Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
    • सेवा_संकल्प_अभियान”
    • 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
    • गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान  हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
    • पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
    • ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
    • हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
    • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»इंतजार खत्म, लॉन्च होने को तैयार Tata Sierra, इस दिन मार्केट में मचाएगी धमाल
    व्यापार

    इंतजार खत्म, लॉन्च होने को तैयार Tata Sierra, इस दिन मार्केट में मचाएगी धमाल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    टाटा मोटर्स भारत की उन ऑटो कंपनियों में से एक है, जिसने पिछले कुछ सालों में लगातार SUV सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अब कंपनी अपनी बहुप्रतीक्षित एसयूवी Tata Sierra को लेकर चर्चा में है. इस कार का नया टीजर कंपनी ने सोशल मीडिया पर जारी किया है, जिसमें इसके डिज़ाइन की झलक और लॉन्च डेट की जानकारी दी गई है.

    25 नवंबर को लॉन्च होगी Tata Sierra

    टाटा मोटर्स ने कन्फर्म किया है कि Tata Sierra को भारत में 25 नवंबर 2025 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर इसका टीजर जारी करते हुए तारीख का ऐलान किया है. इससे साफ हो गया है कि ग्राहकों को अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

    टीजर में दिखी नई झलक

    नए टीजर में Tata Sierra का ताजा लुक देखने को मिला है. इसमें SUV के नए अलॉय व्हील्स, हाई-सेट बोनट और चौकोर व्हील आर्च साफ दिखाई दे रहे हैं. साथ ही, इसमें पुरानी सिएरा की याद दिलाने वाली सिग्नेचर कर्व्ड रियर विंडो भी दिखाई गई है. कंपनी ने इस कार के क्लासिक लुक को बनाए रखते हुए उसे मॉडर्न टच देने की कोशिश की है.

    तीन वेरिएंट में आएगी – पेट्रोल, डीज़ल और इलेक्ट्रिक

    मिली जानकारी के अनुसार, Tata Motors इस SUV को तीनों इंजन ऑप्शन में पेश करेगी पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक. हालांकि, पहले इसके ICE वर्ज़न लॉन्च किए जाएंगे, जबकि इलेक्ट्रिक मॉडल को बाद में बाजार में उतारा जाएगा.

    इंजन और पावर

    नई टाटा सिएरा में कंपनी का नया 1.5 लीटर टर्बो GDI इंजन दिए जाने की संभावना है, जिसकी अधिकतम पावर 170 PS होगी और यह 280 Nm का टॉर्क देगा। डीजल इंजन की बात करें तो इसमें स्टेलेंटिस वाला ही 2.0 लीटर इंजन कम पावर ट्यूनिंग के साथ या कर्व का 1.5 लीटर इंजन दिया जा सकता है।

    इन सब फीचर्स के साथ Sierra अपने सेगमेंट में एक प्रीमियम और सेफ SUV के रूप में बाजार में उतरेगी.

    ग्राहकों के लिए बड़ा सरप्राइज

    Sierra भारतीय ग्राहकों के लिए एक इमोशनल मॉडल भी है, क्योंकि 1990 के दशक में यह SUV भारतीय सड़कों पर काफी लोकप्रिय थी. अब इसका नया अवतार पूरी तरह से मॉडर्न और लग्ज़री टच के साथ आ रहा है, जो पुरानी यादों को नए अंदाज में वापस लाने का वादा करता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भारत में iPhone 18 Pro और Pro Max की बिक्री शुरू, जानिए EMI, बैंक ऑफर्स और टॉप मॉडल की कीमतें

    September 18, 2026

    ऑयल इंडिया गहरे पानी में तेल ढूंढ़ने के लिए करेंगी 15,000 करोड़ का निवेश, 8 कुएं खोदने की है योजना

    September 18, 2026

    अमेरिका के बाद जापान ने बढ़ाई ब्याज दर, बाजारों की नजर अब भारत पर टिकी, रेपो रेट बढ़ा तो महंगे हो जाएंगे लोन

    September 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.