरिष्ठ नागरिकों को श्रवण यंत्र प्रदान किए गए। संस्था ने अब तक 10250 श्रवण यंत्र वितरित किए हैं। कल आयोजित कार्यक्रम में 75 वर्षीय सतपाल वाही, 76 वर्षीय मोहन सिंह ठाकुर और अधिवक्ता रमेश जैन को श्रवण यंत्र प्रदान कर राहत दी गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पेंशनरों एवं वरिष्ठ नागरिकों को “प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना” में विशेष राहत एवं राज्य सरकार से अतिरिक्त सब्सिडी देने की मांग

    May 25, 2026

    ईदुज्जुहा(बकरीद) में जीवित प्राणी की कुर्बानी देने के बदले केक काटकर धार्मिक रस्म अदा करें-डॉ. दिनेश मिश्र

    May 25, 2026

    नई दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

    May 25, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.