Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अग्निपथ योजना में सुधार स्वागतयोग्य पर …
    • ईरान युद्ध का तीसरा चरण
    • हनीमून के दौरान बारबेक्यू की आग से झुलसी नवविवाहिता की मौत, 2 महीने तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग…
    • न्यायधानी बिलासपुर में बदमाशों में कानून का खौफ खत्म,शराब का सुरूर ऐसा कि थाना प्रभारी से भीड़ गया युवक, VIDEO VIRAL…  
    • छत्तीसगढ़:शिवतराई के जंगल में खौफनाक मंजर, जली बाइक पर मिली अधजली लाश, हत्या के बाद शव जलाने की आशंका से मचा हड़कंप…
    • चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ से बदला छत्तीसगढ़ का मौसम, रायपुर में तेज बारिश, 11 जिलों में अलर्ट…
    • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 वर्ष की आयु में निधन…
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल बैगापारा, उदयपुर जिला सरगुजा में जननायक मोहन बैगा के जन्मोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, November 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट, सोना 5000 रुपये टूटा, चांदी 1 ही दिन में 10,000 रुपये फिसली
    व्यापार

    सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट, सोना 5000 रुपये टूटा, चांदी 1 ही दिन में 10,000 रुपये फिसली

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सोने-चांदी की कीमतों में आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। घरेलू वायदा और हाजिर दोनों बाजारों में कीमतें काफी गिर गई हैं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सुबह 10 बजे सोने का वायदा भाव 4.29 फीसदी या 5,469 रुपये की गिरावट के साथ 1,21,983 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का घरेलू वायदा भाव एमसीएक्स पर इस समय 6.22 फीसदी या 9,792 रुपये की गिरावट के साथ 1,47,690 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

    हाजिर बाजार में भी 5000 रुपये टूट गया सोना

    हाजिर बाजारों में भी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह 24 कैरेट सोने का भाव 5120 रुपये की गिरावट के साथ 1,25,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 4700 रुपये की गिरावट के साथ 1,15,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 3840 रुपये की गिरावट के साथ 94,330 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

    बड़े शहरों में 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट

    शहर24 कैरेट (rs)22 कैरेट (rs)18 कैरेट (rs)
    चेन्नई1,25,5701,15,10094,200
    मुंबई1,25,5701,15,10094,180
    दिल्ली1,25,7201,15,25094,330
    कोलकाता1,25,5701,15,10094,180
    बेंगलुरु1,25,5701,15,10094,180
    हैदराबाद1,25,5701,15,10094,180
    केरल1,25,5701,15,10094,180
    पुणे1,25,5701,15,10094,180
    वडोदरा1,25,6201,15,15094,230
    अहमदाबाद1,25,6201,15,15094,230
    जयपुर1,25,7201,15,25094,330

    सोर्स- गुड रिटर्न्स

    वैश्विक बाजारों में बुरी तरह गिरा सोना

    कॉमेक्स पर सोने का भाव 4.21 फीसदी या 155.20 डॉलर की गिरावट के साथ 3,530.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। वहीं, गोल्ड स्पॉट 2.60 फीसदी या 94.14 डॉलर की गिरावट के साथ 3,531.33 डॉलर प्रति औंस रह गया है।

    वैश्विक स्तरों पर चांदी का भाव

    चांदी की वैश्विक कीमतों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 6.75 फीसदी या 3.03 डॉलर की गिरावट के साथ 41.85 डॉलर प्रति औंस रह गया है। वहीं, सिल्वर स्पॉट 3.56 फीसदी या 1.53 डॉलर की गिरावट के साथ 41.42 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Gold-Silver; सोने के दाम में गिरावट, 1.30 लाख रुपये के नीचे फिसला Rate

    November 19, 2026

    Share Market: गिरावट के बाद उछला बजार, दिन के निचले स्तर से करीब 664 अंक चढ़ा सेंसेक्स

    November 19, 2026

    चांदी के भाव में 5,609 रुपये की गिरावट, सोने के दाम भी टूटे, जानिए क्या रह गए हैं 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट

    November 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.