Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मैं अब पूरी तरह थक चुका हूं’, पत्नी की प्रताड़ना से परेशान इंजीनियर ने फांसी लगाकर दी जान
    • थोक में महंगाई की मार
    • ट्रंप का बड़ा दावा, अमेरिका और नाइजीरिया की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ISIS आतंकी अबू-बिलाल अल-मिनुकी की मौत
    • LSG ने CSK को 7 विकेट से हराया, 188 रन का लक्ष्य आसानी से किया हासिल
    • पाकिस्तान में रिलीज़ होते ही धुरंधर-2 नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड, OTT प्लेटफॉर्म हुआ क्रैश
    • “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी
    • काम पर जा रहे मजदूरों को डंपर ने मारी टक्कर, 4 महिलाओं की हुई मौत
    • आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जीत में कवर्धा की बेटी आकांक्षा की अहम भूमिका, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी बधाई
    खेल

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जीत में कवर्धा की बेटी आकांक्षा की अहम भूमिका, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी बधाई

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर आईसीसी महिला वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। यह जीत न सिर्फ भारतीय क्रिकेट के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है, क्योंकि यह महिला क्रिकेट के 52 वर्षीय वर्ल्ड कप इतिहास में भारत की पहली स्वर्णिम सफलता है।

    इस शानदार उपलब्धि में छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही, जो टीम के साथ फिजियोथैरेपिस्ट और स्पोर्ट्स साइंस विशेषज्ञ के रूप में जुड़ी रहीं। आकांक्षा सत्यवंशी भारतीय महिला टीम के फिटनेस और रिहैबिलिटेशन (रिकवरी) कार्यक्रम की प्रमुख विशेषज्ञों में से एक रहीं। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों की चोटों की रोकथाम, फिजिकल फिटनेस और मानसिक एकाग्रता बनाए रखने में अहम योगदान दिया। टीम के लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन के पीछे उनका वैज्ञानिक दृष्टिकोण और प्रोफेशनल अनुभव निर्णायक रहा।

    उनकी मेहनत और समर्पण के परिणामस्वरूप भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में ऊर्जा, एकजुटता और स्थिरता के साथ खेली, जिसका नतीजा विश्वविजेता बनने के रूप में सामने आया। कवर्धा के लोगों ने आकांक्षा की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई है। स्थानीय खेल प्रेमियों का कहना है कि उनकी मेहनत, संघर्ष और लगन ने यह साबित किया है कि छोटे शहरों की बेटियां भी देश के लिए स्वर्णिम इतिहास रच सकती हैं।

    छत्तीसगढ़ के उपमुयमंत्री विजय शर्मा ने आकांक्षा सत्यवंशी की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी और कहा कि उन्होंने न केवल कवर्धा बल्कि पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में कवर्धा की बेटी आकांक्षा की भूमिका प्रेरणादायी है। उनके समर्पण और पेशेवर निष्ठा ने इस जीत को संभव बनाया है। पूरा छत्तीसगढ़ आज उनकी इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    LSG ने CSK को 7 विकेट से हराया, 188 रन का लक्ष्य आसानी से किया हासिल

    May 16, 2026

    क्या मैदान पर होगी एमएस धोनी की वापसी? LSG के खिलाफ मैच से पहले बड़ा अपडेट आया सामने

    May 13, 2026

    रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में IPL का हाई-वोल्टेज मुकाबला प्लेऑफ की जंग में आमने-सामने RCB और KKR

    May 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.