Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
    • सेवा_संकल्प_अभियान”
    • 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
    • गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान  हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
    • पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
    • ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
    • हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
    • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»ट्रंप का बड़ा दावा, अमेरिका और नाइजीरिया की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ISIS आतंकी अबू-बिलाल अल-मिनुकी की मौत
    अंतर्राष्ट्रीय

    ट्रंप का बड़ा दावा, अमेरिका और नाइजीरिया की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ISIS आतंकी अबू-बिलाल अल-मिनुकी की मौत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना और नाइजीरियाई सशस्त्र बलों ने संयुक्त अभियान चलाकर वैश्विक आतंकी संगठन आईएसआईएस (ISIS) के दूसरे सबसे बडे कमांडर अबु बिलाल अल मिनुकी (ISIS terrorist Abu-Bilal al-Minuki) को मार गिराया है। यह कार्रवाई अफ्रीकी देश नाइजीरिया में की गई। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर जानकारी देते हुए कहा कि यह मिशन बेहद गोपनीय, जटिल और सटीक रणनीति के तहत पूरा किया गया। उनके अनुसार अल मिनुकी लंबे समय से अफ्रीका में छिपकर आतंकी गतिविधियों का संचालन कर रहा था और अमेरिकी एजेंसियां लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थीं।

    वैश्विक आतंकवाद के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता- ट्रंप

    ट्रंप ने कहा कि अबु बिलाल अल मिनुकी दुनिया के सबसे सक्रिय आतंकवादियों में शामिल था। उनके अनुसार अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को उसके ठिकानों और गतिविधियों की लगातार जानकारी मिल रही थी। ट्रंप ने लिखा कि अल मिनुकी को लगता था कि वह अफ्रीका में छिपकर सुरक्षित रह सकता है, लेकिन अमेरिकी और नाइजीरियाई बलों ने उसे ढूंढ निकाला। उन्होंने इस ऑपरेशन में शामिल सैनिकों की तारीफ करते हुए कहा कि मिशन बिना किसी गलती के पूरा किया गया। ट्रंप ने इसे वैश्विक आतंकवाद के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता बताया और कहा कि इस कार्रवाई से ISIS के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को गंभीर नुकसान पहुंचा है।

    आतंकवादी ढांचे के लिए बडा झटका

    इस संयुक्त अभियान में नाइजीरिया की सेना की भूमिका भी काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ट्रंप ने नाइजीरिया सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि दोनों देशों के सहयोग के बिना इतना कठिन ऑपरेशन संभव नहीं था। सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी और मध्य अफ्रीका में पिछले कुछ वर्षों से ISIS से जुडे गुट लगातार सक्रिय रहे हैं। इन संगठनों ने स्थानीय इलाकों में हमले, अपहरण और हिंसा की कई घटनाओं को अंजाम दिया है। ऐसे में अल मिनुकी की मौत को आतंकवादी ढांचे के लिए बडा झटका माना जा रहा है। हालांकि अभी तक नाइजीरिया सरकार की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

    संगठन को नया नेतृत्व खोजने में लग सकता है समय

    अमेरिकी प्रशासन का मानना है कि अल मिनुकी केवल अफ्रीका तक सीमित नहीं था, बल्कि वह अमेरिकी हितों को निशाना बनाने वाली योजनाओं में भी शामिल था। ट्रंप ने कहा कि उसकी मौत के बाद वह अब अफ्रीकी लोगों को आतंकित नहीं कर सकेगा और न ही अमेरिकियों के खिलाफ हमलों की योजना बना पाएगा। अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियां अब इस बात का आकलन कर रही हैं कि इस कार्रवाई के बाद ISIS की कमांड संरचना और भविष्य की रणनीतियों पर कितना असर पडेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि संगठन को नया नेतृत्व खोजने में समय लग सकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद के पास धमाका, 15 की मौत; 50 से ज्यादा घायल

    September 18, 2026

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    September 18, 2026

    ‘ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक हितों से समझौता नहीं’, अमेरिकी 100 प्रतिशत टैरिफ बिल पर भारत का जवाब

    September 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.